Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

भारी कपड़ों से बिगड़ा काम? Bosch की ये 5 फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन करेंगी मिनटों में सफाई

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिहाज़ से Bosch हमेशा से ही एक लोकप्रिय ब्रांड रहा है जो भारी और ज़्यादा कपड़ों को बेदाग बनाने में सक्षम है। करीब 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक की क्षमता वाले इसके मॉडल अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ तरह-तरह के कपड़ों को बेदाग बनाते हैं। इन वॉशिंग मशीन का खास डिज़ाइन वाला ड्रम कपड़ों की देखभाल करते हुए उनकी चमक को बनाए रखता है।

5 प्रीमियम बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
5 प्रीमियम बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

बॉश की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों के बीच हमेशा से लोकप्रिय रही है। ये ज्यादा और भारी कपड़ों को धोने-सुखाने का काम काफी अच्छी तरह से करती हैं और अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनमें 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक वाले मॉडल देखने को मिलते हैं। Bosch फ्रंट लोड Washing Machine हार्ड पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धो सकती हैं और पानी के कम प्रेशर के बावजूद प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है। AI एक्टिव वॉटर+ का इस्तेमाल करते हुए ये कपड़ों के वजन, प्रकार और गंदगी का पता लगाती हैं ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम, तेज स्पीड वाली मोटर, इन-बिल्ट हीटर और एंटी-बैक्टेरिया स्टीम समेत अन्य सुविधाएं भी इनमें मौजूद होती हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये वॉशिंग मशीन ऊर्जा और पानी की भी बचत करती हैं और साथ ही शोर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।

01
Bosch 12 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA27400IN)
Check Price on Amazon

कैसे सुनिश्चित होगी कपड़ों की बेदाग धुलाई?

  • चाहे रोज़ पहने जाने वाले कॉटन के कपड़े हों या सिल्क और नेट की नाज़ुक साड़ियां, इस बॉश वॉशिंग मशीन में हर कपड़ा साफ होता है और उसकी क्वालिटी खराब होने का डर नहीं रहता।
  • जरूरत के हिसाब से मोटर की स्पीड को भी कम कर सकते हैं, ताकि बेहतर धुलाई सुनिश्चित होने के साथ-साथ ऊर्जा और पानी की भी बचत हो।
  • गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इस बॉश वॉशिंग मशीन के टब में ही यह काम आसानी से हो जाता है और आपका समय बचता है।

किनके लिए होगी सही?

अगर आपका परिवार बड़ा है या आपको रोजाना ही ज्यादा कपड़ों को धोने की जरूरत होती है तो 12 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल सही पसंद रहेगा। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ लगभग हर तरह के कपड़े इसमें आसानी से साफ होते हैं।  

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 12 किलोग्राम
  • अधिकतम मोटर स्पीड- 1400 RPM
  • वॉश प्रोग्राम- 14

अन्य सुविधाएं

  • इन-बिल्ट हीटर
  • रीलोड फंक्शन
  • एंटी-स्टेन साइकिल
  • क्विक 15/30 वॉश

कमी

  • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 
Bosch 12 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA27400IN)

Rs. 47430

Get This
02
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826CIN)
Check Price on Amazon

कैसे सुनिश्चित होगी कपड़ों की बेदाग धुलाई?

  • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से सिर्फ दाग-धब्बों को नहीं हटाती है, बल्कि भाप का इस्तेमाल करके उन पर जमा बैक्टीरिया व कीटाणुओं का भी सफाया करती है, ताकि पूरी स्वच्छता बनी रहे।
  • इस 8 किलोग्राम Front Load वॉशिंग मशीन की खासियत यह भी है कि कम कपड़े इसमें आसानी से 15-30 मिनट में साफ हो सकते हैं और व्यस्त दिनों में यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होती है।
  • ऊंची इमारतों में भी इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब कम समय में भरता है। यह सुविधा न सिर्फ कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में मददगार है, बल्कि समय और बिजली की बचत भी करती है।

किनके लिए होगी सही?

4-5 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रंट लोड मॉडल काफी अच्छी पसंद रहेगा जो हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को बेदाग बनाता है। इसमें कपड़े न सिर्फ साफ होंगे बल्कि हाइजीनिक भी बनते हैं जिस वजह से छोटे बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • वॉश प्रोग्राम- 15
  • वोल्टेज- 240 Volts

अन्य सुविधाएं

  • चाइल्ड लॉक
  • टच कंट्रोल
  • ईको साइलेंस ड्राइव
  • बैलेंस कंट्रोल

कमी

  • ज्यादा कंपन स्तर।


ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826CIN)

Rs. 35980

Get This
03
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WGA14200IN)
Check Price on Amazon

कैसे सुनिश्चित होगी कपड़ों की बेदाग धुलाई?

  • तेज स्पीड वाली मोटर के साथ यह बॉश वॉशिंग मशीन कपड़ों को न सिर्फ कम समय में धोती है, बल्कि उन्हें अच्छी तरह से सुखाने का भी काम करती है। इसके टब में भी कपड़ों में जमा नमी और पानी अच्छी तरह से हट जाता है जिससे हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी पड़ती।
  • जिम के कपड़ों में सबसे ज्यादा पसीना और गंदगी जमा होती है और इस वजह से कीटाणु भी पनपते हैं। ऐसे कपड़ों को भी यह मॉडल पूरी तरह से साफ करके जर्म फ्री बनाता है।
  • इसके टब में धुलते समय कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें नहीं आती हैं, जिसके चलते उन्हें प्रेस करने की मेहनत कम होती है।

किनके लिए होगी सही?

6 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी। इसमें सामान्य कपड़ों के साथ-साथ पर्दे, कंबल और अन्य भारी कपड़े भी बिना किसी परेशानी के आसानी से साफ होते हैं।  

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 9 किलोग्राम
  • अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM
  • शोर स्तर- 54db
  • वोल्टेज- 240 Volts 

अन्य सुविधाएं

  • AI एक्टिव वॉटर प्लस
  • एक्स्ट्र रिंज
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • टेंप्रेचर सिलेक्शन

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WGA14200IN)

Rs. 34690

Get This
04
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA254ZJIN)
Check Price on Amazon

कैसे सुनिश्चित होगी कपड़ों की बेदाग धुलाई?

  • चाहे बच्चों ने स्कूल यूनिफॉर्म पर कीचड़ लगा लिया हो या किसी की शर्ट पर चाय/कॉफी गिर गई हो, यह फुल्ली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हर दाग-धब्बे को हटाते हुए कपड़ों को चमकदार बनाती है।
  • इसके टब में ही कपड़े थोड़ी देर के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में भीगते हैं, ताकि बेदाग सफाई मिले और इस काम को हाथ से करने की जरूरत न पड़े।
  • स्टीम वॉश वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर जमा बैक्टीरिया और कीटाणुओं को हटाती है, जिससे पूरी सफाई और हाईजीन बनी रहती है।

किनके लिए होगी सही?

जिन घरों में आए दिन जिद्दी दागों वाले कपड़ों को धोने की जरूरत होती है उनके लिए यह एक सही विकल्प है। 10 किलोग्राम क्षमता वाली इस वॉशिंग मशीन में 5-6 लोगों के कपड़े एकबार में आसानी से धोए जा सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • कंट्रोल- टच
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

अन्य सुविधाएं

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • एलर्जी प्लस
  • स्पीड परफेक्ट
  • बिल्ट-इन हीटर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA254ZJIN)

Rs. 47999

Get This
05
Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)
Check Price on Amazon

कैसे सुनिश्चित होगी कपड़ों की बेदाग धुलाई?

  • यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रोजाना पहने जाने वाले से लेकर पार्टीवियर कपड़ों तक सबको बेदाग बनाती है और उनकी क्वालिटी सालों-साल खराब नहीं होती है।
  • यह वॉशिंग मशीन अपने आप ही कपड़ों के वजन, गंदगी और प्रकार को समझकर सही तरह से उन्हें धोती है ताकि आपकी मेहनत कम हो और साथ-साथ जिद्दी दाग-धब्बे भी आसानी से हट जाएं।
  • बारिश के मौसम में भी इस Bosch Washing Machine में कपड़े काफी अच्छी तरह से सूख जाते हैं और उनमें नमी नहीं रहती है, जिससे बदबू आने की समस्या भी नहीं होती है।

किनके लिए होगी सही?

अगर आपको कपड़े धोने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी है लेकिन चाहते हैं कि बेहतरीन सफाई मिले तो AI टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल सही पसंद होगा। इसमें मीडियम साइज के परिवार के कपड़े आसानी से साथ में धोए जा सकते हैं और यह ऊर्जा व पानी की भी बचत करता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM
  • कंट्रोल- टच

अन्य सुविधाएं

  • सूपर साइलेंट वॉश
  • 15 वॉश प्रोग्राम
  • LED डिस्प्ले
  • एंटी टैंगल

कमी

  • मोटर में जल्दी खराबी आ सकती है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)

Rs. 28390

Get This

जानें इन सभी बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को

इन सभी Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूर, और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको इनमें मिलने वाली सुविधाओं को आसानी से समझाने का काम यह तालिका करेगी। 

मॉडल

मोटर स्पीड

अन्य सुविधाएं

Bosch 12 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA27400IN)

1400 RPM

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • बिल्ट-इन हीटर
  • स्टीम वॉश
  • एंटी-टैंगल

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826CIN)

1400 RPM

  • सॉफ्टकेयर ड्रम
  • मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन
  • 15 वॉश प्रोग्राम
  • बैलेंस कंट्रोल

Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WGA14200IN)

1200 RPM

  • रस्ट-रेसिस्टेंट
  • एंटी-बैक्टेरिया स्टीम
  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • टेंप्रेचर सिलेक्शन

Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine (WGA254ZJIN)

1400 RPM

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • स्पीन स्पीड रिडक्शन
  • AI एक्टिव वॉटर प्लस
  • स्टार्ट/रीलोड

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24263IN)

1200 RPM

  • स्टेन सिलेक्शन
  • कोल्ड वॉश
  • मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन
  • 15 वॉश प्रोग्राम

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भारी लॉन्ड्री के लिए क्यों बेहतरीन होती है?

बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें अपनी मजबूत बनावट, एडवांस मोटर टेक्नोलॉजी जैसे ईको साइलेंस ड्राइव और खास वॉश प्रोग्राम के लिए जानी जाती हैं जो भारी और गंदे कपड़ों को भी सही ढंग से साफ करती हैं। इनका एंटी-वाइब्रेशन डिजाइन भारी लोड पर भी मशीन को स्थिर रखता है, जिससे शोर कम होता है और टिकाऊपन बढ़ता है।

बॉश के पास किस क्षमता वाले फ्रंट लोड मॉडल मिल जाएंगे?

इस ब्रांड के पास आपको करीब 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये वॉशिंग मशीन तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने का काम अच्छी तरह से करती हैं और साथ ही ऊर्जा व पानी बचाने का भी काम करती हैं।

इन वॉशिंग मशीन पर कितनी वारंटी मिलती है और भारत में कंपनी की सर्विस कैसी है?

बॉश अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर 2 साल तक की प्रोडक्ट और 12 साल तक की मोटर वारंटी देता है। अगर बात की जाए कंपनी की सर्विस की तो भारत के बड़े शहरों में बॉश का सर्विस नेटवर्क काफी अच्छा है लेकिन छोटे शहरों में इसको लेकर समस्या आ सकती है।

क्या इनमें तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम होते हैं?

हां इन वॉशिंग मशीन में कॉटन, मिक्स, क्विक 15/30, शर्ट, वूल और डेलिकेट समेत 14-15 वॉश प्रोग्राम होते हैं जिनकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है।

बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन किस बजट रेंज में मिल जाएंगी?

इनकी कीमत क्षमता, मोटर स्पीड, सुविधाओं और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ये आमतौर पर आपको करीब ₹25,000 से लेकर ₹70,000 तक की रेंज में मिल जाएंगी।

You May Also Like