जब भी बात आती है घर के लिए एक अच्छी क्वालिटी का रेफ्रिजरेटर चुनने की तो ब्रांड, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा कुशलता, प्रकार और अन्य चीदों के साथ-साथ बजट भी एक अहम पैरामीटर होता है। ₹30,000-₹40,000 एक ऐसा प्राइस पॉइंट है जिसमें आपको बहुत अच्छी क्वालिटी के विकल्प मिल जाएंगे। इस बजट रेंज में भारत में कई खूबियों से लैस फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर का दबदबा है। ये मॉडल आमतौर पर 300 से 380 लीटर की क्षमता में आते हैं, जो मध्यम से बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इनकी प्रमुख विशेषताओं में ऊर्जा दक्षता के लिए डिजिटल/स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और कन्वर्टेबल मोड शामिल हैं, जिससे फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सेगमेंट में आपको प्रीमियम डिजाइन वाले मॉडल मिलेंगे, जो बेहतर स्टोरेज और सुविधाजनक उपयोग की सुविधा प्रदान करते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं इस कीमत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन रेटिंग वाले Refrigertors In India के विकल्पों पर।
भारत में मिलने वाले ₹30,000-₹40,000 के Best Refrigerators: आपके बजट के लिए सही विकल्प!
अगर आपको तलाश है ₹30,000-₹40,000 के बजट में एक बढ़िया क्वालिटी और रेटिंग वाले Refrigerator की तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। यहां देखिए भारत में मिलने वाले बड़े ब्रांड्स के विकल्प जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और नई सुविधाओं से जीतेंगे आपका दिल।
Loading...
Loading...
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
Loading...
यह हायर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 325 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग प्रदर्शन बेहतर होगा। आपकी स्टोरेज से जुड़ी जरूरत का ध्यान रखने के लिए इसमें 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स दिए गए हैं। इसे आप आसानी से नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वेकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डजर्ट मोड पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 240 लीटर और फ्रीजर क्षमता 80 लीटर है। इसमें दिया गया Triple Inverter Compressor ऊर्जा कुशलता और कम आवाज के साथ काम करेगा, जिससे इसका प्रदर्शन और बेहतर होगा। इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिलेंगे जिस वजह से काफी सारा सामान स्टोर किया जा सकता है। इसके शेल्फ मजबूत कांच से बने है, जिनपर आप भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकेंगे। इसके अलावा ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट रेफ्रिजरेटेर में बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगा। इसमें दिए गए एक्सटर्नल डिस्प्ले LED पैनल की मदद से आसानी से दरवाजा खोले बिना तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है बॉटम माउंट फ्रीजर। मतलब फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे दिया गया है जिस वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HEB-333DS-P
- सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 220 Volts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- 2x वेजिटेबल बास्केट
खूबियां
- इसे 220v-240v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है
- इसमें आसानी से 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है
- ईजी क्लीन बैक की वजह से रेफ्रिजरेटर के पिछले हिस्से को आसानी से साफ किया जा सकता है
- बिजली जाने पर यह घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
01Loading...
Loading...
Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
Loading...
327 लीटर क्षमता और 3 एनर्जी स्टार रेटिंग वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल ब्रांड का है। इसकी 6th सेंस Nutrilock टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों में मौजूद विटामिन को 2 गुना अधिक समय तक सुरक्षित रख सकती है, जिससे आपके शरीर में को विटामिन और पोषक तत्व मिलते रहते हैं। इसके 5-इन-1 Convertible Modes दिए गए हैं जिसकी मदद से इसे ऑल सीजन, शेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीप फ्रीजर मोड पर सेट किया जा सकता है। इसमें दी गई Intellisense Inverter टेक्नोलॉजी लोड के हिसाब से कूलिंग को सेट और ऊर्जा खपत को कम करती है। यह आसानी से बिना किसी स्टेबलाइजर के वोल्टेज उतार-चढ़ाव (160V-260V) में भी स्थिर रूप से काम कर सकता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 240 किलोग्राम तक का भार सहन कर सकते हैं, जिससे आप बड़े बर्तन और खाने के सामान को टूटने के डर के बिना अंदर रख सकेंगे। यह रेफ्रिजरेटर मीडियम साइज के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- मॉडल- IF INV 375 ILLUSIA STEEL(3S) CONV
- फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसमें करीब 90 मिनट में बर्फ जमाई जा सकती है
- इसमें रखे डेयरी आइटम करीब 7 दिनों तक ताजा बने रह सकते हैं
- जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को ज्यादा पकने से बचाएगी
- इसमें रखी बोतलें 40% तेजी से ठंडी हो सकती हैं
- माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी 99% तक बैक्टेरिया वृद्धि को रोका सकती है
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 254 लीटर और प्रीजर क्षमता 73 लीटर है
- इसमें 2 कंपार्ट्मेंट, 1 ड्रॉर और 5 शेल्फ दिए गए हैं
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
घर के ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
02Loading...
Loading...
Samsung 330 L, 3 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door, WiFi Enabled Bespoke AI Refrigerator
Loading...
मशहूर ब्रांड सैमसंग का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 330 लीटर की क्षमता के साथ आता है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसका Digital Inverter कंप्रेसर अधिक ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है, जबकि यह 50% कम बिजली की खपत भी हो सकती है। 5-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर को आशानी से नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन मोड पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 255 लीटर और फ्रीजर क्षमचा 75 लीटर है। इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। Twin Cooling Plus टेक्नोलॉजी वाला यह रेफ्रिजरेटर दो इवैपोरेटरों के साथ गंध के मिश्रण को रोकता है और भोजन के स्वाद को सुरक्षित रखता है। इसमे दी गई पावर फ्रीज की सुविधा सिर्फ एक बटन दबाते ही बर्फ को 31% तेजी से जमा सकती है। वहीं, Active Fresh फिल्टर आपके भोजन को ताजा और स्वच्छ रख सकते हैं। AI टेक्नोलॉजी से लैस यह रेफ्रिजरेटर 10% तक अधिक ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। इसे आसानी से 100v-330v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- RT34DG5A4DBXHL
- बॉटल काउंट- 6
- वोल्टेज- 230 Volts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- ईजी क्लीन बैक
खूबियां
- इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है
- पावर कूल सुविधा कूलिंग को 31% तेज कर सकती है
- बड़े बॉटल गार्ड में बड़ी साइज की बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है
- वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इस आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे
- अंदर की ओर लगे हैंडल वाला खूबसूरत और स्टाइलिश फ्लैट डोर इसे देखने में भी आकर्षक बनाता है
- इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है
- यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
03Loading...
Loading...
LG Smart Choice, 322 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
Loading...
एलजी का यह 322 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर आपके घर के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरेटर 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 241 लीटर और फ्रीजर क्षमता 81 लीटर है। एलजी की स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी ऊर्जा बचाने, शोर और कंपन कम करने और इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर क समग्र जीवनकाल बढ़ाने में मदद करती है। इसमें आपको कुल 2 शेल्फ मिलेंगे और इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 28 लीटर है। इसमें दी गई Multi Air Flow सुविधा खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए तापमान को सही स्तर पर बनाए रखती है। इसकी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट भोजन को बैक्टीरिया और धूल से बचाती है व चूहों के काटने से सुरक्षा प्रदान करती है। इस एलजी रेफ्रिजरेटर में दिया गया Smart Diagnosis समस्याओं का पता लगाने और उन्हें जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके डोर में दिया गया लोअर डोर शेल्फ स्टोरेज के लिए अतिरिक्त जगह प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- GL-S342SDSX
- सालाना ऊर्जा खपत- 242 Kilowatt Hours
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
- वोल्टेज- 220 Volts
- वॉटेज- 90 Watts
खूबियां
- सामान निकालने के लिए इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है
- फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की सुविधा के साथ जरूरतों के हिसाब से अधिक जगह मिलती है
- ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकती है
- डिओड्राइजर दुर्गंध को दूर करता है और भोजन के मूल स्वाद और सुगंध को लंबे समय तक बनाए रखता है
- बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है
- मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर आप भारी बर्तनों को भी बेफिक्र होकर रख सकेंगे।
- Express Freeze की सुविधा चीजों को कम समय में जमाने में मदद करती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
04Loading...
Loading...
IFB Smart Choice 331L, 3 Star, Tru Convertible 12-in-1, Advanced Inverter Compressor, Frost Free Double Door Refrigerator
Loading...
यह IFB का 331 लीटर वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 360 डिग्री कूलिंग और एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ, यह बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करता है। Wifi केनेक्टिविटी वाले इस रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि आप MyIFB की मदद से कन्वर्टेबल मोड के बीच स्विच कर सकते हैं, फ्रिज/फ्रीजर के तापमान को दूर से मॉनिटर और एडजस्ट कर सकते हैं, और खुले दरवाजों या एरर के लिए स्मार्ट अलर्ट भी आपको मिलेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 257 लीटर और फ्रीजर क्षमता 74 लीटर है। 12 कन्वर्टेबल मोड्स वाला यह रेफ्रिजरेटर आसानी से नॉर्मल, टर्बो फ्रीज, टर्बो कूल, आइस क्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज, बेवरेज+, फ्रिज+, मैरिनेड+, डेयरी+, मिनि रेफ और सोलो फ्रीजर पर सेट किया जा सकता है। यह सुविधा आपको स्इचोरेज जरबरत के हिसाब से इसे इस्सतेमाल करने की सुविधा देती है। इसके मजबूत कांच से बने 4 शेल्फ पर आसानी से 250 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ज्यादा स्टोरेज के लिए इसके शेल्फ को काफी चौड़ा बनाया गया है, जिस वजह से बड़े बर्तन भी इसपर आसानी से रखे जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- IFBFF-3833DKSETU
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ- 4
- डेयरी जोन
खूबियां
- बिजली जाने पर यह आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट हो सकता है
- ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगा
- इसे आसानी से 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
- हिडन डोर लॉक की मदद से इसे आसानी से लॉक किया जा सकता है
- इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 30 लीटर है
- यह 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है
- इसके बॉटल बिन में आसानी 2.25 लीचर क्षमता वाली 3 बोतलों को रखा जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी लाइट सही तरह से काम न करने की शिकायत की है
05Loading...
क्या है इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर?
खासियतें जानने के बाद अगर आप भारत में मिलने वाले इन सभी Best Refrigerators के बीच का अंतर जानना चाहते हैं तो तालिका आपकी मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता (लीटर) |
कंप्रेसर |
खासियत |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
|
Haier (HEB-333DS-P) |
325 |
ट्रिप्ल इन्वर्टर |
बॉटम फ्रीजर |
3 |
|
Whirlpool (IF INV 375 ILLUSIA STEEL(3S) CONV) |
327 |
NA |
6th सेंस न्यूट्रीलॉक |
3 |
|
Samsung (RT34DG5A4DBXHL) |
330 |
डिजिटल इन्वर्टर |
कन्वर्टेबल 5-इन-1 |
3 |
|
LG (GL-S342SDSX) |
322 |
स्मार्ट इन्वर्टर |
स्मार्ट डायग्नॉसिस |
3 |
|
IFB (IFBFF-3833DKSETU) |
331 |
एडवांस इन्वर्टर |
वाईफाई |
3 |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या भारत में ₹30,000-₹40,000 की कीमत में रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं?+हां, ₹30,000 से ₹40,000 की कीमत में भारत में बेहतरीन रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं। इस रेंज में मुख्य रूप से फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर मॉडल मिलते हैं, जिनकी क्षमता 300 से 380 लीटर तक होती है। इनमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर और कन्वर्टेबल जैसे फीचर्स शामिल होते हैं, जो ऊर्जा की बचत और अधिक सुविधा देते हैं।
- किस ब्रांड के पास ₹30,000-₹40,000 की कीमत में अच्छे रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?+₹30,000-₹40,000 की रेंज में, LG, Samsung, Whirlpool, IFB और Haier के रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये ब्रांड इस कीमत पर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, 300+ लीटर क्षमता, और कन्वर्टिबल फीचर्स के साथ फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर मॉडल पेश करते हैं, जो बेहतरीन ऊर्जा दक्षता और लंबी लाइफ प्रदान करते हैं।
- क्या ₹30,000-₹40,000 की कीमत वाले रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?+हां, इस रेंज के रेफ्रिजरेटर बहुत ऊर्जा कुशल होते हैं। ₹30,000-₹40,000 के अधिकांश डबल-डोर मॉडलों में इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नलॉजी होती है, जो कूलिंग की जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड एडजस्ट करती है। इससे वे कम बिजली का उपयोग करते हैं और अक्सर 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जो बिजली के बिल को कम करने में मदद करता है।
You May Also Like