कौन-सा एसी बेहतर है? यह एक आम सवाल है, खासकर जब आप बिजली के बिल की वजह से अपनी जेब पर ज्यादा लोड नहीं डालना चाहते तो एक सही एनर्जी स्टार रेटिंग वाले एसी का चुनाव करना जरूरी होता है। मार्केट में 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी के कई विकल्प मौजूद हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। वहीं, जब बात आती है दोनों के बीच में किसी एक का चुनाव करने की तो उलझन होना आम बात है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के अनुसार, 3-स्टार रेटिंग एयर कंडीशनरों में ऊर्जा दक्षता के मध्यम स्तर को दर्शाता है। इसका मतलब है कि ये कम रेटिंग वाले मॉडलों की तुलना में अच्छी ऊर्जा बचत कर सकता है। वहीं, एक 5 स्टार रेटिंग वाला एसी अन्य मॉडलों की तुलना में किसी जगह को ठंडा करने के लिए सबसे कम बिजली की खपत करता है। इसका मतलब है कि 5-स्टार एसी अच्छी कूलिंग करते हुए आपके बिजली के बिल की भी बचत कर सकता है। यह लेख आपको दोनों के बीच के अंतर को समझने और आपके लिए सही विकल्प चुनने में मदद कर सकता है। ये एयर कंडीशनर आपके हाउस ऑफ अपलायंस का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
समझें 3 स्टार और 5 स्टार में से कौन-सा एसी रहेगा बेहतर?
फीचर |
3 स्टार एसी |
5 स्टार एसी |
ऊर्जा दक्षता |
उचित ऊर्जा खपत के साथ अच्छी कूलिंग करता है, इसलिए इसे एक अच्छा विकल्प कहा जा सकता है। |
3-स्टार एसी की तुलना में कम बिजली की खपत करते हुए, काफी ज्यादा ऊर्जा-कुशल हो सकता है, इसे एक बेहतरीन विकल्प कह सकते हैं। |
शुरूआती लागत |
ज़्यादा बजट-अनुकूल विकल्प हो सकता है। |
टेक्नोलॉजी और फीचर्स के कारण प्रीमियम कीमत के साथ आता है। |
इस्तेमाल लागत |
ज़्यादा बिजली की खपत के कारण समय के साथ बिजली का बिल बढ़ सकता है। |
बिजली के बिलों में लंबे समय तक काफी बचत हो सकती है। |
कूलिंग स्पीड |
अच्छी कूलिंग कर सकता है। |
आमतौर पर कमरे को तेजी से और अधिक कुशलता से ठंडा कर सकता है। |
टेक्नोलॉजी |
इनमें एक समान्य या इन्वर्टर कंप्रेसर का उपयोग किया जाता है। |
अक्सर हाई टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है, जैसे कि इन्वर्टर कंप्रेसर, जो एक समान तापमान बनाए रखने के लिए अपनी गति को सेट करता है। |
पर्यावरण पर प्रभाव |
अधिक बिजली की खपत होती है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट बढ़ सकता है। |
कम ऊर्जा खपत होती है जो इसे अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाती है। |
शोर स्तर |
कंप्रेसर के ज़्यादा काम करने के कारण यह थोड़ा शोर कर सकता है। |
यह कुशल और लगातार चलने वाले कंप्रेसर के कारण अक्सर ज़्यादा शांत तरीके से काम कर सकता है। |
क्या पैसा वसूल होगा? |
कम शुरुआती लागत होती ह, लेकिन ज्यादा चलने की लागत समय के साथ बचत को कम कर सकती है। |
ज़्यादा शुरुआती लागत हो सकती है लेकिन कुछ ही वर्षों में बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत देखने को मिल सकती है। |
किसके लिए होगा सही |
उन लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है जो दिन में 3-4 घंटे एसी चलाते हैं। |
उन लोगों के लिए सही हो सकता है जो दिन में 6+ एसी चलाते हैं या गर्म और उमस वाली जगहों पर रहते हैं। |