Zebronics या JBL: किसका Soundbar पूरे कमरे को भरेगा दमदार साउंड से? जानिए यहां

जब भी बात आती है बेहतरीन साउंडबार का चयन करने की तो ZEBRONICS और JBL दो लोकप्रिय ब्रांड है जिनके मॉडल पूरे कमरे को दमदार ऑडियो से भरते हैं। जेबीएल के साउंडबार में आपकी प्रीमियम क्वालिटी वाले मॉडल देखने मिलेंगे जो टीवी देखने से लेकर गेमिंग के लिए सही होंगे। दूसरी तरफ जेबरॉनिक्स के मॉडल जेबीएल की तुलना में किफायती होते हैं और ये एक सामान्य सेटअप के लिहाज से सही पसंद रहेंगे। यहां समझिए अंतर को विस्तार से।

Zebronics Vs JBL Soundbars:
Zebronics Vs JBL Soundbars:

जब भी बात आती है दमदार ऑडियो का मजा लेने के लिहाज से एक साउंडबार का चयन करने की तो जेबीएल व जेबरॉनिक्स दो ऐसे ब्रांड है जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। दोनों ही ब्रांड के मॉडल पूरे कमरे के बेहतरीन साउंड से भरते हुए आपके मनोरंजन को बेहतर बनाएंगे। अगर बात JBL की करें तो इसके साउंडबार क्वालिटी के मामले में प्रीमियम और टेक्नोलॉजी के मामले में एडवांस होते हैं। अपने तेज साउंड से ये कमरे के हर कोने तक ऑडियो के पहुंचाने का काम करते हैं और इनके कुछ मॉडल में रीयर स्पीकर व सबवूफर भी देखने मिलेंगे। वहीं, अगर बात की जाए ZEBRONICS साउंडबार की तो ये किफायती कीमत पर बेहतरीन साउंड मजा आपको देंगे। आसान कनेक्टिविटी के साथ इनके मॉडल में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी भी होती है, जो फिल्में देखने, गेमिंग करने या स्पोर्ट्स मैच को और मजेदार बनाएगी। 

इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाने के लिए हमने कुछ मॉडल्स चुने हैं जिनकी खासियतों को आप आसानी से जान सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9510WS PRO Dolby 5.1 Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    5.1 चैनल वाले इस साउंडबार का साउंड आउटपुट 600 Watts है। यह डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो पूरे कमरे में साउंड को पहुंचाने का काम करेगी। इसमें आपको एक साउंडबार, एक सबवूफर और 2 रीयर स्पीकर्स मिलेंगे। यह सिर्फ टीवी ही नहीं अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट हो जाएगा।

    हमें क्यों पसंद आया?

    इस जेबरॉनिक्स साउंडबार को पसंद करने की हमारी सबसे बड़ी वजह है कि यह किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स दे रहा। अगर आप घर पर फिल्म थिएटर जैसे साउंड का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन बजट सीमित है तो इस मॉडल पर भरोसे किया जा सकता है। फिर चाहे पार्टी करते समय गहरे बेस वाले म्यूिजक का मजा लेना हो या फिल्में देखते समय हर डायलॉग को सफाई से सुनना हो, यह हर काम को बखूबी करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Zebronics
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 600 Watts
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • चैनल- 5.1
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड

    खासियतें

    • मल्टी कनेक्टिविटी
    • LED डिस्प्ले
    • रिमोट कंट्रोल

    कमी

    • साउंड मोड्स नहीं हैं।
    01
  • JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए इस जेबीएल साउंडबार में ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प मौजूद है। इसे आप टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका साउंड आउटपुट 220 Watts है और यह 2.1 चैनल के साथ आता है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    JBL कंपनी के इस साउंडबार को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है साफ क्वालिटी वाला साउंड। अब फिल्में देखते समय आप कोई भी डायलॉग मिस नहीं करेंगे और साथ बैठे शख्स से उसे दोहराने के लिए नहीं कहना होगा। इसी के साथ गाने सुनने के लिए तारों के बीच उलझने की जरूरत भी नहीं है, बस ब्लूटूथ की मदद से इसे अपने फोन से कनेक्ट करिए और मजा लीजिए अपने पसंदीदा म्यूजिक का। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL 
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 220 Watts
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • स्पीकर साइज- 67 मिलीमीटर

    खासियतें

    • स्टैंडबाय मोड
    • 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ

    कमी

    • रीयर स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं।

    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    ये दोनों ही साउंडबार प्रदर्शन के मामले में अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं। हालांकि, जेबॉरिनिक्स के मॉडल में आपको साउंडबार के अलावा रीयर स्पीकर्स व सबवूफर भी मिलेंगे जो थिएटर जैसे अनुभव के लिए सही होंगे। वहीं, जेबीएल के इस मॉडल में सिर्फ साउंडबार और सबवूफर है जो सामान्य टीवी देखने के लिए या गाने सुनने के लिए सही होगा। 


    ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • ZEBRONICS 120 Watts Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    यह साउंडबार सबवूफर के साथ आता है और इसका आउटपुट 120 Watts है। इसमें 5 सेंटीमीटर x 9 सेंटीमीटर साइज वाले ड्यूअल ड्राइवर लगे हैं जो ऑडियो क्वालिटी को दमदार बनाने का काम करेंगे। इसे आप वायर्ड व वायरलेस दोनों तरह से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    हमें क्यों पसंद आया?

    स्लीक व स्टाइलिश डिजाइन वाला जेबरॉनिक्स वाला यह साउंडबार आसानी से आपकी टीवी यूनिट में फिट हो जाएगा। यह सबवूफर के साथ मिलकर आपको ऐसे ऑडियो का अनुभव कराएगा, जो बिल्कुल असली जैसा लगेगा। फिर चाहे आपने इसे टीवी से कनेक्ट किया हो या स्मार्टफोन से ऑडियो क्वालिटी में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी। इसे कंट्रोल करने के लिए बार-बार सोफे या बेड से उठने की भी जरूरत नहीं, बस आराम से बैठे-बैठे रिमोट के बटन दबाने है और ऑडियो को जरूरत के हिसाब से सेट करना है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Zebronics
    • स्पीकर मैक्समम आउटपुट- 120 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • माउंटिंग- वॉल माउंट

    खासियतें

    • ड्यूअल रेसट्रैक ड्राइवर
    • LED इंडीकेटर

    कमी

    • हेवी गेमिंग के दौरान ऑडियो लैग करेगा। 
    03
  • JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    इस साउंडबार को टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। इसका 12 इंच वाला स्पीकर कमरे के हर कोने तक साउंड को पहुंचाने का काम करेगा। इसके साथ आपको 6.5 इंच का सबवूफर भी मिलेगा जो डीप बेस वाला ऑडियो सुनने में मदद करेगा।

    हमें क्यों पसंद आया?

    कई बार ऐसा होता है घर पर फिल्में देखते समय साउंड इफेक्ट को हम सफाई से सुन नहीं पाते और वॉल्यूम तेज होने पर ऑडियो फटने लगता है। इन दोनों समस्या को यह जेबीएल साउंडबार खत्म करेगा। फिर चाहे धीमा ही साउंड क्यों न हो वह आपके कानों तक बिल्कुल सफाई से पहुंचेगा। अब चाहे तेज वॉल्यूम पर गाने बजाइए या गेमिंग करिए ऑडियो क्लैरिटी में इसके साथ महसूस नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 440 Watts
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • साउंड आउटपुट- सराउंड

    खासियतें

    • वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस
    • 12 मीटर की ब्लूटूथ रेंज

    कमी

    • कीमत प्रीमियम होने के बावजूद रीयर स्पीकर्स नहीं हैं। 

    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    एक सामान्य सेटअप और साफ साउंड का अनुभव करने के लिए ये दोनों ही साउंडबार अच्छे हैं। वहीं, अगर आपको एक किफायती मॉडल की तलाश है जो ऑडियो को दमदार बनाए तो जेबरॉनिक्स बेहतर होगा। लेकिन, अगर आप क्वालिटी में किसी तरह का समझौता किए बिना शानदार साउंड का मजा लेना चाहते हैं तो जेबीएल बेहतर रहेगा। 

    04
  • ZEBRONICS Juke BAR 7600 Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    इस साउंडबार के साथ आपको  एक सबवूफर और 2 रीयर स्पीकर्स मिलेंगे। इसमें 5.1 ऑडियो चैनल मौजूद हैं और यह ब्लूटूथ, ARC, USB, AUX व ऑप्टिकल कनेक्टिविटी के साथ अलग-अलग डिवाइसेज कनेक्ट हो सकता है। आसान कंट्रोल के लिए इसके साथ रिमोट भी दिया गया है।

    हमें क्यों पसंद आया?

    फिर चाहे सिनेमा हॉल जैसे ऑडियो का मजा लेना हो या कोई मैच देखते समय स्टेडियम में बैठे होने का एहसास चाहिए हो; इस जेबरॉनिक्स साउंडबार के साथ आपका मजा दोगुना होगा। यह न सिर्फ ऑडियो के बेस को बढ़ाएगा बल्की उसे साफ बना कर आपके कानों तक पहुंचाएगा। फिल्में देखते समय साउंड पूरे कमरे में भर जाएगा  औप आुको ऐसा लगेगा कि आप उसी का हिस्सा बन गए हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Zebronics
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 300 Watts
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड

    खासियतें

    • ट्रिपल ड्राइवर
    • 6.5 इंच सबवूफर

    कमी

    • साउंड को कंटेंट के हिसाब से सेट करने की सुविधा नहीं है। 


    फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर 

    05
  • JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar

    अमेजन क्या कहता है?

    यह एक वायरलेस साउंडबार है जिसके साथ मिलने वाला सबवूफर भी वायरलेस है। जेबीएल के इस साउंडबार का आउटपुट 880 Watts है और यह दमदार सराउंड साउंड का अनुभव कराएगा। इसके साथ 2 बैटरी पावर्ड डीटैचेबल स्पीकर्स भी मिलेंगे और यह आसानी से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट हो जाएगा। 

    हमें क्यों पसंद आया?

    होम थिएटर सेटअप से लेकर गेमिंग तक, हर ऑडियो को यह साउंडबार दमदार बनाएगा। प्रीमियम कीमत में प्रीमियम क्वालिटी का अनुभव यह आपको कराएगा। वहीं, तारों के उलझने की झंझट और मुश्किल सेटअप जैसी समस्याएं भी इसके साथ नहीं होंगी, और इसे बस टीवी, स्मार्टफोन या किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट करना है और हर ऑडियो की क्वालिटी बेहतरीन बनेगी। इसे चाहे होम थिएटर की तरह इस्तेमाल करिए या पार्टी स्पीकर बना लीजिए साउंड में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 880 Watts 
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग- वॉल माउंट

    खासियतें

    • अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट कम्पैटिबल
    • मल्टीबीम टेक्नोलॉजी

    कमी

    • रीयर स्पीकर्स को चार्ज होने में समय लगेगा।


    दोनों में से कौन-सा है बेहतर?

    अगर बात क्वालिटी की करें तो जेबीएल को बेहतर कहा जा सकता है लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है इसलिए यह उन्हीं लोगों के लिए सही होगा जिनका बजट प्रीमियम है। वहीं, जेबरॉनिक्स का साउंडबार काफी किफायती कीमत में बेहतरीन ऑडियो का अनुभव कराएगा और उसकी क्वालिटी भी भरोसेमंद है। 

    06

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने जेबॉरिनिक्स और जेबीएल दोनों ही ब्रांड के Sound Bar के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।

ब्रांड व मॉडल

साउंड आउटपुट

चैनल

खासियत

ZEBRONICS Juke BAR 9510WS

600 Watts

5.1

ट्रिपल ड्राइवर

JBL Cinema SB271

220 Watts

2.1

वायरलेस सबवूफर

ZEB-JUKE BAR 3910

120 Watts

2.1

ड्यअल रेसट्रैक ड्राइवर्स

JBL Cinema SB590

440 Watts

3.1

डॉल्बी एटमॉस

ZEBRONICS Juke BAR 7600

300 Watts

5.1

ड्यूअल रियर सैटलाइट स्पीकर्स

JBL Bar 1000 Pro

880 Watts

11.1

मल्टीबीम टेक्नोलॉजी

समझिए निष्कर्ष को भी

आखिर में यह कहा जा सकता है कि जेबरॉनिक्स और जेबीएल दोनों में से किसी एक ब्रांड के साउंडबार को सराुंड साउंड के लिए बेस्ट कहना गलत हो सकता है। इनके बीच का चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट व जरूरत पर निर्भर करता है। Zebronics Soundbar उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं जो किफायती कीमत में बेहतरीन अनुभव की तलाश कर रहे हैं। इनमें आपको सिंगल यूनिट सेटअप से लेकर सबवूफर और रीयर स्पीकर्स वाले मॉडल भी मिल जाएंगे। वहीं, JBL साउंडबार उन लोगों के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं जो घर पर एक सिनेमा रूम बनाना चाहते हैं। इनमें आपको प्रीमियम प्राइस रेंज में प्रीमिय क्वालिटी व साउंड दोनों मिल सकते हैं। दोनों ही कंपनी के साउंडबार अपनी-अपनी जगह बेहतरीन सराउंड साउंड का अनुभव करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जेबरॉनिक्स व जेबीएल में किसका साउंडबार सही होता है?
    जेबीएल अपनी प्रीमियम साउंड क्वालिटी, गहरे बेस और संतुलित ऑडियो के लिए जाना जाता है, जो इसे सिनेमाई अनुभव के लिए बेहतर बनाता है। दूसरी ओर, जेबरॉनिक्स बजट के अनुकूल है और कम कीमत में आरजीबी लाइट्स और अधिक फीचर्स देता है।
  • क्या जेबीएल साउंडबार गेमिंग के लिए जेबरॉनिक्स से बेहतर हो सकते हैं?
    हां, गेमिंग के लिए जेबीएल आमतौर पर बेहतर होता है क्योंकि इसकी साउंडस्टेज और सिग्नेचर साउंड हर बारीकियों को सटीक रूप से पकड़ते हैं। जहां जेबरॉनिक्स बजट में अच्छे फीचर्स और लुक देता है, वहीं जेबीएल का कम डिस्टॉर्शन और इमर्सिव ऑडियो गेमिंग के दौरान आपको अधिक बेहतर अनुभव दे सकता है।
  • जेबरॉनिक्स व जेबीएल में किसका साउंडबार किफायती होता है?
    किफायती विकल्प के मामले में जेबरॉनिक्स बेहतर होगा। यह जेबीएल की तुलना में बहुत कम कीमत पर डॉल्बी एटमॉस और सबवूफर जैसे फीचर्स प्रदान करता है। जहां JBL ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी के लिए अधिक पैसे लेता है, वहीं जेबरॉनिक्स बजट-फ्रेंडली उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन होगा।

Loading...

Loading...