पढ़ें Sudha Murty की 5 बेहतरीन किताबें जो सरल भाषा के साथ देंगी गहरी सीख!

आप भी पढ़ने के शौकीन है या फिर एक अच्छी किताब के साथ अपनी पढ़ाई की दुनिया को शुरू करना चाहते हैं, तो यहां आपको सुधा मूर्ति के द्वारा लिखी गई 5 बढ़िया किताबों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।

सुधा मूर्ति की 5 बढ़िया किताबें
सुधा मूर्ति की 5 बढ़िया किताबें

जानी-मानी भारतीय लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति अपनी सरल भाषा और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए जानी जाती हैं। उनकी किताबों में जीवन की सच्चाई, मानवीय रिश्ते और नैतिक सीख बहुत ही सहज तरीके से देखने को मिल सकती है। अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं या अच्छी और प्रेरणादायक किताबें ढूंढ रहे हैं, तो यहां पर उनके द्वारा लिखी गई 5 बढ़िया किताबों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। आपको बता दें, ये सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी किताबें लिखती हैं जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और काफी सारी सीख शामिल होती हैं। इसके अलावा ये अपनी किताबों को अंग्रेजी, कन्नड जैसी भाषाओं में भी लिखती हैं। लेकिन आपको इनकी किताबों के हिन्दी अनुवादित वर्जन आसानी से मिल सकते हैं जिसे आप आराम से पढ़ सकते हैं। 

देखें 5 बढ़िया किताब यहां जिसे अमेजन की मदद से लिया जा सकता है -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • The Magic of the Lost Earrings: A New Nooni Adventure by Sudha Murty

    176 पन्नों की यह किताब अंग्रेजी के सरल भाषा में लिखी गई है जिसे 9 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे आराम से पढ़ सकते हैं। यह किताब एक काल्पनिक बच्ची के ऊपर बताई गई है जिसमें ईमानदारी, दयालुता और प्रवासियों के संघर्षों के बारे में बताया गया है। यह कहानी बच्चों को सरल शब्दों में गहरे नैतिक मूल्य सिखा सकती है कि कैसे छोटी चीजें भी यादों का जादू समेटे हो सकती हैं। इस कहानी को पढ़ते हुए आप ऐतिहासिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जोकि काफी रोमांचक हो सकता है।

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर जा सकते हैं। 

    01
  • Grandma's Bag Of Stories: Collection of 20+ Illustrated short stories

    Grandma's Bag of Stories एक प्रसिद्ध बच्चों की कहानी-पुस्तक है जिसे प्रसिद्ध लेखिका सुधा मूर्ति ने लिखा है। यह पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई है और इसमें लगभग 192 पन्ने हैं। यह किताब खास तौर पर 6 साल और उससे बड़े बच्चों के लिए सुझाई जाती है। इस किताब में 20 से अधिक छोटी-छोटी कहानियां हैं और हर कहानी बच्चों को कोई न कोई नैतिक शिक्षा देती है, जैसे दयालुता, सच्चाई और साहस का महत्व। सरल भाषा और रोचक शैली के कारण बच्चे इसे आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • How to Be Happy with Who You Are

    How to Be Happy with Who You Are बच्चों के लिए लिखी गई एक सुंदर और प्रेरणादायक किताब है, जिसे अंग्रेजी के सरल भाषा में लिखा गया है एयर इसे आसानी से पढ़ा जा सकता है। यह किताब 5 से 12 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त है और इसमें रंगीन व आकर्षक चित्र दिए गए हैं जो कहानी को और रोचक बना सकते हैं। किताब का मुख्य संदेश यह है कि हर बच्चा जैसा है, वैसा ही खास है और उसे खुद से खुश रहना चाहिए। सरल भाषा और छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों को आत्मविश्वास, अच्छाई और सकारात्मक सोच की सीख मिल सकती है।

    03
  • Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives

    सुधा मूर्ति द्वारा लिखी गई Three Thousand Stitches एक बेहद प्रेरणादायक किताब है। इसमें लेखिका के सामाजिक कार्यों और उनके अनुभवों की झलक देखने को मिल सकती है। यह किताब बता सकती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस किताब में कुल 256 पन्ने दिए गए हैं और यह इंग्लिश के सरल भाषा में लिखी गई है जिसे पाठक आराम से पढ़ सकते हैं। आपको बता दें, यह किताब 11 वास्तविक जीवन की कहानियों का एक संग्रह है और इसके अलावा, इस किताब के जरिए आपको लेखिका के बचपन की यादें, इंफोसिस फाउंडेशन के साथ काम और समाज में रूढ़िवादी सोच के खिलाफ संघर्ष की कहानी भी देखने को मिल सकती है। 

    04
  • Wise & Otherwise: A Salute to Life

    Sudha Murty द्वारा लिखी गई Wise & Otherwise: A Salute to Life एक प्रेरणादायक पुस्तक है जिसमें जीवन के वास्तविक अनुभवों और घटनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक में लेखिका ने अपने जीवन में देखे गए लोगों, समाज और मानवीय स्वभाव के अलग-अलग रूपों को छोटे-छोटे प्रसंगों के माध्यम से बताया है। यह किताब लगभग 232 पन्नों की है और अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई है, लेकिन इसकी कहानियां इतनी सरल और असरदार हैं कि हर पाठक उनसे जीवन की महत्वपूर्ण सीख ले सकता है। लेखिका ने इस किताब में कई सारी घटनाओं के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की है कि हमें हमेशा विनम्रता, सहानुभूति और मानवता के साथ जीवन जीना चाहिए। आप इसे अपने रीडिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 

    हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर अपने पसंदीदा किताबों के बारे में पढ़ें।

    05

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सुधा मूर्ति कौन हैं?
    सुधा मूर्ति एक प्रसिद्ध भारतीय लेखिका, समाजसेवी और शिक्षिका हैं। वे सरल भाषा में प्रेरणादायक कहानियां लिखने के लिए जानी जाती हैं।
  • सुधा मूर्ति की किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?
    उनकी किताबें जीवन के अनुभवों, नैतिक मूल्यों और समाज की सच्चाइयों को बहुत ही सरल और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती हैं। इन्हें पढ़कर प्रेरणा और जीवन से जुड़ी कई सीख मिल सकती है।
  • क्या सुधा मूर्ति की किताबें बच्चों के लिए भी अच्छी हैं?
    उनकी कई किताबें बच्चों के लिए भी बहुत अच्छी हैं, खासकर Grandma's Bag of Stories। इसमें मजेदार और सीख देने वाली कहानियां हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आ सकती हैं।

Loading...

Loading...