Top Searchesअमेजन पर मौजूद 5 बढ़ियाअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेलयहां देखिए ₹10,000 के अंदरयहां देखिए ₹65,000 के अंदरअमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल

इन 5 Refrigerator के फ्रीजर को करिए फ्रिज की तरह इस्तेमाल, जगह की नहीं होगी कमी!

कन्वर्टिबल फ्रीजर वाले रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए सही होते हैं जिन्हें अपने फ्रिज की स्टोरेज में अक्सर ज्यादा जगह की आवश्यकता होती है। ये फ्रीजर वाले हिस्से को जरूरत पड़ने पर फ्रिज में बदलने की सुविधा देते हैं, जिससे अतिरिक्त जगह मिलती है। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाले ये मॉडल खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं।

कन्वर्टेबल फ्रीजर वाले 5 रेफ्रिजरेटर
कन्वर्टेबल फ्रीजर वाले 5 रेफ्रिजरेटर

अगर आपके फ्रिज में आए दिन सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है, तो कन्वर्टिबल फ्रीजर की सुविधा वाला मॉडल काफी काम का होगा। इनकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि जब जगह कम पड़ जाती है तो फ्रीजर वाले हिस्से में आसानी से फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, बचा हुआ खाना और अन्य चीजें रख सकते हैं। ये Refrigerator ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए लंबी ताजगी व ठंडक बनाकर रखते हैं। यह सुविधा ज्यादातर डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल में मिलती है और इसके लिए भारत में हायर, LG, बॉश और Samsung जैसे ब्रांडों को भरोसेमंद माना जाता है।

कन्वर्टिबल फ्रीजर वाले ये 5 रेफ्रिजरेटर प्रदर्शन के मामले में हैं भरोसेमंद

लोकप्रिय ब्रांड के इन पांच विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियतें

Haier 596 L 3 Star 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682SWDU1)

528 Kilowatt Hours

  • वॉटर डिस्पेंसर
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट सेंस AI

Bosch Smart Choice Max Convert 368L 1-Star Double Door Refrigerator (CTC39S21AI)

300 Kilowatt Hours

  • वीटाफ्रेश टेक्नोलॉजी
  • मल्टीएयर फ्लो
  • एयर फ्रेश फिल्टर

Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Double Door Refrigerator (RT40H30U3THL)

202 Kilowatt Hours

  • पावर फ्रीज/कूल
  • कूल पैक
  • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

LG 251 L, 2 Star, Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

233Kilowatt Hours

  • मल्टी एयरफ्लो
  • फ्रेश जोन
  • स्मार्ट मोड

Samsung 653 L, 3 Star, Side By Side Refrigerator (RS76CG8003B1HL

547 Kilowatt Hours

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • AI टेक्नोलॉजी

1. Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682SWDU1)

  • 596 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है जो ऊर्जा की बचत करते हुए कूलिंग करती है। 
  • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में Wi-Fi कनेक्टिविटी दी गई है जिसकी मदद से आप इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। 
  • इसके मैजिक कन्वर्टिबल जोन को जरूरत पड़ने पर फ्रिज व फ्रीजर दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

कूलिंग और स्टोरेज के लिहाज से क्यों चुनें?

  • यह Haier फ्रिज वॉटर डिस्पेंसर से लैस है, जिसकी वजह से बार-बार पानी की बोतलें भरकर रखने से छुटकारा मिलता है और बिना दरवाजा खोले ही बाहर से ठंडा पानी मिल जाता है। 
  • इस साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में दिए गए मज़बूत कांच से बने शेल्फ़ पर भारी बर्तनों व डिब्बों को भी रख सकते हैं और इनके टूटने की चिंता नहीं होती है। 
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी इसमें आसानी से दुर्गंध नहीं पनपने देती है, जिसकी वजह से खाना लंबे समय तक ताजा रहता है और स्वच्छता भी बनी रहती है।

MRP: 1,21,890| मौजूदा कीमत: 68,890 (22 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 596 लीटर
  • वोल्टेज- 230.0 Volts
  • डोर शेल्फ- 9
  • फ्रीजर क्षमता- 204 लीटर

खासियतें

  • एक्सटर्नल LED डिस्प्ले
  • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
  • कन्वर्टिबल जोन

कमी

  • कमजोर सेंसर क्वालिटी।

2. Bosch Smart Choice Max Convert 368L 1-Star Double Door Refrigerator (CTC39S21AI)

  • 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड से लैस इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 65 लीटर का कन्वर्टिबल स्पेस है, जिसे जरूरत पड़ने पर आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है, ताकि इसमें ताजा खाना रखा जा सके।
  • इस Bosch Refrigerator के फ्रीजर में फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है, जिसके चलते कूलिंग निर्बाध रूप से जारी रहती है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 4 शेल्फ दिए गए हैं और एंटी-बैक्टीरियल गास्केट किटाणुओं को अंदर प्रवेश करने से रोकती है।

कूलिंग और स्टोरेज के लिहाज से क्यों चुनें?

  • इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि बिजली कटौती के 18 घंटे बाद तक इसकी कूलिंग बनी रहती है जिसकी वजह से अंदर रखे सामान के खराब होने की चिंता नहीं रहती है।
  • अंदर लगा टेंप्रेचर सेंसर बदलते मौसम और सामान के हिसाब से खुद ही कूलिंग को सेट करता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा बना रहता है।
  • VitaFresh टेक्नोलॉजी की वजह से वेजिटेबल बास्केट में रखे फल-सब्जियां आसानी से सड़ती नहीं हैं और उन्हें आसानी से ज्यादा मात्रा में भी स्टोर कर सकते हैं।

MRP: ₹73,590| मौजूदा कीमत: ₹41,990 (22 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 368 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ- 4
  • सालाना ऊर्जा खपत- 300 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • वोल्टेज सेंसर
  • वॉटर डिस्पेंसर
  • वैरिओ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

कमी

  • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ    

3. Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator (RT40H30U3THL)

  • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बचत करते हुए लगातार कूलिंग करता है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है।
  • कन्वर्टिबल होने की वजह से इस सैमसंग फ्रिज के 53 लीटर वाले फ्रीजर को आसानी से फ्रिज में बदलकर फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचा हुआ खाना रखने की सुविधा मिलती है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 2 कंपार्टमेंट, 4 शेल्फ और 5 डोर रैक्स मिलते हैं।

कूलिंग और स्टोरेज के लिहाज से क्यों चुनें?

  • 256 लीटर क्षमता वाला यह Samsung डबल डोर Fridge एक समान कूलिंग करता है जिससे एक हिस्सा ज़्यादा ठंडा होने और दूसरा गर्म रहने की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
  • कूल पैक की वजह से बिजली कटौती के 12 घंटों बाद तक फ्रीजर में रखी बर्फ, आइसक्रीम व अन्य चीजें आसानी से पिघलती नहीं हैं और खराब नहीं होती हैं।
  • पावर कूल/फ्रीज सुविधा का इस्तेमाल करके कूलिंग व फ्रीजिंग दोनों को 31% तक तेज़ कर सकते हैं। गर्मी के दिनों और घर में कोई कार्यक्रम होने पर यह सुविधा काफी उपयोगी रहेगी।

MRP: ₹39,999| मौजूदा कीमत: ₹32,690 (22 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 256 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • डोर शेल्फ- 4
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • स्टेबलाइजर फ्री संचालन
  • मूवेबल आइस मेकर
  • स्लाइड शेल्फ

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

4. LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

  • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 251 लीटर क्षमता का है और 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक उपयुक्त विकल्प है।
  • इसके फ्रीजर की क्षमता 59 लीटर है, जिसके कारण कन्वर्टिबल सेटिंग का इस्तेमाल करके जरूरत पड़ने पर आसानी से अतिरिक्त स्टोरेज उपलब्ध हो जाती है।
  • लंबे कूलिंग रिटेंशन की वजह से बिजली कटौती के दौरान भी इसकी ठंडक और ताजगी बनी रहती है। 

कूलिंग और स्टोरेज के लिहाज से क्यों चुनें?

  • लोकप्रिय ब्रांड LG का यह रेफ्रिजरेटर स्मार्ट मोड के साथ आता है जो बदलते मौसम व स्टोरेज के हिसाब से बार-बार सेटिंग्स बदलने की झंझट को भी कम करता है। इस सुविधा की वजह से सही कूलिंग व तापमान अपने आप ही बने रहते हैं।
  • फल-सब्जियों को ताजा रखने के लिए खास डिज़ाइन किया गया इसका फ्रेश जोन उन्हें समय से पहले खराब होने से बचाता है और उनके पोषक तत्व भी बने रहते हैं।
  • इसकी मल्टी एयर-फ्लो सुविधा हर कोने को सही तरह से ठंडा करती है और इस वजह से लंबी ताजगी व तेज़ कूलिंग सुनिश्चित होती है।

MRP: ₹40,990| मौजूदा कीमत: ₹29,989 (22 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 251 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
  • फ्रीजर क्षमता- 59 लीटर

खासियतें

  • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
  • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
  • फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर। 

5. Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator (RS76CG8003B1HL)

  • यह साइड बाय साइड फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला है, जिस वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत जमे बिना प्रभावी कूलिंग होती है और साथ ही यह ऊर्जा की भी बचत करता है।
  • 653 लीटर क्षमता वाले इस साइड-बाय-साइज रेफ्रिजरेटर में 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड है, जिसमें 'एक्स्ट्रा फ्रिज मोड' भी शामिल है, जिससे पूरे रेफ्रिजरेटर में ताजा खाना रखने की सुविधा मिलती है।
  • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह 10% तक अतिरिक्त ऊर्जा की बचत करता है और वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

कूलिंग और स्टोरेज के लिहाज से क्यों चुनें?

  • Samsung का यह फ्रिज एक समान कूलिंग करते हुए ताज़ा खाद्य पदार्थों व फल-सब्जियों को करीब 15 दिनों तक ताज़ा रखता है, जिससे यह स्टोरेज का एक स्मार्ट समाधान बनता है।
  • यह साइड-बाय-साइड Refrigerator तेजी से कूलिंग करते हुए चीज़ों को कम समय में ठंडा करने या ज़माने का काम करता है।
  • ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों के मॉइश्चर स्तर को बनाए रखती है, ताकि वे आसानी से खराब न हों और इसमें 10 दिनों तक के स्टॉक को आसानी से स्टोर किया जा सके।

MRP: ₹1,21,000| मौजूदा कीमत: ₹84,990 (22 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 653 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 4
  • डोर टाइप- रिवर्सेबल

खासियतें

  • डोर अलार्म
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • SmartThings होम केयर

कमी

  • आसानी से डेंट लगने की समस्या। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।      

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कन्वर्टिबल फ्रीजर रेफ्रिजरेटर क्या है और यह कैसे काम करता है?

यह एक ऐसा फ्रिज होता है जिसका फ्रीजर सेक्शन जरूरत पड़ने पर सामान्य रेफ्रिजरेटर सेक्शन में बदला जा सकता है। यह स्टोरेज आवश्यकताओं के हिसाब से सेट हो है। यह सुविधा तब काम आती है जब ताजा खाना रखने के लिए अतिरिक्त जगह चाहिए होती है।

कन्वर्टिबल फ्रिज में समान कूलिंग क्यों जरूरी है?

समान कूलिंग यह सुनिश्चित करती है कि रेफ्रिजरेटर के हर कोने में तापमान स्थिर रहे। इससे भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है, बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं और ऊर्जा की बर्बादी कम होती है क्योंकि कंप्रेसर को तापमान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

क्या कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?

हां, कई आजकल कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो इन्हें ऊर्जा कुशल बनाता है। जब आप फ्रीजर को फ्रिज में बदलते हैं तो वे कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे बिजली के बिल में बचत होती है। इसी के साथ इनकी एनर्जी स्टार रेटिंग भी अच्छी होती है।

किन ब्रांड के पास इस तरह के विकल्प मिलते हैं?

भारत में Haier, सैमसंग, LG और बॉश जैसे ब्रांड के पास कन्वर्टिबल फ्रीजर वाले रेफ्रिजरेटर मिलते हैं। इनमें अलग-अलग क्षमता वाले डबल डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल मिलते हैं।

इसका चुनाव करते समय कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग, कूलिंग टेक्नोलॉजी, इन्वर्टर कंप्रेसर, स्टोरेज की जगह और ब्रांड की विश्वसनीयता पर विचार करना चाहिए।

You May Also Like