टॉप लोड या फ्रंट लोड? जानें घर के लिए कौन सी Washing Machine हो सकती है बेहतर

अगर आप भी वॉशिंग मशीन लेने से पहले जानना चाहते हैं कि फ्रंट लोड और टॉप लोड में से ज्यादा सही कौन सी मशीन रहेगी? तो यहां आपको जानकारी मिल सकती है। साथ इनके कुछ विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे। चलिए देखते हैं-

Top Load vs Front Load Washing Machine

अगर आप भी एक अच्छी सी वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं लेकिन टॉप लोड और फ्रंट लोड में से डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है, जहां आपको जानकारी मिल जाएगी कि टॉप लोड और फ्रंट लोड में कौन सी वॉशिंग मशीन सही होती है और इनके कुछ विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे। अगर बात फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की करें तो इसकी ड्रम में कपड़ों के लिए ज्यादा स्थान होता है, जिससे एक बार में अधिक मात्रा में कपड़े धोए जा सकते हैं। वहीं इनकी स्पिन सायकल भी बेहतर होती है, जो कपड़ों में से ज्यादा पानी निकालकर उन्हें जल्दी सुखने में मदद करती है। टम्बलिंग मोशन की वजह से इनमें कपड़े कम घिसते हैं और उनकी बेहतर सफाई होती है। वहीं टॉप लोड वॉशिंग मशीन ऊपर से खुलने वाली डिज़ाइन के साथ आती है, जिससे झुकना कम पड़ता है। यानी टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन बुजुर्गों या कम-जगह वाले घरों के लिए उपयुक्त विकल्प मानी जाती हैं। चलिए देखते हैं दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्प-

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

Loading...

  • Loading...

    Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Top Load Washing Machine

    Loading...

    यह टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन Samsung ब्रांड की है। यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 700 आरपीएम की तेज स्पिन स्पीड है, जो कपड़ों से पानी को अच्छे से निचोड़ कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। सैमसंग की इस वाशिंग मशीन में बेडिंग, डेलिकेट्स, इको बबल क्लीन, एनर्जी सेविंग के अलावा नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस जैसे 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इको बबल टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट और पानी के साथ बुलबुले बनाती है, जो कपड़ों की गहराई में जाकर सफाई करते हैं और उनकी क्वालिटी को खराब भी नहीं होने देते हैं। इस वाशिंग मशीन में मैजिक फ़िल्टर भी लगा हुआ है, जो आपके कपड़ों से निकलने वाले लिंट, रोएं और छोटे-छोटे कणों को एक तरफ इकट्ठा करता है, जिससे आपके कपड़े एकदम फ्रेश नजर आते हैं। डिजिटल इन्वर्टर मोटर के साथ आने वाली सैमसंग ब्रांड यह वाशिंग मशीन ज्यादा आवाज भी नहीं करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • नॉइज लेवल- ‎60 dB
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • एनर्जी रेटिंग- ‎5 स्टार रेटिंग
    • रंग - ‎हल्का ग्रे
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • वोल्टेज- ‎220 वोल्ट
    • वाट क्षमता- ‎1290 वाट

    खूबियां

    • स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक बॉडी।
    • कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए इसमें डुअल स्टॉर्म है।
    • इसका इको ड्रम क्लीन फीचर ड्रम में जमा गंदगी को आसानी से हटाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें कपड़े अच्छे से साफ नहीं होते हैं।
    01

    Loading...

  • Loading...

    Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Front Load Washing Machine

    Loading...

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Haier ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह वाशिंग मशीन 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ मिल रही है। हर तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए यह वाशिंग मशीन कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जेन, बेबी केयर, डेली, डेलिकेट, रीफ्रेश, क्विक 15, स्पोर्ट्स वियर, जींस, ड्यूवेट, सेल्फ क्लीन, शर्ट्स और स्पिन जैसे 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। इसमें 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों को तेजी से सुखाने में सक्षम है। इस वॉशिंग मशीन को AI टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा रहा है, जो वॉश प्रोग्राम को कपड़ों व लोड के हिसाब से सेट करती है। वहीं इसकी इन्वर्टर मोटर ऊर्जा कुशलता के साथ मशीन को ऑपरेट करती है। इसमें प्यूरी स्टीम हाइजीन वॉश फ़ंक्शन है, जो कपड़ों को ताज़ा करता है, सिलवटों को कम करता है और 99% कीटाणुओं और एलर्जी को खत्म करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • रंग- सफ़ेद
    • ब्रांड- हायर
    • उत्पाद आयाम- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • अधिकतम घूर्णन गति- 1200 RPM

    खूबियां

    • बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए एंटी-बैक्टीरियल ट्रीटमेंट।
    • इसमें इन्वर्टर मोटर है, जो बिजली खपत को कम करने के साथ कम आवाज भी करता है।
    • स्मार्ट कंट्रोल पैनल के साथ एलईडी डिस्प्ले।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार वाशिंग मशीन तेज आवाज करती है।
    02

    Loading...

  • Loading...

    LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    LG कंपनी की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम कैपेसिटी में मिल रही है। यह वॉशिंग मशीन 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि बिजली खपत को कम कर सकती है। इस वॉशिंग मशीन की 740 आरपीएम स्पिन स्पीड तेजी से धुलाई के साथ कपड़ों सुखाने में मदद करती है। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गये हैं। इसमें एलईडी डिस्प्ले बना हुआ है, जिस पर सेटिंग से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन का टर्बो ड्रम पावरफुल धुलाई के लिए जाना जाता है। साथ ही विपरीत दिशा में घूमते ड्रम और पल्सेटर की तेज पानी की धारा के जरिए कठोर गंदगी को भी हटा देता है। इसमें चौड़ा ग्लास डायमंड विंडो है, जिससे आप दरवाजे को खोले बिना कपड़ों की स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎LG
    • मॉडल- ‎T70VBMB1Z
    • क्षमता - ‎7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- ‎0.01 किलोवाट घंटे
    • शोर स्तर- ‎50 डेसिबल
    • नियंत्रण कंसोल- ‎पुश बटन
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • वाट क्षमता- ‎450 वाट

    खूबियां

    • इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है।
    • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर है।
    • कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए लिंट फ़िल्टर।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में काफी समय लग जाता है।
    03

    Loading...

  • Loading...

    IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Loading...

    फ्रंट लोड एक्सेस वाली यह IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। इस वॉशिंग मशीन को 6 किलोग्राम क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, एक्सप्रेश 15, वुल, सिंथेटिक, क्रैडल वॉश, स्पिन ड्राई/रिंस, बल्कीस बेडिंग/ कर्टेन्स/डुवेट और टब क्लीन जैसे 10+1 वॉश प्रोग्राम मिल रहे हैं। साथ ही कपड़ों को धोने के बाद जल्दी सुखाने के लिए इसमें 1000 RPM की तेज स्पिन स्पीड दी गई है। इसमें ऑटो क्लीन फीचर भी है, जो कि 40 वॉश पूरे होने पर आपको टब क्लीन प्रोग्राम के लिए रिमाइंड करा देगा। इस वॉशिंग मशीन में 9 स्वर्ल वॉश फीचर भी है, जो हाथ जैसी धुलाई सुनिश्चित करता है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और गंदगी के अनुसार वॉश प्रोग्राम को समायोजित कर सकती है। साथ ही कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से उनकी सफाई करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • कलर- ग्रे

    खूबियां

    • नाज़ुक कपड़ों के लिए क्रैडल वॉश प्रोग्राम।
    • कठोर पानी को साफ करने के लिए एक्वा एनर्जी।
    • कम समय में कपड़ों की धुलाई के लिए क्विक एक्सप्रेस वॉश।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में काफी समय लग जाता है।
    04

    Loading...

  • Loading...

    Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    छोटे और मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम की कैपेसिटी में मिल रही है। टॉप लोड एक्सेस वाली इस Whirlpool ब्रांड की वॉशिंग मशीन में अलग-अलग तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए 12 वॉश प्रोग्राम दिए गये हैं। इसमें 740 RPM की हाईयर स्पिन स्पीड दी गई है, जिसमें कपड़े जल्दी सूख सकते हैं। कठोर पानी में भी व्हर्लपूल ब्रांड यह वाशिंग मशीन कपड़ों की अच्छे से सफाई करती है। इस वाशिंग मशीन में एक्सप्रेश वॉश भी दिया गया है, जिसमें आप कम समय में कपड़े धुल सकते हैं। इसमें एक्वा स्टोर फीचर भी है, जो अगली धुलाई के लिए टब में पानी संग्रहित करने की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही इस टॉप लोड वॉशिंग में मैजिक लिंट फिल्टर लगा हुआ है, जो कपड़ों से निकलने वाले रोएं को एक तरफ इकट्ठा कर लेता है। इतना ही नहीं, यह वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वाट क्षमता- ‎360 वाट
    • सुखाने के चक्रों की संख्या- ‎2
    • धुलाई चक्रों की संख्या- ‎12
    • फ़िनिश प्रकार- ‎मैट
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 740 RPM

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन में डिले वॉश प्रोग्राम है।
    • इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें जंग नहीं लगती है।
    • इसमें मैजिक लिंट फिल्टर लगा हुआ है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार मशीन का शोर स्तर ज्यादा है।
    05

    Loading...

  • Loading...

    Bosch 9kg 5 Star Anti Stain & AI Active Water Plus Fully Automatic Front Load Washing Machine

    Loading...

    अगर आपका परिवार बड़ा है तो आप 9 किलोग्राम क्षमता वाली इस Bosch वॉशिंग मशीन को ले सकते हैं। यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड एक्सेस के साथ मिल रही है। इसमें क्विक 15/30 मिनट, स्टीम एंटी बैक्टीरिया, जींस / डार्क वॉश, स्पोर्ट्सवियर, रिंस, शर्ट, स्पिन / ड्रेन, कॉटन, कॉटन 60 डिग्री लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, नाजुक / रेशम, वुलेन औक ड्रम डिस्केल जैसे 14 वॉश प्रोग्राम हैं। इसका एंटी-बैक्टीरियल स्टीम प्रोग्राम 60°C पर कपड़ों को धोता है, जिससे कपड़े स्वच्छ, साफ और बैक्टीरिया मुक्त होते हैं। बिल्ट-इन हीटर के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में सक्षम है। कपड़ों को कम समय में सुखाने के लिए यह वॉशिंग मशीन 1200 आर.पी.एम. की उच्च स्पिन गति के साथ मिल रही है। इसमें जंग प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील ड्रम और कठोर ग्लास से बना डोर लगा हुआ है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • रंग- काला
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • नॉइज लेवल- ‎54 dB
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे

    खूबियां

    • छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है।
    • कपड़ों को तेजी से सुखाने के लिए 1200 RPM की स्पिन स्पीड दी जा रही है।
    • इस वॉशिंग मशीन का एंटी टेंगल फीचर कपड़ों के सिकुड़न और झुर्रियों को कम कर देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    06

    Loading...

जानें इनके प्रमुख फीचर्स के बारे में-

ऊपर दिए गए वॉशिंग मशीन मॉडल्स के कुछ प्रमुख फीचर्स को यहां पर तालिका के माध्यम से बताया जा रहा है, जिससे आपको समझने में व अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुनने में ज्यादा आसानी होगी।

ब्रांड

क्षमता

एनर्जी रेटिंग

वॉश प्रोग्राम

स्पिन स्पीड

Samsung 8 kgTop Load Washing Machine

8 किलोग्राम

5 स्टार

6

700 RPM

Haier 8 kg Front Load Washing Machine

8 किलोग्राम

5 स्टार

15

1200 RPM

LG 7 Kg Top Load Washing Machine

7 किलोग्राम

5 स्टार

8

740 RPM

IFB 6 Kg Front Load Washing Machine

6 किलोग्राम

5 स्टार

10+1

1000 RPM

Whirlpool 7 kg Top Load Washing Machine

7 किलोग्राम

5 स्टार

12

740 RPM

Bosch Fully Automatic Front Load Washing Machine

9 किलोग्राम

5 स्टार

14

1200 RPM

निष्कर्ष: जानें आपके लिए कौन सी वॉशिंग मशीन रहेगी सही

वैसे तो घर के लिए टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों ही तरह की वॉशिंग मशीन सही मानी जाती हैं। दोनों में मुख्य अंतर इनके खुलने के स्थान का होता है। अगर आप बजट की चिंता किये बिना एडवांस फीचर वाली वॉशिंग लेना चाहते हैं, तो आपके लिए फ्रंट लोड अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं किफायती दाम में वॉशिंग मशीन लेना है, तो आप टॉप लोड के बारे में विचार कर सकते हैं। टॉप लोड में आपको फुली और सेमी दोनों तरह के विकल्प मिल जाएंगे। साथ ही ये उन लोगों के लिए भी सही रहते हैं, जिनको झुकने में समस्या होती है।

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या टॉप लोड वाशिंग मशीन में सभी तरह के कपड़े धो सकती हैं?
    +
    जी हां, टॉप लोड वाशिंग मशीन हर तरह के कपड़े धोने के लिए उपयुक्त होती है। हालांकि हर कपड़े के लिए सही वॉश मोड चुनना जरूरी है।
  • फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन किस प्राइस रेंज में मिलती हैं?
    +
    यह वॉशिंग मशीन के ब्रांड, क्षमता और फीचर पर निर्भर करता है। हालांकि आपको 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी।
  • क्या छोटे परिवार के हिसाब से टॉप लोड वॉशिंग मशीन सही रहती हैं?
    +
    हां, छोटे परिवार के लिए टॉप लोड वॉशिंग मशीन सही रहती हैं और ये कम जगह में भी रखी जा सकती हैं।