₹25,000 से कम के बजट में भी आपको बढ़िया क्वालिटी वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी, जो प्रदर्शन और बिजली की बचत दोनों मामले में भरोसेमंद रहेंगी। इस रेंज में आपको ज्यादातर ब्रांड्स के टॉप लोड मॉडल मिलेंगे जो 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम तक की क्षमता में उपलब्ध होंगे। फिर चाहे आपका परिवार बड़ा हो या छोटा, ये लगभग हर किसी की जरूरतों को पूरा कर देंगी। इस कीमत रेंज में आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल मिलेंगे जो बिजली बिल को भी नियंत्रण में रखेंगे और साथ-साथ पानी और डिटर्जेंट की भी बचत करेंगे। इस रेंज के अंदर आपको एलजी, हायर, सैमसंग, Bosch और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड्स के विकल्प मिल जाएंगे जो तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम और तेज स्पीड वाली मोटर के साथ कपड़ों को अच्छी तरह धोने-सुखाने का काम करेंगी।
Haier 9 Kg Oceanus Wave Drum 15 Min Quick Wash Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य फीचर्स:
- इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 9 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- हायर की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 780 RPM की मोटर से लैस है जो कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने का काम करेगी।
- इस हायर टॉप लोड वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को धोने और सुखाने के लिए 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
क्यों रहेगी स्मार्ट विकल्प?
- अगर ऊंची इमारत में रहने की वजह से आए दिन आपके घर में पानी का प्रेशर कम हो जाता है तो यह मॉडल एक उपयुक्त विकल्प होगा। चाहे नल से कितना भी धीरे पानी क्यों न आए, इसका टब कम समय में भरेगा।
- जब जल्दी हो, इसमें कपड़ों को कम समय में धोया-सुखाया जा सकता है, जिससे समय की बचत होगी और गंदे कपड़ों का ढेर भी नहीं लगेगा।
- किसी दिन व्यस्त होने की वजह से कपड़े मशीन से निकालना भूल भी जाते हैं तब भी टब में पड़े होने की वजह से उनसे दुर्गंध नहीं आएगी और ताजगी वैसी ही बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 55W x 101H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 220 वोल्ट
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- ओशियनस वेव ड्रम
- स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी
- ऑटो री-स्टार्ट
कमी
- क्वालिटी उतनी मजबूत नहीं है।
Haier 9 Kg Oceanus Wave Drum 15 Min Quick Wash Fully Automatic Top Load Washing Machine, Dark Jade Silver (ETL90-C8S8)
₹21,990.00
Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य फीचर्स-
- यह बॉश ब्रांड की फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद होगी।
- इसकी क्षमता 7 किलोग्राम है और तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से 10 वॉश प्रोग्राम की मदद से धोया जा सकता है।
- इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और रैट मेश प्रोटेक्शन मोटर को चूहों से बचाकर रखेगा।
क्यों रहेगी स्मार्ट पसंद?
- यह वॉशिंग मशीन जिद्दी दाग-धब्बों को तो अच्छी तरह साफ करेगी, लेकिन कपड़ों की क्वालिटी को खराब नहीं होने देगी। फिर चाहे आपको नए कपड़े ही क्यों न धोने हों, यह उनकी चमक लंबे समय तक बनाए रखेगी।
- यह मॉडल बिजली की बचत तो करेगा ही, साथ ही पानी का भी कम-से-कम इस्तेमाल करेगी। यह उन लोगों के लिए सही पसंद होगी जिनके यहां पानी की सप्लाई को लेकर आए दिन परेशानी होती है।
- तरह-तरह के कपड़ों (शर्ट, साड़ी, जींस, कुर्ता, आदि) को साथ में धोते समय भी इसके प्रदर्शन में कमी नहीं आएगी और यह आपके कपड़ों को पूरी तरह से चमकाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 54W x 95H सेंटीमीटर
- क्षमता- 7 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
- 10 वॉटर लेवल
- वैरिओ ड्रम
- ड्यूअल लिंट फिल्टर
कमी
- इंस्टॉलेशन में परेशानी।
Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine,PowerWave Wash,Inbuilt Dual Lint Filter, Stainless Steel VarioDrum with 5 fin Pulsator, Water Save, Flex Drain, Dark Grey (WOE70AH0IN)
₹17,490.00
Samsung 8 Kg, 5 Star, AI Wash, AI Energy Mode, Wi-Fi, Ecobubble, AI VRT+, Super Speed, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य फीचर्स-
- यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को अच्छी तरह साफ करेगी।
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ बिजली की बचत करने का काम करेगा और साथ ही शोर को भी नियंत्रित रखेगा।
- इसका डायमंड ड्रम कपड़ों को नाजुकता से धोते हुए उनकी क्वालिटी को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखेगा।
क्यों रहेगी स्मार्ट पसंद?
- बारिश के मौसम में नमी की वजह से कपड़ों से दुर्गंध आना आम बात है, लेकिन यह अपनी बढ़िया क्वालिटी वाली मोटर के साथ इस समस्या को कम करते हुए उन्हें अच्छी तरह सुखा देगी। अगर कड़ी धूप नहीं भी निकली है, तब भी कपड़े सूख जाएंगे।
- वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को मोबाइल फोन की मदद से कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह सुविधा तब बहुत काम आएगी जब आप घर के दूसरे कामों या वर्क फ्रॉम होम में व्यस्त होंगी।
- बिजली कटौती के बाद यह पावर सप्लाई आने पर पुरानी सेटिंग पर अपने आप ही काम करेगी और आपको फिर से वॉश प्रोग्राम सेट करने की जरूरत नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.8D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वॉश प्रोग्राम- 12
- मोटर की अधिकतम स्पीड- 700 RPM
खासियतें
- डिले स्टार्ट
- चाइल्ड लॉक
- AI वॉश
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
Samsung 8 Kg, 5 Star, AI Wash, AI Energy Mode, Wi-Fi, Ecobubble, AI VRT+, Super Speed, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F08S2LTL, Lavender Gray)
₹22,450.00
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य फीचर्स-
- 740 RPM की मोटर से लैस इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में बड़े परिवार के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है।
- इसके 08 वॉश प्रोग्राम तरह-तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने का काम करेंगे और इसका मजबूत ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जिसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
- 8 किलोग्राम क्षमता वाली यह LG वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है जो बिजली की बचत करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह धोएगी।
क्यों रहेगी स्मार्ट पसंद?
- इसके खास डिजाइन वाले ड्रम की वजह से आपको कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हाथ से नहीं घिसना पड़ेगा और वे मशीन में ही अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।
- घर के बच्चों की सुरक्षा के लिए इसके डोर और कंट्रोल पैनल को लॉक किया जा सकता है, ताकि वे मशीन से छेड़-छाड़ न करें और किसी तरह का हादसा न हो।
- मशीन में किसी तरह की खराबी आने पर आप कंपनी के सर्विस सेंटर पर फोन लगाकर उनकी मदद से उसे खुद ही ठीक भी कर पाएंगे और मैकेनिक के आने का इंतजार नहीं करना होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 08 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- ऑटो रीस्टार्ट
- ऑटो प्री-वॉश
- टब क्लीन
कमी
- धुलाई में समय ज्यादा लगेगा।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Turbodrum, Auto Prewash, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis, Middle Black)
₹21,990.00
Whirlpool 9 Kg 5 Star Bloomwash Pro Fully-Automatic Top Loading Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य फीचर्स-
- यह व्हर्लपूल ब्रांड की 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है, जो 6th सेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह धोने का काम करेगी।
- इसकी बॉडी व ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे और मशीन सालों-साल बिना परेशानी के काम करेगी।
- वहीं, 740 RPM वाली मोटर तेजी से घूमते हुए कपड़ों को अच्छी तरह सुखाएगी जिससे उनमें जमा पानी अच्छी तरह निकल जाएगा।
क्यों रहेगी स्मार्ट पसंद?
- अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो यह वॉशिंग मशीन अच्छी पसंद रहेगी, क्योंकि इसमें ज्यादा कपड़ों को भी एक साथ धोया जा सकता है। इस वजह से समय के साथ-साथ पानी और बिजली की बचत भी होगी।
- यह उन घरों के लिए भी अच्छी पसंद रहेगी जहां हार्ड पानी आता है। यह खराब क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने में सक्षम है और उनकी चमक को फीका नहीं होने देगी।
- कई बार वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों पर डिटर्जेंट जमा रह जाता है जिस वजह से उन्हें फिर से धोना पड़ता है। लेकिन इस मॉडल के साथ यह समस्या नहीं रहेगी और हर कपड़ा पूरी तरह से साफ होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- कंट्रोल- पुश बटन
- मोटर की अधिकत स्पीड- 740 RPM
- वॉश प्रोग्राम- 12
खासियतें
- जिरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी
- पावर ड्राय
- 3 हॉट वॉटर मोड
कमी
- बहुत जल्दी खराबी आ सकती है।
Whirlpool 9 Kg 5 Star Bloomwash Pro Fully-Automatic Top Loading Washing Machine - Built In Heater (360 BW PRO H 9.0 MIDNIGHT GREY 10YMW)
Rs. 23799
₹25,000 से कम वाली इन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की खासियतें
इन सभी विकल्पों में से आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी मॉडल का चयन कर सकते हैं, लेकिन इनके कुछ फीचर्स को यह तालिका आसानी से समझा देगी।
|
मॉडल |
वॉश प्रोग्राम |
मोटर की स्पीड |
मुख्य खासियत |
|
Haier 9 Kg Fully Automatic Top Load Washing Machine |
08 |
780 RPM |
ओशियनस वेव ड्रम |
|
Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine |
10 |
700 RPM |
पावर वेव वॉश |
|
Samsung 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine |
12 |
700 RPM |
ईकोबबल |
|
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine |
08 |
740 RPM |
टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी |
|
Whirlpool 9 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine |
12 |
740 RPM |
हॉट कैटिलिटक सोक |
नोट: यहां बताई गईं वॉशिंग मशीन की MRP ₹25,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
10 किलोग्राम+ क्षमता वाली इन 5 वॉशिंग मशीन में एक ही बार में धुल जाएंगे बड़े परिवार के सारे कपड़े!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
