क्या सच में फार्ट से घटती हैं कैलोरीज?


Lakshita Negi
09-05-2025, 08:00 IST
www.herzindagi.com

    कई बार आपने सुना होगा कि फार्ट करने से कैलोरीज बर्न होती हैं। लेकिन क्या वाकई में ऐसा होता है? यह सच है या सिर्फ एक मिथक? आइए जानें इस अजीब सवाल के पीछे का सच क्या है। 

फार्ट क्या होता है?

    फार्ट गैस का निकलना है जो पाचन क्रिया के दौरान पेट में बनती है। यह सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और दिन में कई बार हो सकती है।

कितनी एनर्जी लगती है

    कोई भी क्रिया जिसमें मांसपेशियों की हलचल हो, थोड़ी ऊर्जा खर्च कर सकती है। लेकिन फार्ट के समय खर्च होने वाली कैलोरी नगण्य होती है।

कितनी कैलोरी बर्न होती है?

    साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार एक बार फार्ट करने पर लगभग 0.1 से भी कम कैलोरी खर्च होती है। इससे वेट कम नहीं हो सकता है। 

फार्ट से वजन घटाना मिथ या सच?

    फार्ट से वेट कम होने की बात सिर्फ मजाक और मिथक है। इससे शरीर को कोई ऐसा फायदा नहीं होता है, जिससे वेट में फर्क पड़े।

गैस बनना क्यों जरूरी है?

    गैस बनना और निकलना शरीर की हेल्थ का साइन है। इससे पता चलता है कि आपकी डाइजेशन प्रोसेस कितनी एक्टिव है, लेकिन इसका वेट लॉस से कोई लेना देना नहीं।

ज्यादा फार्ट होना कब चिंता की बात है?

    अगर दिनभर बहुत ज्यादा गैस बने तो यह शरीर में पाचन खराब होने या खानपान में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कैलोरी घटाने के तरीके

    अगर आपको वेट कम करना है, तो एक्सरसाइज, सही खानपान और प्रॉपर नींद पर ध्यान दें। फालतू के मिथ पर विश्वास न करें।

    फार्ट करना एक नॉर्मल क्रिया है, लेकिन इससे किसी प्रकार का वेट लॉस या कैलोरी बर्न नहीं होता है। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindagi.com पर क्लिक करें।

Image Credit : canva, freepik