भारतीय घरों में कपड़ों को धोना-सुखाना एक बड़ा काम माना जाता है और इसको आसान बनाती हैं वाईफाई कनेक्टिविटी वाली स्मार्ट वॉशिंग मशीनें। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन के साथ आसानी से कंट्रोल हो जाती हैं; ऐसे में खाना बनाते समय या वर्क फ्रॉम होम करते समय सुविधा बढ़ जाती है और बार-बार मशीन के पास नहीं जाना होता। फिर चाहे कोई अकेले रहने वाला शख्स हो या संयुक्त परिवार, हर किसी की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए बड़े ब्रांड के पास स्मार्ट वॉशिंग मशीन के हाई क्वालिटी मॉडल उपलब्ध हैं। अलग-अलग क्षमता वाले ये विकल्प विभिन्न वॉश प्रोग्राम, तेज गति वाली मोटर, इन-बिल्ट हीटर, हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और अन्य कई ज़रूरी सुविधाओं से लैस होते हैं। ये पानी, ऊर्जा और समय तीनों की बचत करते हुए कपड़ों को चमकाते हैं।
- 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह एक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- इसकी 1400 RPM वाली डायरेक्ट ड्राइव मोटर ऊर्जा की बचत के साथ शांत संचालन सुनिश्चित करती है।
- इस Haier वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स और जींस समेत 15 वॉश प्रोग्राम हैं।
भारतीय घरों के लिए क्यों रहेगी अच्छी पसंद?
- स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपने आप ही कपड़ों के हिसाब से पानी के लेवल और धुलाई का समय सेट करती है ताकि यूजर को मेहनत न करनी पड़े और कपड़े भी अच्छी तरह से साफ हो जाएं।
- रिफ्रेश सुविधा का इस्तेमाल करके इसमें कम पहने गए कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके दुर्गंध व कीटाणुओं से मुक्त कर सकते हैं।
- कम कपड़ों को धोते समय मोटर की स्पीड को भी कम कर सकते हैं, जिससे समय के साथ-साथ पानी की भी बचत होती है।
किनके लिए होगी सही?
ड्रायर वाली यह वॉशिंग मशीन 5-6 लोगों के परिवार या उन व्यस्त वर्किंग कपल के लिए काफी अच्छी पसंद होगी जो 4-5 दिनों के कपड़े साथ में धोते हैं और साथ ही वर्क फ्रॉम होम करते समय कपड़ों को सुविधाजनक रूप से धोने के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले मॉडल की तलाश कर रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 15
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
अन्य सुविधाएं
- टब क्लीन
- फैब्रिक केयर
- स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
Rs. 36990
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ 70% तक ऊर्जा की बचत करती है और इसकी ऊर्जा खपत 0.05 KWh/किलोग्राम/साइकिल है।
- 12 किलोग्राम क्षमता वाला यह Samsung का मॉडल इन-बिल्ट हीटर से लैस है जिसकी मदद से टब में ही कपड़ों को गर्म पानी में धोया जा सकता है।
- इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है जो कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से धोती और सुखाती है।
भारतीय घरों के लिए क्यों रहेगी अच्छी पसंद?
- यह Samsung Washing Machine हर कपड़े का पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें चमकाने का काम करती है। इसमें रोजाना पहने जाने वाले कॉटन के कपड़ों से लेकर त्योहारों की खास साड़ियों को धो सकते हैं और उनकी चमक लंबे समय तक वैसी ही बनी रहती है।
- यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के बाद उन्हें बिल्कुल वैसे ही खंगालती है जैसा हम हाथ से धोते समय करते हैं।
- इस वजह से उन पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते। घर के बच्चों की सुरक्षा के लिए इसके डोर और कंट्रोल पैनल को लॉक करने की भी सुविधा मिलती है, ताकि ध्यान न रहने पर किसी तरह का हादसा न हो।
किनके लिए होगी सही?
संयुक्त परिवार या उन लोगों के लिए यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन काफी अच्छी पसंद होगी जो घर पर ही कंबल, चादर या पर्दों को धोते हैं। इसमें नाजुक कपड़ों को क्वालिटी के खराब होने की चिंता किए बिना बेदाग बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- ब्रांड- Samsung
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- नॉब
- वॉश प्रोग्राम- 14
अन्य सुविधाएं
- AI ईकोबबल
- हाईजीन स्टीम
- ईजी आयरन
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
Rs. 44990
- AI टेक्नोलॉजी से लैस यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन IFB की है जिसकी क्षमता 11 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- इसकी BLDC मोटर 40% तक ऊर्जा और 50% तक पानी की बचत करती है और 1400 RPM की स्पीड से कपड़ों को धोने-सुखाने का काम करती है।
- वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ इसमें वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है और इसे अमेजन ऐलेक्सा और गूगल असिस्टेंट की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है।
भारतीय घरों के लिए क्यों रहेगी अच्छी पसंद?
- स्टीम सुविधा वाली यह वॉशिंग मशीन ड्राय क्लीन के खर्च को कम करती है। इसमें नाजुक कपड़े सिर्फ भाप की मदद से साफ होते हैं, जिससे उनमें दुर्गंध नहीं आती और वे पूरी तरह से रिफ्रेश हो जाते हैं।
- यह IFB वॉशिंग मशीन का खास डिज़ाइन वाला ड्रम कपड़ों को बिल्कुल हाथ से धोने की तरह साफ करता है और जिद्दी दाग-धब्बों को अच्छी तरह से हटाता है।
- बारिश के मौसम में भी यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मॉडल कपड़ों में जमा नमी को अच्छी तरह से हटाता है और उन्हें सूखने में ज़्यादा समय नहीं लगता है।
किनके लिए होगी सही?
जिनके घर में आए दिन जिद्दी दाग-धब्बों वाले कपड़े होते हैं या जिनके यहां हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से कपड़ों का रंग व चमक खराब हो रहे हैं तो यह मॉडल काफी भरोसेमंद होगा। इसमें 6-7 लोगों के कपड़े एक साथ धोए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 11 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 22
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
अन्य सुविधाएं
- सेल्फ डायग्नॉसिस
- टाइम सेवर
- ऑटो टब क्लीन
कमी
- मोटर में आसानी से खराबी आ सकती है।
Rs. 49990
- 1200 RPM की मोटर वाली इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कॉटन, मिक्स फैब्रिक, एलर्जी केयर और एक्टिव वियर समेत 10 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
- इस LG वॉशिंग मशीन का ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है और कपड़ों की खास देखभाल करता है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा की मदद से मशीन में आई खराबियों का पता लगाकर सर्विस सेंटर की मदद से उन्हें ठीक करने की सुविधा भी इसमें मिलती है।
भारतीय घरों के लिए क्यों रहेगी अच्छी पसंद?
- यह वॉशिंग मशीन अपने आप ही कपड़ों के प्रकार को समझ लेती है, ताकि आपको मेहनत न करनी पड़े और कपड़े भी अच्छी तरह से साफ-सुथरे हो जाते हैं।
- 2-4 कपड़ों को धोने के लिए इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की ज़रूरत नहीं है और यह मात्र 30 मिनट में कम लॉन्ड्री को आसानी से धोते-सुखाते हुए समय, पानी और बिजली की भी बचत करती है।
- जल्दबाजी में कपड़े कई बार अच्छी तरह से लोड नहीं हो पाते हैं और इसका असर धुलाई पर पड़ता है। लेकिन ऐसा होने पर यह मॉडल अपने आप ही उन्हें सेट करती है ताकि प्रदर्शन खराब न हो।
किनके लिए होगी सही?
7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छी पसंद होगी जो स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ ऊर्जा और पानी की बचत को भी प्राथमिकता देते हैं। वहीं, यह उन बैचलर्स के लिए भी सही होगी जो एक फ्लैट में 3-4 दोस्तों के साथ शेयरिंग पर रहते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 7 किलोग्रम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- मोटर स्पीड- 1200 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
अन्य सुविधाएं
- चाइल्ड लॉक
- ऑटो रीस्टार्ट
- हाईजीन स्टीम
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
Rs. 30490
- 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह एक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें अलग-अलग कपड़ों के लिए कुल 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- AI टेक्नोलॉजी से लैस यह सैमसंग वॉशिंग मशीन कपड़ों के वजन और प्रकार के हिसाब से पानी का लेवल सेट करती है।
- यह 5 स्टार एनर्जी रेटेड वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ 20% तक ऊर्जा बचाती है।
भारतीय घरों के लिए क्यों रहेगी अच्छी पसंद?
- जहां सामान्य गुणवत्ता वाली वॉशिंग मशीन में नए कपड़ों का रंग आसानी से फीका होने लगता है, वहीं यह मॉडल इस समस्या को कम करके उन्हें लंबे समय तक चमकदार बनाए रखता है।
- भारत के कई हिस्सों में बिजली कटौती आज भी आम बात है, लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि पावर सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर ही काम करती है और मशीन को फिर से चालू करने की जरूरत नहीं होती है।
- कपड़ों से निकलने वाले धागे, रोएं और अन्य प्रकार के रेशे (लिंट) फिल्टर में जमा होते हैं, जिसके चलते कपड़े बेदाग बने रहते हैं।
किनके लिए होगी सही?
यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही विकल्प है जिन्हें स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले टॉप लोड मॉडल की तलाश है और जो कमर दर्द या परिवार में बुजुर्ग शख्स होने के कारण फ्रंट लोड मॉडल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए भी काफी उपयोगी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 700 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 12
अन्य सुविधाएं
- स्मार्ट चेक
- बड़ी LED डिस्प्ले
- AI एनर्जी सेविंग
कमी
- पानी की ज्यादा खपत।
Rs. 21990
जानें इन सभी स्मार्ट वॉशिंग मशीन में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को
हायर, Samsung, एलजी और IFB ब्रांड की इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को यह तालिका आसानी से समझा देगी, ताकि आपके लिए एक सही विकल्प का चयन करना आसान हो जाए।
|
ब्रांड व मॉडल |
मोटर स्पीड |
अन्य सुविधाएं |
|
Haier 9 Kg, 5 Star, WiFi enabled, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-IM14F5ES8U1) |
1400 RPM |
|
|
Samsung Smart Choice 12 kg, 5star, Wi-Fi, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL) |
1400 RPM |
|
|
IFB 11 Kg 5 Star, DeepClean®, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE PLUS BXN 1114KH) |
1400 RPM |
|
|
LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M) |
1200 RPM |
|
|
Samsung 8 Kg, 5 Star, AI Wash, AI Energy Mode, Wi-Fi, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL) |
700 RPM |
|
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
