अगर हम बात करें भारत में मिलने वाले सबसे अच्छे वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की तो इस लिस्ट में कई सारे नामों को शामिल किया जा सकता है। सैमसंग, एलजी, आईएफबी, हायर और बॉश जैसे ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब अलग-अलग तरह के मॉडल पेश करते हैं; जो अपनी टिकाऊ क्वालिटी, आधुनिक सुविधाओं, अलग-अलग क्षमता और पानी व बिजली की बचत करने के लिए जानी जाती हैं। इसी के साथ इन सभी ब्रांड्स की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी पसंद की जाती है, जिस वजह से मर्मत या रख-रखाव को लेकर आपको परेशानी नहीं होना पड़ेगा। ये सभी ब्रांड्स अलग-अलग क्षमता Washing Machine के मॉडल पेश करते हैं जो आपको टॉप लोड या फ्रंट लोड शैली में मिल सकती हैं। इसी के साथ आपको फुली ऑटोमैटिक से लेकर सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन देखने मिल जाएंगी; जो किफायती से लेकर प्रीमियम प्राइस रेंज में मिल सकती हैं। तो आइए अब इन्हीं ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन की खासियतों को विस्तार से समझते हैं।
इन ब्रांड्स को वॉशिंग मशीन के लिए भारत में कहा जा सकता है टॉप
- सैमसंग (Samsung)- इस ब्रांड के पास आपको फुली ऑटोमैटिक से लेकर सेमी ऑटोमैटिक वाले वॉशिंग मशीन मॉडल देखने मिल सकते हैं। इनकी इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकती हैं। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम से लैस सैमसंग वॉशिंग मशीन में आपको टॉप व फ्रंट लोड वाले विकल्प देखने मिलते हैं। ये आपको 7 किलोग्राम क्षमता से लेकर 11 किलोग्राम तक की क्षमता में मिल जाएंगी। इन्हें भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है और ये हार्ड क्वालिटी के पानी, जिद्दी दागों और पानी के कम प्रेशर को भी आसानी से संभाल सकती हैं। सैमसंग की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ईको बबल और बेहतर फैब्रिक केयर के लिए भी जानी जाती हैं।
- एलजी (LG)- यह ब्रांड अपनी डाइरेक्ट ड्राइव मोटर और 6 मोशन डीडी टेक्नोलॉजी वाली फुली ऑटोमैटिक Washing Machines के लिए जानी जाती हैं। एलजी के पास भी आपको टॉप लोड व फ्रंट लोड दोनों ही तरह के मॉडल देखने मिल जाएंगी। वहीं, इस ब्रांड को अपने बड़े सर्विस नेटवर्क के लिए भी काफी पसंद किया जाता है, और इन वॉशिंग मशीन की मोटर पर आपको 10 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली ये वॉशिंग मशीन तरह-तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद कर सकती हैं और इनमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा मशीन में आई खराबियों का आसानी से पता लगाने में मदद कर सकती है।
- आईएफबी (IFB)- जब भी हम बात करते हैं भारत में मिलने वाले हाई क्वालिटी वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की सूची तो इसमें आईएफबी को उसकी प्रीमियम डिजाइन व एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए शामिल किया जाता है। ये टॉप लोड व फ्रंट लोड दोनों तरह की वॉशिंग मशीन पेश करता है, जो AI टेक्नोलॉजी के कपड़ों को साफ कर सकती है और उनकी क्वालिटी को भी खराब होने से बचाएगी। IFB वॉशिंग मशीन की ऐक्वा एनर्जी सुविधा हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करते हुए कपड़ों को खराब होने से बचा सकती है। वहीं, इनमें 3D वॉश की सुविधा भी मिल जाएगी, जो कम पहने हुए कपड़ों को स्टीम की मदद से तरो-ताजा कर सकती है। इनके पास आपको अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे।
- हायर (Haier)- इस ब्रांड को अपनी ओशियनस वेव ड्रम वाली वॉशिंग मशीन के लिए पसंद किया जाता है, जो कपड़ों पर नादुक और दागों पर सख्त हो सकती है। ये अपनी जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी के साथ कम प्रेशर में भी टब को कम समय में भरने का काम कर सकती हैं। हायर के पास भी आपको फुली और सेमी दोनों तरह के ऑपरेशन वाली वॉशिंग मशीन देखने मिल जाएंगी। वहीं, इनकी ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों पर मौजूद किटाणु व बैक्टेरिया 99.99% तक खत्म हो सकते हैं। ये आपको 6 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम क्षमता वाले विकल्पों में मिल सकती है।
- बॉश (Bosch)- इसे वॉशिंग मशीन के लिए एक प्रीमियम ब्रांड कहा जा सकता है। इसके फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मॉडल अपने दमदार प्रदर्शन और ऊर्जा कुशल संचालन के लिए जाने जाते हैं। वैरिओ ड्रम टेक्नोलॉजी वाली बॉश वॉशिंग मशीन कपड़ों को कटने-फटने से बचा सकती है और ऐंटी-रिंकल सुविधा उनपर पड़ने वाली सिलवटों को कम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली ये वॉशिंग मशीन पानी व डिटर्जेंट की बचत करने में भी मददगार हो सकती हैं। वहीं, इनमें तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जो घर पर ही हर तरह के कपड़ों को धोने में मददगार हो सकते हैं। इनकी हाई क्वालिटी व तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखाने में मदद करेगी।
तो आइए अब देखते हैं इन्हीं ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्पों पर।
