Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

LG की बेहतरीन सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine में शर्ट से लेकर कंबल हर कपड़ा धोना होगा आसान!

LG ब्रांड की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे से लेकर बड़े हर परिवार के लिए सही पसंद मानी जाती है। फिर चाहे रोज पहने जाने वाले कपड़े हों या नाजुक लॉन्ड्री; ये सबकी क्वालिटी को बनाए रखते हुए हर जिद्दी दाग को आसानी से साफ करेंगी। इसी के साथ विंड जेट ड्राय सुविधा कपड़ों को सुखाने का काम आसान बनाएगी।

LG की दमदार Semi Automatic Washing Machine
LG की दमदार Semi Automatic Washing Machine

फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के दौर में आज भी कई घरों में सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। वहीं, जब बात आती है इसके लिए एक सही ब्रांड का चयन करने की तो LG का प्रदर्शन व भरोसा किसी से नहीं छिपा। अलग-अलग क्षमता वाली इन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में रोज पहने जाने वाले कॉटन के कपड़े, खास अवसरों वाले नाजुक कपड़े और कंबल व पर्दों जैसे भारी कपड़ों को धोना आसान होता है। ये न सिर्फ उन्हें साफ करती हैं बल्कि जिद्दी दागों को कुशलता से हटाती हैं। फिर चाहे आपका परिवार बड़ा हो या छोटा; इन Washing Machine में आपको अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल देखने मिलेंगे। अगर आपके घर में बुजुर्ग या कोई ऐसा शख्स है जिन्हें ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी वाले उपकरण इस्तेमाल करने में परेशानी होती है, उनके लिए भी ये मॉडल बिल्कुल कारगर होंगे। 

यहां हमने रिसर्च और हर फीचर को अच्छी तरह से समझने के बाद आपके लिए एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के कुछ दमदार मॉडल चुने हैं जो किफायती कीमत, दमदार प्रदर्शन और भरोसेमंद क्वालिटी जैसे पैमानों पर खरे उतरते हैं। डालिए एक नजर-

01

LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

3-4 लोगों के कपड़ों को धोने-सुखाने का यह वॉशिंग मशीन एक किफायती व बढ़िया समधान होगी। इसकी क्षमता 7 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें 5 मिनट तक का स्पिन और 15 मिनट तक का वॉश टाइमर दिया गया है। इसी के साथ तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों में जमा पानी अच्छी तरह हटाएगी।

आपके लिए क्यों होगी सही?

  • अक्सर ऐसा होता है कि मशीन में कपड़े धोने से पहले शर्ट के कॉलर और कफ पर जमे जिद्दी मैल को हाथ से घिसकर साफ करना होता है। लेकिन, यह मॉडल इस समस्या को खत्म करेगा। फिर चाहे पति की शर्ट हो या बच्चों की मैली स्कूल यूनिफॉर्म यह वॉशिंग मशीन हर कपड़े को चमकाएगी। 
  • इसी के साथ चाहे भारी कपड़े ही क्यों न हो इसका ड्रायर कपड़ों को इतनी अच्छी तरह सुखाएगा कि उन्हें हाथ से निचोड़ने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। वहीं, अगर आपके घर में चूहे हैं तो इस सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machine की खास डिजाइन उन्हें तारों व मोटर को नुकसान पहुंचाने से रोकेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • ब्रांड- LG
  • कलर- डार्क ग्रे
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • कंट्रोल- नॉब

खासियतें

  • लिंट फिल्टर
  • कॉलर स्क्रबर
  • विंड जेट ड्राय

कमी

  • ज्यादा कपड़े सुखाते समय शोर स्तर ज्यादा होगा।

LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (P7020NGAZ, Dark Gray, Rat Away Feature)

₹11,990.00

Get This
02

LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

इस वॉशिंग मशीन में कुल 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनके साथ नाजुक, रोजाना पहने जाने वाले और भारी कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इसकी मोटर स्पीड 1300 RPM है और 6.5 किलोग्राम क्षमता के स्पिन टब में आसानी से कई सारे कपड़ों को सुखाया जा सकता है। 

आपके लिए क्यों होगी सही?

  • ऐसा कहा जाता है कि कपड़े धोने से पहले उन्हें थोड़ी देर डिटर्जेंट में भिगोकर रखना चाहिए, ताकि जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएं। यह वॉशिंग मशीन इस मेहनत को बचाने का काम करेगी, क्योंकि इसके टब में ही कपड़े अच्छी तरह से कुछ देर तक डिटर्जेंट वाले पानी में भीगेंगे। 
  • इसका खास डिजाइन वाला टब कपड़ों पर जमा धूल-मिट्टी, मैल व अन्य तरह की गंदगी को इतनी अच्छी तरह से साफ करेगा, कि हाथ से घिसने की समस्या ही खत्म हो जाएगी। वहीं, इसकी बॉडी के पानी की वजह से सड़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, और यह सालों-साल दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • स्टैंडर्ड साइकिल- 4

खासियतें

  • कॉलर स्क्रबर
  • रोलर जेट पल्सेटर
  • रैट अवे सुविधा

कमी

  • इनलेट पाइप थोड़ी छोटी है। 

LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine (P8530SRAZ, Burgundy, Roller Jet Pulsator)

₹15,490.00

Get This
03

LG 11.5 kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator with Soak, Wind Jet Dry Technology, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अगर परिवार बड़ा है या पूरे हफ्ते के कपड़े आपको एक ही बार में धोने हैं तो यह वॉशिंग मशीन सही पसंद रहेगी। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1350 RPM की मोटर के साथ कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाएगी, जिसके लिए 15 मिनट का टाइमर भी दिया गया है। 

आपके लिए क्यों होगी सही?

  • इस वॉशिंग मशीन के साथ एक ही टब में कपड़ों को धोने व सुखाने की झंझट नहीं होगी। अगर कपड़े ज्यादा हैं तो आसानी से वॉश टब में उन्हें धोने लगा दीजिए और जो कपड़े धुल चुके हैं उन्हें साथ में ही स्पिन टब में सुखाने डाल दीजिए। इससे समय और बिजली दोनों की बचत होगी। 
  • अगर कभी कपड़े धोते समय बिजली चली भी जाती है तो सप्लाई वापस आने पर सारी सेटिंग्स को फिर से सेट करने की जरूरत नहीं होगी। यह वॉशिंग मशीन अपने आप ही वहीं से काम करेगी जहां रुकी थी। फिर चाहें आपके घर में बुजुर्ग शख्स ही क्यों न रहते हों, इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान व सुविधापूर्ण है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 11.5 किलोग्राम
  • कंट्रोल- नॉब
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शोर स्तर- 65db

खासियतें

  • सोक सुविधा
  • लिंट फिल्टर
  • ऑटो रीस्टार्ट

कमी

  • पानी की खपत ज्यादा होगी।


घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

LG 11.5 kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator with Soak, Wind Jet Dry Technology, Semi-Automatic Top Load Washing Machine (2025 Model, P115ASDAZ, Smart Filter & Rat Away feature)

Rs. 20990

Get This
04

LG 7.5 kg 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

5 मिनट तक के स्पिन और 15 मिनट तक के वॉश टाइमर से लैस यह वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए सही पसंद रहेगी। इसमें अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक से बनी है और नॉब की मदद से इसे कंट्रोल करना आसान रहेगा।

आपके लिए क्यों होगी सही?

  • सामान्य कपड़ों को तो लोग आसानी से वॉशिंग मशीन में धो लेते हैं लेकिन नाजुक कपड़ों को या तो से हाथ से धोना पड़ता है या लॉन्ड्री में धुलवाना पड़ता है। यह मॉडल इस मेहनत को बचाएगा, क्योंकि इसमें रोजाना पहने जाने वाले कॉटन के शर्ट से लेकर पार्टीवियर साड़ी और यहां तक की कंबल भी आसानी से धो पाएंगे। 
  • यह Automatic वॉशिंग मशीन कपड़ों से निकलने वाले धागों, रोएं और बटन को आसानी से अलग करेगी ताकि वो मोटर में फंसकर प्रर्शन पर असर न डालें। घर के दूसरे काम करते समय आपको बार-बार इसे जाकर चेक नहीं करना होगा, क्योंकि जैसे ही धुलाई पूरी होगी बजर आपको तुरंत अलर्ट करेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

खासियतें

  • रोलर केस
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
  • ज़ंगरोधी बॉडी

कमी

  • हार्ड क्वालिटी के पानी में प्रदर्शन कमजोर होगा। 

LG 7.5 kg 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine (P7510RGAZ, Dark Gray, Roller Jet Pulsator)

Rs. 14490

Get This
05

LG 10 Kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator, Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

इस वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को धोने का काम सुविधाजनक रहेगा। यह पानी व बिजली की ज्यादा खपतभी नहीं करेगी और नाजुक, सामान्य व भारी कपड़ों को आसानी से धो-सुखा भी देगी। इसी के साथ लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसमें ज़ंग लगने की समस्या का सामना नहीं करना होगा। 

आपके लिए क्यों होगी सही?

  • कई बार ऐसा होता है कि भारी कपड़े वॉशिंग मशीन के टब में अच्छी तरह से सूख नहीं पाते और फिर उन्हें हाथ से निचोड़ना पड़ता है। यह मॉडल अपनी बेहतरीन डिजाइन की वजह से कपड़ों को इतनी अच्छी तरह से सुखाएगा कि उनमें जमा नमी खत्म हो जाएगी। 
  • हाथ से कपड़े धोने पर जो सफाई मिलती है, वैसे ही परिणाम इस वॉशिंग मशीन के टब में आपको देखने मिलेंगे और हर जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएगा। फिर चाहे कीचड़-मिट्टी के दाग हों या चाय-कॉफी के कम मेहनत के साथ उन्हें साफ करके कपड़ों को बेदाग बनाया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1300 RPM
  • वॉश साइकिल- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts

खासियतें

  • कॉलर स्क्रबर
  • लिंट कलेक्टर
  • बजर

कमी

  • स्पिन टब की क्षमता कम है। 

गैजेट, होम एप्लाइंसेस, ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे ही कई तरह के लेख पढ़िए योर पिक्स पर 

LG 10 Kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator, Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (P1040RGAZ, Dark Gray, Better wash with effective scrubbing, Rat Away Feature, 5 Year Motor Warranty)

Rs. 18990

Get This

जानिए इन सभी एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

आपने LG सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

1300 RPM

कॉलर स्क्रबर

LG 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

1300 RPM

लिंट कलेक्टर

LG 11.5 kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator with Soak, Wind Jet Dry Technology, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

सोक सुविधा

LG 7.5 kg 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

रोलर केस

LG 10 Kg, 5 Star, Roller Jet Pulsator, Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

1300 RPM

रस्टफ्री बॉडी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या LG की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का प्रदर्शन अच्छा होता है?

हां, बिल्कुल एलजी की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन प्रदर्शन के मामले में काफी अच्छी होती हैं। इनमें हर तरह के कपड़ों को धोना-सुखाना काफी सुविधाजनक होता है और तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ ये आपके काम को आसान बनाएंगी। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दर्शाती है कि ये बिजली की भी बचत करने का काम करेंगी।

एलजी की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन किस क्षमता में आती है?

एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको कम से लेकर ज्यादा क्षमता वाले विकल्प देखने मिलेंगे। ये करीब 6 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक के मॉडल पेश करती है जो छोटे से लेकर बड़े हर साइज वाले परिवार के लिए सही होंगे।

एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन किस बजट रेंज में मिलेगी?

एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल, क्षमता व सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। इनकी शुरूआती कीमत करीब ₹11,000 होती हो जो ₹20,000 तक की रेंज में आ जाएंगी। हम ये कह सकते हैं कि फुली-ऑटोमैटिक मॉडल की तुलना में इनकी कीमत किफायती होती है।

You May Also Like