भारत में वैसे तो वॉशिंग मशीन की एक विस्तृत रेंज आपको देखने को मिल जाएगी, लेकिन जब बात आती है अपने घर के लिए एक अच्छा सा मॉडल चुनने की तो कोई भी क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहता। अगर बात करें अमेजन पर भारत में मिलने वाली हाई क्वालिटी वॉशिंग मशीन की तो किसी एक को बेस्ट कहना मुश्किल हो सकता है, लेकिन Haier, LG, Samsung, Whirlpool, और IFB जैसे ब्रांड्स को उनकी क्वालिटी, फीचर्स और प्रदर्शन की वजह से काफी पसंद किया जाता है। वहीं, इन्हें अमेजन पर लोगों ने अच्छी रेटिंग्स व रिव्यू भी दिए हैं। इन ब्रांड्स के पास आपको फुली से लेकर सेमी और फ्रंट लोड से लेकर टॉप वाले मॉडल्स मिल जाएंगे। इसी कड़ी में आपको यहां पर कुछ लोकप्रिय विकल्प और उनकी खासियतों के बारे में जानने मिलेगा और साथ ही आप अपने लिए एक सही वॉशिंग मशीन का चयन करने से पहले कुछ जरूरी बातों को भी समझ सकेंगे। वॉशिंग मशीन समेत कई उपकरणों की जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ अप्लायंस की मदद ले सकते हैं।
वॉशिंग मशीन चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- वॉशिंग मशीन का प्रकार- सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपको फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की आवश्यक्त है या सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की। जहां फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े एक ही टब में धुल व सूख जाते हैं, तो सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को अलग-अलग टब में धोने व सुखान के लिए डालना होता है। इसके अलावा अगर आप फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का चुनाव करेंगे तो इसमें फ्रंट व टॉप दो तरह के विकल्प होते हैं। जहां, टॉप लोड वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती हैं, तो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े नाजुक तरह से धुलते हैं।
- क्षमता- अपने घर में लोगों की संख्या और आपके इस्तेमाल के हिसाब से एक सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव करना काफी जरूरी होता है। बड़े परिवारों को ज्यादा क्षमता वाली मशीनों की ज़रूरत होती है। 6-7 किलोग्राम की मशीन आमतौर पर चार लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। कम क्षमता वाली मशीनें आमतौर पर ज्यादा गहरी नहीं होती, जबकि बड़ी मशीनें ज्यादा गहरी होती हैं।
- वॉश प्रोग्राम- अलग-अलग प्रकार के कपड़ों और गंदगी के स्तर के लिए उपयुक्त कई प्रकार के वॉश प्रोग्राम वाली वॉशिंग मशीनों को प्राथमिक्ता देनी चाहिए। तापमान नियंत्रण, प्री-सोक और अतिरिक्त धुलाई विकल्प जैसी सुविधाएं भी मदगार हो सकती हैं।
- ऊर्जा कुशलता- हमेशा अपनी वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग को देख लें। हाई रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन अधिक ऊर्जा-कुशल होती हैं, जिससे बिजली का बिल कम हो सकता है। ऊर्जा खपत को और बेहतर बनाने के लिए वॉटर लेवल कंट्रोल और स्पिन स्पीड को सेट करने के लिए भी फीचर्स मशीन में होते हैं।
- सुरक्षा फीचर्स- आपकी वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक, वॉटर लेवल कंट्रोल, ऑटो रीस्टार्ट, स्टेबिलिटी, वोल्टेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधाओं का भी होना जरूरी है। सुरक्षा के लिहाज से ये फीचर्स काफी जरूरी होंगे जो मशीन को सुरक्षित तरह से इस्तेमाल करने में मदद करेंगे।
- अन्य- एक वॉशिंग मशीन चुनते समय आपक ड्राम का मटेरियल, स्पिन स्पीड, शोर स्तर, बजट, इस्तेमाल करने में आसानी, वॉरंटी और आफटर सेल्फ सर्विस जैसी बातों का भी ध्यान देना होगा।
तो आइए अब देखते हैं वॉशिंग मशीन के पांच हाई क्वालिटी ब्रांडेड मॉडल्स को।