क्या आप हर सुबह नहाने या रसोई में बर्तन धोने के लिए तुरंत गर्म पानी चाहते हैं, लेकिन बड़े गीजर के लिए जगह नहीं है? छोटे गीजर इस समस्या का एकदम सही समाधान हैं। इन्हें इंस्टेंट वॉटर हीटर भी कहा जाता है, जो तेजी से पानी को गर्म करते हुए बिजली भी बचाते हैं। Small Geyser में करीब 3 लीटर से लेकर 6 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल मिल जाते हैं, जिसकी वजह से अकेले रहने वाले लोगों के लिए भी इन्हें काफी पसंद किया जाता है। ये ऊंची इमारतों वाले घरों में भी इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित होते हैं। Havells, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, AO Smith, बजाज और हायर जैसे ब्रांडों के पास भरोसेमंद विकल्प मिल जाते हैं।
किचन हो या बाथरूम Small Geyser के साथ कहीं भी फटाफट गरम होगा पानी!
3-6 लीटर तक की क्षमता वाले छोटे गीजर पानी को तेजी से गरम करने का काम करते हैं, और इन्हें किचन या बाथरूम में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके साथ बिजली की भी बचत होती है और गरम पानी के लिए देर तक इंतजार भी नहीं करना होता है। भारत में Haier, हैवेल्स, Bajaj, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और एओ स्मिथ जैसे ब्रांड के पास छोटे गीजर के अच्छे विकल्प मिलते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier EI3V-C1 Instant Water Heater 3 Litre Geyser
- 3 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर हीटर पानी को तेजी से गरम करता है और इसके कोरोजन रेसिस्टेंट टैंक में आसानी से ज़ंग नहीं लगता। इस Haier वॉटर हीटर का प्रदर्शन लंबे समय तक अच्छा बना रहता है और बार-बार सर्विसिंग या मरम्मत कराने का खर्च बचता है।
- हार्ड वॉटर को भी यह गीजर अच्छी तरह से संभालता है और इसके हीटिंग एलिमेंट पर किसी तरह का जमाव आसानी से नहीं होता है। इसके चलते पानी तेजी से अच्छी तरह से गरम होता है।
- पानी गरम होने पर ऑटो कट-ऑफ के साथ पावर सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है। इस वजह से बिजली की भी बचत होती है और साथ ही ओवरहीटिंग की समस्या भी नहीं आती।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड-Haier
- क्षमता- 3 लीटर
- वॉटेज- 3000 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- मैक्सिमम प्रेशर- 8 Bars
खूबियां
- ओवरहीट प्रोटेक्शन
- प्रेशर रिलीज वॉल्व
- स्टेनलेस स्टील टैंक
कमी
- हीट सप्लाई की समस्या।
01Havells Signa 5L Instant Water Heater
- ऊंची इमरातों वाले फ्लैट में भी इस इंस्टेंट वॉटर हीटर को आसानी से पानी गरम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 5 लीटर क्षमता वाला यह Havells Geyser मिनटों में पानी को गरम करता है, जिस वजह से नहाने ये बर्तन धोने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होता है।
- इसमें लगे LED इंडीकेटर की वजह से तुरंत पता चल जाता है कि पानी गरम हुआ है या नहीं, जिससे बार-बार नल खोलकर पानी को चेक करने की जरूरत नहीं होती है।
- इसकी एक्वा शील्ड सुविधा टैंक और हीटिंग एलिमेंट को ज़ंग से सुरक्षित रखती है। वहीं, लगाता इस्तेमाल के बावजूद प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- क्षमता- 5 लीटर
- वोल्टेज- 240 Volts
- वॉटेज- 3000 Watts
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 25.8W x 45.6H सेंटीमीटर
खूबियां
- हेवी ड्यूटी हीटिंग एलिमेंट
- रस्टप्रूफ बॉडी
- कॉम्पैक्ट डिजाइन
कमी
- इंस्टॉलेशन-सबंधित परेशानी।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
02Orient Electric Instaflo Neo Geyser 5.9 Litre Instant Water Heater
- यह Orient Electric वॉटर हीटर 5.9 लीटर क्षमता वाला है जिस वजह से इसे किचन के साथ-साथ बाथरूम में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अकेले रहने वालों या उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जिन्हें नहाने के लिए बहुत ज्याद गरम पानी की जरूरत नहीं होती है।
- इसकी मजबूत क्वालिटी वाली बॉडी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है और उसमें ज़ंग लगने की समस्या आसानी से नहीं आती है। वहीं, शॉकप्रूफ डिजाइन की वजह से इस्तेमाल के दौरान करंट लगने की समस्या नहीं आती है।
- कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे आसानी से छोटे रसोईघर या बाथरूम में भी आसानी से लगा सकते हैं, और इसके साथ ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- क्षमता- 5.9 लीटर
- वॉटेज- 3000 Watts
- मैक्सिमम प्रेशर- 6.5 Bars
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- IPX4 स्पैलशप्रूफ
- फायरप्रूफ
- स्पायरल हीटिंग एलिमेंट
कमी
- कंपनी सर्विस संबंधित परेशानी।
03AO Smith HSE-SAS-006 6-Litre 2000-Watt Vertical Water Heater
- इस वॉटर हीटर के ग्लास कोटेड हीटिंग एलिमेंट पर आसानी से पानी की वजह से किसी तरह का जमाव नहीं होता है, जिस वजह से प्रदर्शन दमदार बना रहता है। 6 लीटर वाला यह इंस्टेंट गीजर बाथरूम में लगाने के लिए एक ही पसंद है जो पानी को तेजी से गरम करता है।
- AO Smith का यह वॉटर हीटर इस्तेमाल करने में पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें ओवरहीटिंग की परेशानी नहीं आती है। वहीं, ऑटो कट-ऑफ सुविधा की वजह से पानी गरम होने पर बिजली की सपलाई रुक जाती है, जिससे सुरक्षा बनी रहती है।
- ब्लू डायमंड ग्लास लाइनिंग टैंक को हार्ड वॉटर से सुरक्षित रखती है जिस वजह से इसकी लाइफ भी बढ़ती है। यह वॉटर हीटर सालों-साल बिना किसी परेशानी के काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AO Smith
- क्षमता- 6 लीटर
- वॉटेज- 2000 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- कलर- व्हाइट
खूबियां
- नॉब कंट्रोल
- 8 Bars प्रेशर
- मजबूत स्टेनलेस स्टील मटेरियल
कमी
- हीटिंग की समस्या।
04Bajaj Prohot 5 Litre Instant Water Heater
- यह 5 लीटर इंस्टेंट वॉटर हीटर काफी कॉम्पैक्ट व स्टाइलिश डिजाइन वाला है जिस वजह से इसे आसानी से बाथरूम या किचन में आसानी से लगा सकते हैं। यह पानी को तेजी से गरम करता है जिस वजह से नहाने या बरतन धोने के लिए घंटों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है।
- थर्मोस्टैट की मदद से इस Bajaj Geyser के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा कर सकते हैं। यह सुविधा जरूरत के हिसाब से पानी को सही तरह से गरम करने के काम को आसान बनाती है।
- बढ़िया क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना इसका टैंक ज़ंग से लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसमें आसानी से खराबी आने की समस्या नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- क्षमता- 5 लीटर
- वॉटेज- 3000 Watts
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 21W x 37H सेंटीमीटर
- कलर- व्हाइट एंड ग्रे
खूबियां
- LED इंडीकेटर
- फायर रेसिस्टेंट पावर कॉर्ड
- शॉक-रेसिस्टेंट बॉडी
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानें इन सभी गीजर के बीच का अंतर
अलग-अलग ब्रांड के छोटे गीजर के विकल्पों को तो आपने देख लिया, यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
क्षमता |
वॉरंटी |
|
Haier EI3V-C1 Instant Water Heater Geyser |
3 लीटर |
प्रोडक्ट पर 3 साल तक और टैंक पर 5 साल तक |
|
Havells Signa Instant Water Heater |
5 लीटर |
प्रोडक्ट व हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल तक और टैंक पर 5 साल तक |
|
Orient Electric Instaflo Neo Geyser |
5.9 लीटर |
NA |
|
AO Smith HSE-SAS-006 2000-Watt Vertical Water Heater |
6 लीटर |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
|
Bajaj Prohot Instant Water Heater |
5 लीटर |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- छोटे गीजर कितने समय में पानी गर्म करते हैं?छोटे इंस्टेंट गीजर आमतौर पर 3-5 मिनट तक के समय में पानी गरम कर देते हैं। हालांकि, यह उनकी वाट क्षमता और पानी के इनलेट तापमान पर निर्भर करता है। इनके साथ गरम पानी के लिए देर तक इंतजार नहीं करना होता है।
- क्या छोटे गीजर बिजली की ज़्यादा खपत करते हैं?नहीं ये वॉटर हीटर आमतौर पर ऊर्जा कुशल होते हैं क्योंकि वे केवल तभी पानी गर्म करते हैं जब उसकी जरूरत होती है। स्टोरेज गीजर की तुलना में ये बिजली की बचत कर सकते हैं।
- रसोई या छोटे बाथरूम के लिए कितने लीटर का गीजर पर्याप्त होता है?किचन के लिए 3 लीटर तक की गीजर क्षमता काफी होती है, जबकि छोटे बाथरूम में हाथ धोने, ब्रश करने या नहाने के के लिए करीब 5-6 लीटर तक का इंस्टेंट गीजर अच्छा रहता है।
- क्या इन्हें ऊंची इमरातों में इस्तेमाल कर सकते हैं?हां ज्यादातर छोटे गीजर में हाई प्रेशर रेटिंग होती है जो उन्हें ऊंची इमारतों में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है।
- छोटे गीजर किस बजट रेंज में आते हैं?किसी भी कम क्षमता वाले इंस्टेंट गीजर की कीमत ब्रांड, क्षमता, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। 3-6 लीटर तक क्षमता वाले विकल्प करीब ₹3,000 से लेकर ₹7,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like