Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Haier या LG: किसकी टॉप लोड Washing Machine प्रदर्शन के मामले में है दमदार? जानिए यहां

Haier और LG में से किसी एक ब्रांड की टॉप लोड वॉशिंग मशीन चुनने में अगर आपको उलझन हो रही है तो हम आपकी मदद करेंगे। एलजी के मॉडल शांत संचालन और दमदार प्रदर्शन के साथ कपड़ों को बेदाग बनाते हैं। वहीं, हायर की टॉप लोड वॉशिंग मशीन किफायती दाम में पानी के कम प्रेशर को संभालने और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं पेश करती हैं। जानिए इनके बीच का अंतर विस्तार से।

Haier vs Lg: किसकी टॉप लोड Washing Machine रहेगी बेहतर?
Haier vs Lg: किसकी टॉप लोड Washing Machine रहेगी बेहतर?

टॉप लोड वॉशिंग मशीन के लिए भारत में हायर और एलजी दो लोकप्रिय ब्रांड है, लेकिन सवाल उठता है कि टॉप लोड मॉडल के लिए दोनों में से कौन बेहतर है? वैसे तो LG की टॉप लोड वॉशिंग मशीन किसी पहचान की मोहताज नहीं है क्योंकि यह एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अलग-अलग क्षमता में देखने मिलती हैं, जिनमें बिल्ट-इन हीटर और स्मार्ट डायग्नॉसिस जैसी सुविधाएं होती हैं। वहीं, Haier की टॉप लोड वॉशिंग मशीन किफायती दाम और बेहतर प्रदर्शन का सही संतुलन बनाती हैं। इनमें ओशनस वेव ड्रम और नियर जीरो प्रेशर फिल जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, जो पानी के कम प्रेशर को आसानी से संभालते हुए दमदार धुलाई करने का काम करती हैं। अगर आप को शानदार सफाई के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और शानदार सर्विस की तलाश है तो एलजी टॉप लोड Washing Machine सही रहेगी। वहीं, किफायती दाम और आसान कंट्रोल आपकी प्राथमिकता है तो हायर के साथ जाना सही होगा। 

01

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने बताया है कि यह वॉशिंग मशीन कुल 8 वॉश प्रोग्राम से लैस है जिनकी मदद से अलग-अलग कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ बिजली की बचत करेगा और इसे इस्तेमाल करते समय ज्यादा शोर भी नहीं होगा।

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है कि यह लगभग हर भारतीय परिवार के लिए उपयुक्त है। आसान कंट्रोल, बेहतरीन सुविधाएं और ऊर्जा कुशल संचालन का यह बढ़िया संतुलन बनाती है। फिर चाहे बुजुर्गों को ही इसे इस्तेमाल क्यों न करना हो, इसका आसान कंट्रोल हर किसी को फटा-फट समझ आ जाएगा। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो बस इसके डोर व बटन को लॉक कर दीजिए ताकि किसी तरह का हादसा न हो और उनकी सुरक्षा बनी रहे। दमदार क्वालिटी की बॉडी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी और इसे सालो-साल इस्तेमाल किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 88.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
  • वॉश प्रोग्राम- 8

खासियतें

  • टर्बो ड्रम
  • स्मार्ट डायग्नॉसिस
  • ऑटो प्री-वॉश

कमी

  • मैनुअल टाइमर मौजूद नहीं है। 

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Rs. 17990

Get This
02

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Check Price on Amazon

फिर चाहे आपको रोज पहनने वाले कपड़े धोने हों या जिद्दी दागों वाले कपड़े, हर किसी को यह वॉशिंग मशीन बेदाग बनाएगी। इसकी खासियत है कि यह कपड़ों से निकलेन वाले धागे, बटन व अन्य तरह की चीजों को मोटर में फंसने से रोकेगी। यह 780 RPM वाली मोटर के साथ कपड़ों को अच्छी तरह सुखाएगी।

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

कई भारतीय घरों में पानी की समस्या आम बात है, लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि यह कम प्रेशर में भी टब को कम समय में भरेगी। यह कपड़ों की धुलाई तो नाजुक तरह से करेगी, लेकिन जिद्दी दागों को बिल्कुल नहीं बखशेगी। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर कपड़ा वैसे ही साफ होगा जैसा हाथ से धुलाई करने पर होता है। पानी के लेवल को सेट करने की चिंता भी आपको नहीं करनी है, बस कपड़े डालने और वॉश प्रोग्राम सेट करने के बाद यह टब को जरूरत के हिसाब से भर देगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 6 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM

खासियतें

  • मैजिक फिल्टर
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • मिक्स लोड के लिए अलग से साइकिल नहीं है। 

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Rs. 22900

Get This
03

LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है, जिसमें हीटर की सुविधा भी दी गई है। यह 8 अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जिनकी मदद से आप तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धो सकेंगे। इसका स्टेनेल स्टील मटेरियल से बना ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा और यह बिना रुकावट सालो-साल काम करेगी।  

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ कपड़े धोना नहीं, बल्कि उन्हें पूरी तरह से हाईजीनिक बनाना है तो यह मॉडल काफी काम आएगा। अगर कभी इस्तेमाल के दौरान बिजली कट भी जाती है, तो सपलाई वापस आने परे इसे फर से चालू करने की जरूरत ही नहीं होगी क्योंकि यह अपने आप पुरानी सेटिंग पर काम करेगी। वहीं, पूरी तरह से पैक्ड डिजाइ की वजह से अब चूहों की वजह से मोटर या पुर्जों के खराब होने की भी चिंता इसके साथ नहीं करनी होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • कंट्रोल- पुश बटन

खासियतें

  • हार्ड वॉटर वॉश
  • जेटस्प्रे+
  • वाईफाई

कमी

  • क्षमता के हिसाब से मोटर स्पीड कम है। 

LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine

Rs. 26990

Get This
04

Haier 7.5 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन ने बताया है कि बड़े परिवारों के लिए यह वॉशिंग मशीन सही होगी जिसमें एक बार में काफी सारे कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। यह कम समय में कपड़ों को धोते व सुखाते हुए समय व बिजली दोनों की बचत करने का काम करेगी। बटन की मदद से इसे ऑपरेट करना काफी सुविधाजनक होगा। 

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

आपकी लॉन्ड्री में चाहे जैसे कपड़े हो यह वॉशिंग मशीन उन्हें बिल्कुल बेदाग बनाने का काम करेगी। अब गर्म पानी में जिद्दी दागों वाले कपड़ों को भिगोकर रखने की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वे टब के अंदर ही अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे। वहीं, कपड़ों से निकलने वाले लिंट की वजह से मोटर खराब होने की चिंता भी आपको इसके साथ नहीं करनी होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 57D x 55W x 101H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
  • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 780 RPM 
  • वॉश प्रोग्राम- 8

खासियतें

  • रैट मेश
  • टेंप्रेचर कंट्रोल
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • इन्वर्टर मोटर नहीं है। 


घर के ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Haier 7.5 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine

Rs. 22999

Get This
05

LG 9.0 Kg 5 Star AI Direct Drive Technology, Steam Wash for Allergy Removal Fully Automatic Top Loading Washing Machine

Check Price on Amazon

इस वॉशिंग मशीन में कपड़ो को धोना व सुखाना आपके लिए काफी सुविधाजनक होगा और यह हर तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने का काम करेगी। इसके अंदर हीटर भी दिया गया है, जो गर्म पानी में कपड़ों को साफ करने की सुविधा देता है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है।

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

इस मशीन के साथ आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, क्योंकि यह पहले से ही सेट किए गए प्रोग्राम के साथ ऑटोमैटिक तरह के कपड़ों के हिसाब से काम करेगी। अगर कभी कपड़े धोने का समय नहीं है तो इसके ऑपरेशन को जरबरत के हिसाब 3-18 घंटे के लिए डिले भी किया जा सकता है। फिर चाहे कपड़े पर चाय-कॉफी के जिद्दी दाग लगे हों या हल्दी ही क्यों न लग गई हो उन्हें साफ करना इसके साथ सुविधाजनक होगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 9 किलोग्राम
  • ऊर्जा खपत- ‎12.6 Kilowatt Hours/Year
  • ग्लॉसी फिनिश
  • इनलेट मिनिमम प्रेशर- ‎50 Kilopascal

खासियतें

  • ऑटो रीस्टार्ट
  • AI टेक्नोलॉजी
  • डायरेक्ट ड्राइव

कमी

  • स्पिन साइकिल के दौरान शोर स्तर ज्यादा रहेगा। 

LG 9.0 Kg 5 Star AI Direct Drive Technology, Steam Wash for Allergy Removal Fully Automatic Top Loading Washing Machine

Rs. 27990

Get This
06

Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

कम पानी के प्रेशर में भी इस वॉशिंग मशीन का टब कम समय में अच्छी तरह भरेगा और प्रदर्शन में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी। इसमें एक समान्य लोड को करीब 40 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है और टब की सफाई करने के लिए इसमें अलग से प्रोग्राम भी दिया गया है। 

हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

अगर कभी वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है तब भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसकी बेहतरीन क्वालिटी वाली मोटर उसे भी आसानी से संभाल लेगी। इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए दाग-धब्बों का सफाया करेगा, जिस वजह से उन्हें हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी होगी। यह वॉशिंग मशीन कॉलर और स्लीव्स पर जमे जिद्दी मैल को भी आसानी से साफ करेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 52W x 93.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • कंट्रोल- पुश बटन

खासियतें

  • ऑटो वॉटर लेवल
  • फजी लॉजिक
  • टब ड्राय

कमी

  • डिटर्जें की ज्यादा खपत होगी। 

Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

Rs. 17490

Get This

अब समझिए इन मॉडल्स के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

खासियत

वोल्टेज

LG

(T70VBMB1Z)

7 किलोग्राम

स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

230 Volts

Haier

(HWM60-AE)

6 किलोग्राम

बैलेंस क्लीन प्लेसेटर

220 Volts

LG

(T80VBMB4Z)

8 किलोग्राम

फोम डिटेक्शन

230 Volts

Haier

(HWM75-H826S6)

7.5 किलोग्राम

ऐंटी रैट मेश

NA

LG

(THD09SPM)

9 किलोग्राम

6 वॉश प्रोग्राम्स 

230 Volts

Haier

(ETL80-AES5)

8 किलोग्राम

ऑटो वॉटर लेवल

220 Volts

एक नजर निष्कर्श पर

हायर और एलजी में से टॉप लोड वॉशिंग मशीन चुनना आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। एलजी आमतौर पर एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, जिसमें शांत और कुशल प्रदर्शन के लिए स्मार्ट इन्वर्टर मोटर, और टर्बोड्रम और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह ब्रांड अक्सर बेहतर वॉश क्वालिटी और लंबी मोटर वारंटी के साथ अधिक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है, जो इसे एक अच्छा निवेश बनाता है। वहीं, हायर किफायती कीमत में बढ़िया वॉश क्वालिटी का सही संतुलन बनाते हैं। जहां, एलजी का सर्विस नेटवर्क छोटे-बड़े हर शहर में मौजूद है हायर की सर्विसिंग बड़े शहरों में ज्यादा अच्छी है। दोनों में से किसी एक का चयन पूरी तरह से आपके बजट, पसंद व जरूरत पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारतीय घरों में एलजी व हायर में से किसकी टॉप लोड वॉशिंग मशीन बेहतर होगी?

अगर आपके घर में पानी का दबाव कम रहता है, तो Haier की NZP टेक्नोलॉजी बेहतर है। वहीं, अगर आप एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर वॉश क्वालिटी और व्यापक सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो LG बेहतर विकल्प है। चुनाव आपकी प्राथमिकता और पानी की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

एलजी और हायर में से किसकी टॉप लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती है?

LG की टॉप लोड वॉशिंग मशीनें आमतौर पर अधिक ऊर्जा कुशल होती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलजी अपनी कई टॉप लोड मशीनों में स्मार्ट इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। यह मोटर लोड के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित करती है, जिससे ऊर्जा की बचत 36% तक हो सकती है। हायर भी 5-स्टार रेटिंग वाले मॉडल पेश करता है, लेकिन LG की इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बेहतर मानी जाती है।

एलजी और हायर की टॉप लोड वॉशिंग मशीन किस बजट में मिल सकती हैं?

एलजी और हायर की फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीनें भारत में मुख्य रूप से ₹12,000 से ₹35,000 के बजट में उपलब्ध हैं। हायर ₹12,000 से ₹25,000 की रेंज में अच्छे विकल्प देती है, जो इसे अधिक किफायती बनाता है। एलजी आमतौर पर ₹15,000 से ₹35,000 के बीच मिलती है, जहां उच्च मूल्य वाले मॉडल में इन-बिल्ट हीटर और स्मार्ट इन्वर्टर जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी शामिल होती हैं।

You May Also Like