जानिए कहां घूमना पसंद करती हैं Bollywood की top heroines

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस्स को फिल्मों की शूटिंग से टाइम मिलता है तो वे अपनी favourite holiday destination पर जाकर chill out करती हैं। 

Bollywood top heroines main

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस्स कौन से brands की dresses पहनना पसंद करती हैं ये तो आपको पता होगा जैसे प्रियंका चोपड़ा Versace, करीना कपूर Manish Malhotra, कंगना रनौत Dior, दीपिका पादुकोण Sabyasachi brands के dresses पहनती हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि उनकी favourite holiday destination कौन सी हैं।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस्स का travelling schedule कुछ ऐसा होता है कि उन्हें ब्रेकफास्ट लंडन में तो डिनर पेरिस में करना पड़ता है, पर जैसे ही उन्हें फिल्मों की शूटिंग से टाइम मिलता है तो वे अपनी favourite holiday destination पर जाकर chill out करती हैं।

इन दिनों Padmavati trailer के कारण दीपिका पादुकोण चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी favourite holiday destination के बारे में पहले बात करना तो बनता है। दीपिका पादुकोण की favourite holiday destination फ्रांस हैं। फ्रांस acreage के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा देश है। फ्रांस में बहुत सी जगह घूमने लायक हैं लेकिन पेरिस लोगों को ज्यादा पसंद आता है। दीपिका को भी पेरिस की सुन्दरता अपनी तरफ attract करती है। फ्रांस में बहुत सारे fashion show भी होते रहते हैं जिनमें कई celebrities हिस्सा लेते हैं।

Bollywood top heroines deepika padukone

कंगना रनौत और श्रद्धा कपूर को भी पेरिस बहुत पसंद है। कंगना की सुपर हिट फिल्म Queen की शूटिंग भी पेरिस में हुई थी। यहां आपको बता दे कि पेरिस को romantic city कहा जाता है और ये कई bollywood stars की favourite holiday destination है।

Bollywood top heroines kangana

सोनम कपूर को न्यूयॉर्क, लंदन और शिकागो तीनों ही जगह बहुत पसंद हैं लेकिन ज्यादातर उन्हें न्यूयॉर्क और लंदन में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। कई मीडिया हाउस में आई खबरों के अनुसार सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ कई बार न्यूयॉर्क और लंदन जा चुकी हैं। अगर आप आनंद आहूजा की instagram feeds को देखे तो आपको सोनम कपूर के साथ उनकी लंदन और न्यूयॉर्क की कई फोटो मिल जाएंगी।

फेमस शेफ रणवीर बरार ने Herzindagi.com से हुई exclusive बातचीत में बताया था कि सोनम कपूर उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और उन्हें न्यूयॉर्क और शिकागो घूमना बहुत पसंद है।

Bollywood top heroines sonam kapoor

आलिया भट्ट को हिमाचल प्रदेश और लंदन बहुत पसंद हैं लेकिन उनका favourite holiday destination लंदन है। Badrinath ki Dulhaniya फिल्म को success मिलने के बाद आलिया भट्ट अपनी गर्ल गैंग के साथ लंदन गई थीं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और सोलन जैसी जगहों के कारण हिमाचल प्रदेश खूबसूरत hill stations की लिस्ट में शामिल है। Highway फिल्म की शूटिंग के टाइम पर जब आलिया भट्ट हिलाचल गई थीं तो वहां की खूबसूरती की कायल हो गई थीं।

Read more: प्रियंका चोपड़ा की latest instagram feed देख आप समझ जाएंगे ‘Rome wasn't built in a day’

Bollywood top heroines alia bhatt

करीना कपूर की favourite holiday destination स्विटजरलैंड है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह छुट्टियां मनाने के लिए स्विटजरलैंड जाना पसंद करती हैं। प्रेग्नेंेसी के बाद करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर के साथ स्विटजरलैंड गई थीं। स्विटजरलैंड को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।

Bollywood top heroines Kareena Kapoor

अनुष्का शर्मा को इटली बहुत पसंद है। इटली बहुत खूबसूरत है और वहां के होटल, चर्च, शापिंग मॉल वहां की खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं। अनुष्का की फिल्म Dil Dhadakne Do की शूटिंग भी इटली में हुई थी।

Bollywood top heroines anushka sharma

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP