Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

किस प्रकार की Washing Machine करती है बेहतरीन सफाई? विकल्पों पर डालें नजर

धूल-मिट्टी, दाग-धब्बों और पसीने से मैले हुए कपड़ों को साफ करने के लिए किस प्रकार की वॉशिंग मशीन हो सकती है अच्छी? सरल जानकारी के साथ ही यहां देखने को मिलेंगे कुछ मशहूर ब्रांड के विकल्प।

कपड़ों की धुलाई के लिए किस प्रकार की Washing Machine रहेगी सही?
कपड़ों की धुलाई के लिए किस प्रकार की Washing Machine रहेगी सही?

कपड़ों को आसानी से धुलने के लिए वॉशिंग मशीन बेहद उपयोगी है, यह तो सभी जानते हैं लेकिन किस प्रकार की वॉशिंग मशीन सही रहती है, इसे लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं। वैसे तो कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने के लिए फ्रंट लोड वॉशर सबसे बढ़िया विकल्प हैं। मगर कुछ पहलू ऐसे भी हैं, जिनके जरिए वॉशिंग मशीन अच्छा प्रदर्शन दे सकती है। जैसे कि, कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने के लिए वॉशिंग मशीन का ड्रम साइज काफी मायने रखता है, अगर ड्रम बड़ा होगा तो उसमें कपड़े आपस में उलझे बिना अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। वहीं कई तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों को ज्यादा बेहतर ढंग से धुलती हैं, क्योंकि इन्हें कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसके अलावा हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की सूची में शामिल वॉशिंग मशीन की स्पिन स्पीड का तेज होना भी जरूरी है, क्योंकि ये कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने के साथ ही उन्हें कम समय में सुखाने में भी मददगार होती है। अगर आप कपड़ों के सारे मैल, गंदगी, जर्म और बैक्टेरिया को साफ करना चाहते हैं, तो आप स्टीम वॉश, बिल्ट-इन हीटर, हाइजीन स्टीम जैसे फीचर के साथ आने वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प देख सकते हैं।

आखिर किस प्रकार की वॉशिंग मशीन करती है बेहतर सफाई?

अगर आप चाहते हैं कि, आपके मैले कपड़े अच्छी तरह से साफ हों, तो आपको फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प देखने चाहिए। जी हां, बाजार में कपड़ों को धुलने के लिए अलग-अलग ब्रांड की सेमी और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन देखने को मिलती हैं। मगर जब बात आती है, ज्यादा बेहतर तरीके से सफाई करने की, तो इस रेस में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हमेशा ही आगे देखी जा सकती हैं। अक्सर कम पानी और बिजली की खपत करने वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एडवांस्ड फीचर्स के जरिए कपड़ों से धूल-मिट्टी, दाग-धब्बों और पसीने को ज्यादा अच्छी तरह से साफ करने में सक्षम होती हैं। इतना ही नहीं जो लोग चाहते हैं, कि वो अपने परिवार में मौजूद सदस्यों के गंदे कपड़े एकसाथ आसानी से धुल सकें, तो उन्हें इन वॉशिंग मशीन में अलग-अलग क्षमता और प्रकार (टॉप और फ्रंट लोड) वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भी मिल जाएंगी।

01

Samsung 7 kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL, Lavender Gray)

Check Price on Amazon

यह सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता और टॉप लोड में आती है। इसे डुअल पल्सटर वाले स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ पेश किया जाता है, जो टिकाऊ और स्वस्छ होने के साथ ही खरोंच से भी सुरक्षित रहता है। इसमें लाल LED के साथ आने वाला डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही इसे उन जगहों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां पानी की क्वालिटी खराब (हार्ड वॉटर) है। इस सैमसंग टॉप लोड वॉशिंग मशीन की Digital Inverter टेक्नोलॉजी कम बिजली खपत करते हुए अच्छा प्रदर्शन देती है। इसके अलावा यह सैमसंग वॉशिंग मशीन शक्तिशाली मोटर के जरिए 700 RPM की स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को तेजी से सुखाने में सक्षम है। 9 तरह के वॉश प्रोग्राम्स वाली इस वॉशिंग मशीन को क्विक, बेडिंग, डेलीकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जीन्स, नॉर्मल जैसे अलग-अलग साइकिल पर सेट कर सकते हैं। इकोबबल टेक्नोलॉजी वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा बेहतर डिटर्जेंट एक्शन के साथ कपड़ों की देखभाल और बिजली की बचत करते हुए धुलाई करती है।

स्पेसिफिकेशन

  • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
  • कंट्रोल टाइप- टच
  • फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
  • अतिरिक्त फीचर- वॉटर लेवल
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • चाइल्ड लॉक
  • ऑटो रीस्टार्ट

खूबियां

  • टब को ऑटोमैटिक साफ करने वाला इको टब क्लीन
  • कपड़ों से निकलने वाले रोएं अलग करने के लिए मैजिक फिल्टर
  • सॉफ्ट कर्ल डिजाइन वाला डायमंड ड्रम
  • पारदर्शी टेंपर्ट ग्लास विंडो

कमी

  • कुछ ग्राहकों के मुताबिक मशीन ज्यादा पानी खर्च करती है।

Samsung 7 kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL, Lavender Gray)

Rs. 17990

Get This
02

Haier 9 Kg, Fully Automatic Top Loading Washing Machine (HWM90-H678ES8, Dark Jade Silver)

Check Price on Amazon

फुली ऑटोमैटिक फंक्शन वाली इस हायर टॉप लोड वॉशिंग मशीन में 9 किलोग्राम क्षमता का मजबूत और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है। हॉट, वॉर्म, नॉर्मल, स्पिन, डेलीकेट, क्विक, हैवी, स्पोर्ट जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली इस Haier वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को आसानी से धुला जा सकता है। वहीं यह हायर वॉशिंग मशीन इनबिल्ट हीटर के साथ आती है, जिसके जरिए कपड़ों को गर्म पानी में धुलकर 99.9% तक जर्म और धब्बों को हटाया जा सकता है। इसमें कपड़ों को जल्दी धुलने और तेजी से सुखाने के लिए 780 RPM की स्पिन स्पीड देने वाली शक्तिशाली मोटर लगी हुई है। इसका ओशिनस वेव ड्रम पानी की तेज लहरें बनाते हुए कपड़ों को साफ करता है, जिससे कपड़ों पर डिटर्जेंट की मात्रा भी सही तरह से लगती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो रीस्टार्ट फीचर दिया गया है, जो पावरकट होने और बिजली वापस आने पर मशीन को पूरानी सैटिंग्स पर ही ऑटोमैटिक तरीके से ऑन कर देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • नॉइज लेवल- ‎14.4 dB
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
  • मॉडल- HWM90-H678ES8
  • एंटी रैट मेश
  • शॉक प्रूफ बॉडी
  • चाइल्ड लॉक

खूबियां

  • रोओं को अलग इकट्ठा करने वाला डुअल मैजिक फिल्टर
  • तेजी से धुलाई के लिए 15 मिनट की क्विक वॉश
  • गहराई से सफाई के लिए शक्तिशाली स्टोर्म पल्सटर

कमी

  • अभी तक कोई खास रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ।

Haier 9 Kg, Fully Automatic Top Loading Washing Machine (HWM90-H678ES8, Dark Jade Silver)

Rs. 26400

Get This
03

LG 9 Kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M,Middle Black)

Check Price on Amazon

यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन एलजी ब्रांड की है, जिसमें बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली 9 किलोग्राम की क्षमता मिलती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मिलने वाली 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। 14 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने वाली इस LG वॉशिंग मशीन को कॉटन प्लस, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर और स्पोर्ट्सवियर जैसे कई अलग-अलग विकल्पों पर सेट करके चला सकते हैं। इसमें मिलने वाली AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी कपड़ों के लोड और फैब्रिक के हिसाब से ही उनकी वॉश प्रोग्राम, पानी के लेवल और वॉश टाइम को सेट करके धुलाई करती है। यह वॉशिंग मशीन अपने Hygiene Steam फीचर के जरिए कपड़ों को धुलते वक्त उनमें मौजूद जर्म और बैक्टेरिया को भी दूर करती है। वहीं इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से धुलाई करती है और इसमें मिलने वाली इंवर्टर मोटर कम शोर के साथ बिजली खपत भी कम करती है।

स्पेसिफिकेशन

  • कंट्रोल टाइप- टच
  • वॉटेज- 2100 वॉट्स
  • फिनिश टाइप- मेटलिक
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.06 किलोवॉट घंटा
  • इनबिल्ट हीटर
  • स्मार्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

खूबियां

  • ज्यादा कपड़ों को धुलने के लिए बड़ा ड्रम
  • कपड़ों का लोड सही ना होने पर इंडीकेट करने वाला लोड इंबैलेंस सेंसर
  • आसान संचालन के लिए Wi-Fi के जरिए ऐप कंट्रोल

कमी

  • कुछ ग्राहक बिल्ड क्वालिटी से नाखुश।

LG 9 Kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M,Middle Black)

Rs. 38990

Get This
04

Bosch 9kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (WGA1420TIN, Black Grey)

Check Price on Amazon

इस बॉश 9 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव वाली ब्रशलेस मोटर मिलती है, जो ना सिर्फ कम बिजली खपत करती है बल्कि इसमें शोर आने की समस्या भी कम होती है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन इनबिल्ट हीटर के साथ आती है, जिसमें कपड़ों को ठंडे के साथ ही गर्म और गुनगुने पानी में भी धुला जा सकता है। इसका इस्तेमाल सॉफ्ट और हार्ड दोनों तरह वाली पानी की स्तिथियों में किया जा सकता है। वहीं इस Bosch फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ ही लंबे जीवनकाल के लिए कॉपर वाइंडिंग वाली मोटर दी गई है। इसमें कुल 14 Wash Program दिए गए हैं, जिसमें मशीन को क्विक, स्टीम, स्पिन, जीन्स, स्पोर्ट्स वियर, रिंज और मिक्स लोड जैसे अलग-अलग साइकिल पर सेट कर सकते हैं। यह बॉश वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील से बने सॉफ्ट केयर ड्रम के साथ आती है, जो कपड़ों को खराब किए बिना रगड़कर साफ करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • वॉटेज- 2300 वॉट्स
  • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
  • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवॉट घंटा
  • वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
  • ड्रम क्लीन
  • चाइल्ड लॉक
  • हाइजीन स्टीम

खूबियां

  • कपड़ों से दाग-धब्बे हटाने के लिए 4 स्पेशल एंटी स्टेन विकल्प
  • जर्म, बैक्टेरिया, एलर्जेन और गंदगी को हटाने वाली एंटी बैक्टेरिया स्टीम
  • कॉलर और कफ की गंदगी निकालने के लिए प्री-सोक फीचर

कमी

  • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ ग्राहक असंतुष्ट।

Bosch 9kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (WGA1420TIN, Black Grey)

Rs. 38900

Get This
05

Godrej 7 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR, Graphite Grey)

Check Price on Amazon

गोदरेज ब्रांड की इस टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 7 किलोग्राम क्षमता के साथ ही जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो पानी का दबाव कम होने पर भी ड्रम को तेजी से भरने में सक्षम होती है। इसमें एडवांस LED डिस्प्ले के साथ ही आसान कंट्रोल दिया गया है, ताकी इसे आप आसानी से ऑपरेट कर सकें। वहीं इस गोदरेज वॉशिंग मशीन में टर्बो 6 पल्सटर के साथ आने वाला Acu वॉश ड्रम दिया गया है, जो कपड़ों को नाजुक तरीके से रगड़ते हुए उनसे धूल और गंदगी निकालने का काम करता है। इसका फैब्रीसेफ ड्रम और मैजिक लिंट फिल्टर बेहतर फैब्रिक केयर के साथ ही धुलाई के वक्त कपड़ों से निकलने वाले रोएं और धागों को अलग करके ड्रम को साफ रखता है। 7 KG क्षमता वाली इस washing machine with automatic फंक्शन में शक्तिशाली मोटर के जरिए 720 RPM की तेज स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों को अच्छे से निचोड़कर सुखाती है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन अलग-अलग तरह की लॉन्ड्री को आसानी से करने के लिए 12 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है।

स्पेसिफिकेशन

  • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
  • कलर- ग्रेफाइट ग्रे
  • साइकिल एंड बज़र
  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • 425W पावरमैक्स वॉश मोटर
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • एंटी रस्ट कैबिनेट

खूबियां

  • कुशल संचालन, प्रदर्शन और बिजली बचत के लिए AI फीचर
  • कम समय में धुलाई के लिए 30 मिनट की क्विक वॉश
  • वॉश शैड्यूल करने के लिए 24 घंटे तक का डिले स्टार्ट

कमी

  • कुछ ग्राहकों को मशीन की फंक्शनैलिटी में दिक्कत आई।

Godrej 7 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR, Graphite Grey)

Rs. 13990

Get This
06

Panasonic 7 kg Fully Automatic Front Loading Washing Machine(NA-147MH2L01, Dark Silver)

Check Price on Amazon

7 किलोग्राम क्षमता वाली यह पैनासोनिक वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक फंक्शन और फ्रंट लोड एक्सेस के साथ आती है। इसमें 1400 RPM की तेज स्पीड वाली ड्रायनैमिक स्पिन मिलती है, जो कपड़ों को 20% ज्यादा तेजी से सुखा सकती है। इसके बल्की वॉश फीचर के जरिए आप मशीन में भारी कपड़ों को भी आसानी से धुल सकते हैं। वहीं इस पैनासोनिक वॉशिंग मशीन में Steam Wash प्रोग्राम भी मिलता है, जो कपड़ों से बैक्टेरिया और जर्म को हटाने में सक्षम है। कुल 15 तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन आपके अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को आसानी से धुलने के लिए उपयुक्त हो सकती है। वहीं इसका बिल्ट-इन Heater प्रोग्राम कपड़ों को ठंडे, गर्म और गुनगुने पानी में धुलने की अनुमति देता है। इसमें मिलने वाली इंवर्टर टेक्नोलॉजी कम बिजली खपत के साथ ज्यादा बेहतर प्रदर्शन देती है और इसके कारण मशीन से आने वाले ज्यादा शोर का सामना भी नहीं करना पड़ता है। इस वॉशिंग मशीन में बच्चे छेड़खानी ना कर सकें, इसके लिए चाइल्ड लॉक भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
  • ड्रम मटेरिल- स्टेनलेस स्टील
  • कंट्रोल टाइप- नॉब, टच
  • LED डिस्प्ले
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • वॉटेज- 2000 वॉट्स
  • कलर- डार्क सिल्वर

खूबियां

  • मजबूत, टिकाऊ और हाइजनिक रहने वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • ड्रम को अंदर से साफ रखने के लिए ऑटोमैटिर ड्रम क्लीन
  • स्टीम वॉश कपड़ों को करें सैनेटाइमज

कमी

  • अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई।

Panasonic 7 kg Fully Automatic Front Loading Washing Machine(NA-147MH2L01, Dark Silver)

Rs. 26490

Get This
07

Whirlpool 6.5 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (SW ROYAL PLUS 6.5 (H) GREY)

Check Price on Amazon

व्हर्लपूल ब्रांड की इस 6.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन और ड्रम को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ होने के साथ ही अंदर से साफ भी रहती है। इसकी ZPF यानी जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी पानी का दबाव कम होने पर भी ड्रम को 50% ज्यादा तेजी से भरने का काम करती है। इसमें बिल्ट-इन हीटर भी दिया गया है, जिसकी मदद से कपड़ों को एक सही तापमान पर पानी गर्म करके धुलने से आप उनमें लगे दाग-धब्बों और गंदगी को बेहतर तरीके से साफ कर सकते हैं। यह Whirlpool टॉप लोड वॉशिंग मशीन 15 मिनट की एक्प्रेस वॉश के साथ आती है, जिससे आप कम गंदे और लोड वाले कपड़ों को मात्र 15 मिनट में ही धुल सकते हैं। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ऑटो टब क्लीन फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए मशीन के ड्रम को ऑटोमैटिक तरीके से साफ किया जा सकता है। इसकी 6th सेंस टेक्नोलॉजी वॉश साइकिल के दौरान की कई फंक्शन को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती रहती है, जिससे पानी की बचत होने के साथ ही कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • स्पिन स्पीड- 740 RPM
  • वॉश साइकिल- 12
  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • फिनिश टाइप- स्टेनलेस स्टील
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • हॉट वॉटर मोड्स- 3
  • हार्ड वॉटर वॉश

खूबियां

  • 6 स्टेप प्रॉसेस 50 से भी अधिक दाग-धब्बों को हटाने में सक्षम
  • स्टेनवॉश प्रोग्राम 48 घंटे पुराने दागों को हटाने में सक्षम
  • कपड़ों को सही से सुखाने के लिए 2 ड्रायंग मोड्स

कमी

  • कुछ लोगों ने मशीन में कंपन होने की शिकायत की।

Whirlpool 6.5 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (SW ROYAL PLUS 6.5 (H) GREY)

Rs. 15990

Get This
08

Samsung 9 kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Check Price on Amazon

यह सैमसंग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड में आती है और इसकी क्षमता 9 किलोग्राम है। Wi-Fi टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस सैमसंग वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन ऐप के जरिए कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इसमें AI Ecobubble टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 70% तक बिजली की बचत करते हुए कपड़ों 45% नाजुकता के साथ 24% तक अधिक सफाई के साथ धुलती है। इसमें इंवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस शक्तिशाली मोटर मिलती है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए 1400 RPM की स्पिन स्पीड देती है। यह Samsung वॉशिंग मशीन सुपर स्पीड, क्विक वॉश, बेडिंग, कॉटन, कलर्स, हाइजीन स्टीम जैसे कुल 14 तरह के अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। इसका डायमंड ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जो मजबूत होने के साथ ही कपड़ों को नाजुकता से साफ करने के लिए भी अच्छा रहता है। इस सैमसंग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में भी आपको इनबिल्ट हीटर मिल जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले- LED
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
  • कंट्रोल टाइप- टच
  • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
  • चाइल्ड लॉक
  • डिले स्टार्ट
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

खूबियां

  • बिजली की बचत करने के लिए AI एनर्जी सेविंग मोड
  • कपड़ों को गहराई से साफ करने के लिए बबलसोक टेक्नोलॉजी
  • ऊर्जा कुशल और शांत संचालन वाली डिजिटल इंवर्टर मोटर

कमी

  • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन में समस्या आई।

Samsung 9 kg, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Rs. 37990

Get This
09

LG 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Middle Black)

Check Price on Amazon

जाने-माने ब्रांड एलजी की इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में तेज धुलाई और कपड़ों को सुखाने के लिए 740 RPM की स्पिन स्पीड देने वाली शक्तिशाली मोटर मिलती है। यह एलजी टॉप लोड वॉशिंग मशीन LED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसपर आप लॉन्ड्री के प्रोग्राम, समय से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसमें मिलने वाली स्मार्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के साथ ही शांत संचालन के लिए भी जानी जाती है। वहीं इस एलजी 8 किलो वॉशिंग मशीन को Medium Family आराम से इस्तेमाल कर सकती है। इसका टर्बोड्रम पल्सटर और ड्रम को अलग-अलग दिशाओं में घुमाते हुए कपड़ों से जिद्दी दाग और गंदगी को आसानी से निकालने का काम करता है। यह एलजी वॉशिंग मशीन कुल 8 तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिन्हें आसानी से बटन के जरिए सेट कर सकते हैं। इसमें कपड़ों के बैलेंस को सही रखने के लिए ऑटो बैलेंस सिस्टम भी मिलता है और साथ ही इसमें लिंट फिल्टर भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • नॉइज लेवल- 54 dB
  • वॉशर डिस्पेंशर- डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर
  • रोटेशनल स्पीड- 1.2E+3 RPM
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक

खूबियां

  • मशीन में आई खराबी का पता लगाने के लिए स्मार्ट डाइग्नोसिस
  • दाग-धब्बों को हटाने के लिए ऑटो प्री वॉश
  • चौड़ी डायमंड ग्लास विंडो

कमी

  • कुछ के मुताबिक मशीन ज्यादा पानी खपत करती है।

LG 8 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Middle Black)

Rs. 19490

Get This
10

IFB 6 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010, Grey)

Check Price on Amazon

अगर आप एक छोटी फैमिली में रहते हैं और आपको एक ब्रांडेड वॉशिंग मशीन चाहिए, तो 6 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सही हो सकती है। इस आईएफबी Washing Machine Front Loading में खास चंद्रमा जैसी डिजाइन वाला स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है, जो पानी की नाजुक परत बनाते हुए कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करता है। इसमें हॉट, वॉर्म और कोल्ड तीन इनबिल्ट हीटर टेंप्रेचर रेंज मिलती है और साथ ही इसकी इको इंवर्टर मोटर कम बिजली खपत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देती है। यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एंटी रस्ट प्रूफ बॉडी के साथ आती है, जिसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा आईएफबी की इस वॉशिंग मशीन में सिंथेटिक, बेबी वियर, रीफ्रेश, एक्सप्रेस 15, वूल, स्पिन और मिक्स जैसे कुल 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। यह वॉशिंग मशीन 1000 RPM की तेज Spin Speed के जरिए कपड़ों को कम समय में धुलने और सुखाने में सक्षम है। वहीं इसका AI फीचर कपड़ों के फैब्रिक और लोड को पता करके उसी के अनुसार वॉश साइकिल को सेट करते हुए 25% पानी और 30% समय की बचत के साथ धुलाई करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
  • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
  • डिस्प्ले- LED
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
  • ऑटो इंबैलेंस कंट्रोल
  • ऑटो टब क्लीन
  • वोल्टेज प्रोटक्शन

खूबियां

  • हार्ड वॉटर को सॉफ्ट करने के लिए एक्वा एनर्जी डिवाइस
  • कपड़ों से दाग और सिकुड़न हटाने वाली पावर स्टीम वॉश
  • कपड़ों को अच्छे से रगड़कर साफ करने के लिए 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी

कमी

  • मशीन की फंक्शनैलिटी से कई ग्राहक असंतुष्ट।

IFB 6 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010, Grey)

Rs. 25490

Get This

फ्रंट या टॉप लोड: कौन-सी वॉशिंग मशीन हो सकती है बेहतर?

देखिए, फ्रंट या फिर टॉप लोड में से किस प्रकार की वॉशिंग मशीन को चुनना है, यह पूरी तरह से आपकी पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है। हालांकी, कुछ खास पहलू पर गौर करें, तो फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीन एक-दूसरे से परस्पर भिन्न रहती हैं।

  • चौड़े आकार में आने वाली फ्रंट लोड को रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है, वहीं टॉप लोड अपने लंबे डिजाइन के कारण कम जगह में भी आसानी से रखी जा सकती हैं। ऐसे में कम जगह वाले घरों के लिए ये सही रहेंगी।
  • अक्सर टॉप लोड में सीमित वॉश प्रोग्राम्स ही होते हैं, मगर फ्रंट लोड में आपको ढेरों wash Cycle देखने को मिलती हैं। इसी कारण से अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए ये ज्यादा अच्छी रहती हैं।
  • टॉप लोड में कपड़े डालने वाली विंडो ऊपर होती है और फ्रंट लोड में नीचे। ऐसे में जो लोग ज्यादा नीचे झुकने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपने लिए टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेनी चाहिए।
  • कीमतों की बात करें, तो अधिकतर टॉप लोड मॉडल्स फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तुलना में सस्ते होते हैं। ऐसे में कम दाम में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेने के लिए टॉप लोड सही रहेगी।

सदस्यों के हिसाब से कैसे चुनें एक सही क्षमता वाला मॉडल?

सिर्फ सही मॉडल या प्रकार ही नहीं बल्कि, परिवार में मौजूद में सदस्यों के हिसाब से आपको एक सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन को लेना जरूरी है। ज्यादा या कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलना आपके लिए समस्या बन सकता है। ऐसे में आप जब भी एक वॉशिंग मशीन ले रहे हों, तो आपको अपने परिवार में मौजूद सदस्यों की संख्या का खास ख्याल रखना चाहिए। बैचलर्स, कपल्स या फिर 2-3 सदस्य वाले परिवारों के लिए 6-7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त रहती हैं। वहीं जिनके परिवार में 4-5 सदस्य हैं और वो एक मीडियम फैमिली में रहते हैं, तो उनके लिए 8 से लेकर 7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन ज्यादा बेहतर हो सकती है। इसके अलावा 5 से ज्यादा सदस्यों वाले परिवार को अपने लिए Washing Machine 9KG Capacity या फिर उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेनी चाहिए। अगर आप अपने परिवार के अनुसार सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेते हैं, तो फिर आप एक ही बार में ज्यादा-से-ज्यादा कपड़ों को एकसाथ धुल सकेंगे।

आखिर क्यों फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हैं ज्यादा उपयुक्त?

जैसा कि ऊपर बताया गया कि, कपड़ों को ज्यादा बेहतर तरीके से साफ करने के लिए फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही रहती हैं तो इसके पीछे कई कारण हैं। सबसे पहले तो आपको इनमें कई तरह के वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिससे अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़ों को ज्यादा अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है। कुछ वॉशिंग मशीन इनबिल्ट हीटर के साथ आती हैं, जिसकी वजह से कपड़ों को गर्म पानी में भी धुलकर साफ कर सकते हैं। वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल्स में स्टीम वॉश, हाइजीन स्टीम जैसे फीचर होते हैं, जो कपड़ों से धूल-मिट्टी, दाग-धब्बों और गंदगी के साथ ही जर्म व बैक्टेरिया को भी साफ करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं आजकल तो AI फीचर से लैस भी वॉशिंग मशीन आ चुकी हैं, जिनमें पानी का स्तर, वॉश प्रोग्राम और टाइम कपड़ों के फैब्रिक और लोड के हिसाब से ऑटोमैटिक ही सेट हो जाता है। वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में अलग-अलग प्रकार वाले ड्रम मिलते हैं, जो कपड़ों को खराब किए बिना अच्छी तरह से रगड़कर साफ करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कौन-से ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अच्छी है?

भारत में LG, Samsung, IFB, Bosch, Godrej, Panasonic, Haier जैसे मशहूर ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन काफी पसंद की जाती हैं। इन ब्रांड के पास टॉप और फ्रंड लोड में आने वाले अलग-अलग क्षमता के मॉडल्स मौजूद रहते हैं।

क्या फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा बिजली खर्च करती है?

वॉशिंग मशीन द्वारा होने वाला बिजली खर्च उसके उपयोग, क्षमता और लोड पर निर्भर करता है। हालांकी, आजकल अधिकतर फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो ऊर्जा कुशल प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं।

क्या फुली ऑटोमैटिक कपड़ों को स्वच्छता से धुलती हैं?

बिल्कुल, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को स्वच्छता से धुलने के लिए स्टेनलेस स्टील ड्रम मिलता है। वहीं इनके अधिकतर मॉडल्स इनबिल्ट Heater, स्टीम वॉश और हाइजीन स्टीम जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, जो कपड़ों से गंदगी के साथ ही दाग-धब्बों, जर्म और बैक्टेरिया को भी हटाने में सक्षम होते हैं।

एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत क्या है?

अलग-अलग ब्रांड, Models, क्षमता और फीचर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत परस्पर भिन्न हो सकती हैं। मगर एक कुशल प्रदर्शन, क्वालिटी और क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को करीब 30,000 रूपए तक की कीमत में लिया जा सकता है।

You May Also Like