अब बजट कम होने की वजह से आपको पसंदीदा कंटेंट देखते समय खराब ऑडियो से समझौता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम लेकर आए हैं ऐसे साउंडबार जिनका दाम भले ही कम है लेकिन प्रदर्शन दमदार होगा। जी हां! ये हर किसी के लिए एक पैसा वसूल पसंद साबित होंगे। आसान कनेक्टिविटी वाले ये साउंडबार न सिर्फ टीवी से कनेक्ट होंगे बल्कि इन्हें आप स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट जैसे डिवाइसेज के साथ भी जोड़ पाएंगे। वहीं, रिमोट कंट्रोल की सुविधा बैठे-बैठे ही साउंड व सेटिंग्स को कंट्रोल करने में मदद करेगी। गहन रिसर्च और विश्लेषण करने के बाद हमने आपके लिए चुने हैं ZEBRONICS, Mivi, GOVO और Portronics ब्रांड के दमदार साउंडबार जो बजट में तो फिट होंगे ही, साथ-साथ साउंड क्वालिटी के मामले में भी रहेंगे धुरधंर। डालिए एक नजर-
इन साउंडबार के साथ बदलें अपना ऑडियो अनुभव, ₹5,999 तक की कीमत ने बनाया इन्हें बजट फ्रेंडली ऑप्शन
किफायती कीमत में मिलने वाले साउंडबार भी करा सकते हैं बेहतरीन साउंड का अनुभव। boAt, ZEBRONICS, Mivi, GOVO और Portronics जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे दमदार मॉडल। ब्लूटूथ व HDMI कनेक्टिविटी के साथ इन्हें किया जा सकता है अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट। रिमोट की मदद से इन्हें इस्तेमाल करने में भी होगी सुविधा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Portronics Pure Sound Pro IV Wireless Bluetooth 5.0 16W Soundbar
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस साउंडबार का ऑडियो आउटपुट 16 Watts है और इसमें 2.0 चैनल मौजूद हैं। इसकी एडवांस साउंड क्वालिटी बिना रुकावट पसंदीदा ऑडियो को हाई क्वालिटी में सुनने में मदद करेगी। इसमें ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी मौजूद है। यह स्टीरियो साउंड का अनुभव कराएगा।
हमें क्यों पसंद आया यह साउंडबार?
- चाहे टेबल पर रखिए या टीवी यूनिट में। इस Portronics साउंडबार को पसंद करने का सबसे बड़ा कारण है पतली डिजाइन, जो ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगी। छोटे साइज के कमरों के लिए यह एक परफेक्ट पसंद रहेगा।
- हर डिवाइस के लिए अलग से स्पीकर लेने की अब जरूरत ही नहीं है क्योंकि यह टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट से आसानी से कनेक्ट हो जाएगा। आपका डिवाइस जो हो, इसे कनेक्ट करने में असुविधा नहीं होगी।
- चूंकि यह साउंडबार काफी लाइटवेट व पोर्टेबल डिजाइन वाला है तो कभी शिफ्टिंग करते समय या अपना सेटअप बदलते समय इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। इसे कहीं भी लेकर जाने के लिए अलग से मेहनत नहीं करनी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Portronics
- अधिकतम साउंड आउटपुट- 16 Watts
- कनेक्टिविटी- AUX, USB व ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
- कंट्रोल- रिमोट
खूबियां
- FM कनेक्टिविटी
- 4 घंटे की बैटरी लाइफ
कमी
- तेज वॉल्यूम के साथ ऑडियो फटेगा।
01GOVO GOSURROUND 900 | 200W Soundbar
अमेजन ने बताई ये खासियतें
सबवूफर के साथ आने वाले इस साउंडबार का ऑडियो आउटपुट 200 Watts है। अलग-अलग डिवाइसेज से इसे कनेक्ट करने के लिए इसमें ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ-साथ AUX, USB और HDMI कनेक्टिविटी मौजूद है। 2.1 चैनल वाला यह GOVO साउंडबार पूरे कमरे को दमदार साउंड से भरेगा।
हमें क्यों पसंद आया यह साउंडबार?
- साउंड कम-ज्यादा करने, सेटिंग्स बदलने या इसे ऑन/ऑफ करने के लिए बेड या सोफे से उठने की जरूरत ही नहीं। बस रिमोट का बटन दबाइए और लीजिए पसंदीदा ऑडियो का मजा।
- चाहे फिल्में देखने का शौक हो, गाने सुनने का या ताजा खबरों का अपडेट लेना हो; पसंदीदा कंटेंट के हिसाब से मोड लगाइए और ऑडियो अपने आप सेट हो जाएगा।
- सिर्फ ऑडियो ही नहीं बल्कि यह लाइट्स के साथ भी मनोरंजन के डोज को डबल करेगा। इसमें लगी लाइट्स कमरे को दे सकती हैं थिएटर जैसा फील और पार्टी में बनाएंगी नाइट क्लब वाला माहौल।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- GOVO
- अधिकतम साउंड आउटपुट- 200 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 200 KHz
- सबवूफर डायमीटर- 6.5 इंच
- अधिकतम रेंज- 33 फीट
खासियतें
- ड्यूअल कनेक्शन
- LED डिस्प्ले
कमी
- गेमिंग के लिए सही नहीं रहेगा।
ऐसे ही कई सारे आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
02ZEBRONICS 90 Watts, Compact Soundbar
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस साउंडबार में ब्लूटूथ, AUX, USB और HDMI कनेक्टिविटी मौजूद है, जिनकी मदद से इसे आसानी से स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट व प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। 90 Watts वाले इस ZEBRONICS साउंडबार की खासियत है कि यह डॉल्बी ऑडियो डीकोटडिंग के साथ साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।
हमें क्यों पसंद आया यह साउंडबार?
- ऐक्शन फिल्मों के शौकीन या रॉक म्यूजिक सुनने के लिए यह साउंडबार दमदार रहेगा। इसका गहरा बेस वाला ऑडियो पूरे कमरे को दमदार साउंड से भर देगा और कमरे में बैठा हर शख्स बेहतरीन साउंड क्वालिटी का मजा लेगा।
- बजट रेंज वाला यह साउंडबार ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस है जो ज्यादातर किफायती मॉडल में देखने को नहीं मिलती। जो लोग एक सीमित कीमत में घर पर होम थिएटर सेटअप करने की सोच रहे हैं यह उनके लिए सही है।
- फिल्में देखते समय एक भी डायलॉग आप मिस नहीं करेंगे। चाहे धीमी-से-धीमी आवाज ही क्यों न हो वो आपके कानों तक बिल्कुल सफाई से पहुंचेगी और आपको सीन रिवाइंड करने की जरूरत नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- अधिकतम साउंड आउटपुट- 90 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20KHz
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- कलर- ब्लैक
खासियतें
- बिल्ट-इन माइक
- 2.1 ऑडियो चैनल
कमी
- प्लास्टिक बॉडी पर खरोंच जल्दी आएगी।
03Mivi Hip Hop 500 Soundbar
2.2 ऑडियो चैनल वाला यह साउंडबार Mivi ब्रांड का है जिसका साउंड आउटपुट 120 Watts है। ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूअल बिल्ट-इन सबवूफर और ड्यूअल फुल रेंज स्पीकर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, HDMI, AUX और USB पोर्ट भी मिलते हैं।
हमें क्यों पसंद आया यह साउंडबार?
- साइज में छोटा लेकिन प्रदर्शन में दमदार यह Mivi साउंडबार पूरे कमरे को बेहतरीन ऑडियो से भरेगा। आपको ऐसा महसूस होगा की ऑडियो अलग-अलग कोनों से आपके कानों तक पहुंच रहा है और यह बिल्कुल असली जैसे लगने वाला साउंड सुनाएगा।
- बिना तारों के उलझे आसान सेटअप सुविधा इसे हर किसी के लिए सही पसंद बनाती है। बस ब्लूटूथ ऑन करिए और इसे अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट करिए। जरूरत हुई थी HDMI केबल के साथ टीवी के ऑडियो को और जानदार बनाया जा सकता है।
- गाने सुनते वक्त या गेमिंग के दौरान अगर ऑडियो की क्वालिटी कम लग रही है बस रिमोट पर एक बटन दबाना है ऑडियो आपकी पसंद के हिसाब से सेट हो जाएगा; जिससे हर ऑडियो बनेगा दोगुना मजेदार।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Mivi
- अधिकतम साउंड आउटपुट- 120 Watts
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- ऑडियो चैनल- 2.2
- ऑडियो ड्राइवर- डायनैमिक
खासियतें
- स्लीक डिजाइन
- सराउंड साउंड
कमी
- प्लास्टिक बॉडी जल्दी खराब होगी।
04boAt Aavante 2.1 300, 40W Signature Sound
अमेजन ने बताई ये खासियतें
सबवूफर के साथ आने वाला यह 2.1 चैनल साउंडबार भारतीय ब्रांड boAt का है और इसका साउंड आउटपुट 40 Watts है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी है, जिस वजह से आप वायरलेस तरह से अपने डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे। वहीं, इसमें HDMI (ARC) और USB पोर्ट भी मौजूद हैं।
हमें क्यों पसंद आया यह साउंडबार?
- इसके साथ सिर्फ साउंड को ही नहीं ऑडियो के बेस को भी कम-ज्यादा किया जा सकता है। अगर कभी ऐसा लगे कि साउंड फट रहा है या ऑडियो की क्वालिटी सही नहीं है तो बस रिमोट उठाइए और सेटिंग्स को जरूरत के हिसाब से सेट कर दीजिए।
- छोटे कमरों में टीवी देखते समय ऑडियो क्वालिटी को बजट में रहते हुए बेहतर बनाने का काम यह साउंडबार बखूबी करेगा।
- गाने सुनिए, फिल्में देखिए या ताजा खबरों से अपडेट रहिए; कंटेंट चाहे जैसा हो बस ऑडियो को सही मोड पर सेट करिए और मजा लीजिए दमदार साउंड क्वालिटी का।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- अधिकतम साउंड आउटपुट- 40 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- पावर सोर्स- वायर्ड
खासियतें
- मास्टर रिमोट
- EQ मोड्स
कमी
- बहुत बड़े साइज के कमरों के लिए सही नहीं होगा।
गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व फैशन समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने किफायती रेंज वाले अलग-अलग ब्रांड के Soundbars तो देख लिए, लेकिन इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाना के लिए हमने एक तालिका बनाई है जो आपकी मदद करेगी।
|
मॉडल |
साउंड आउटपुट |
खासियत |
|
Portronics Pure Sound Pro IV Wireless Bluetooth 5.0 16W Soundbar |
16 Watts |
FM रेडिओ कनेक्टिविटी |
|
GOVO GOSURROUND 900 Soundbar |
200 Watts |
LED लाइट्स |
|
ZEBRONICS 90 Watts, Compact Soundbar |
90 Watts |
डॉल्बी ऑडियो डीकोडिंग |
|
Mivi Hip Hop 500 Soundbar |
120 Watts |
ड्यूअल बिल्ट-इन सबवूफर |
|
boAt Aavante 2.1 300 |
40 Watts |
EQ मोड्स |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- साउंडबार के लिए कम-से-कम बजट कितना होना चाहिए?अगर आपको कम बजट में फिट होने वाले एक बढ़िया क्वालिटी के साउंडबार की तलाश है तो उसके लिए ₹5000 तक की रेंज पर्याप्त होगी। इस रेंज में आपको सिंगल यूनिट व कुछ ब्रांड्स के पास सबवूफर वाले मॉडल भी देखने मिल जाएंगे। तरह-तरह के कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आने वाले ये साउंडबार हर तरह के ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे।
- भारत में किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी के साउंडबार कम बजट में मिलेंगे?अगर आपको एक कम बजट रेंज में फिट होने वाले किफायती साउंडबार की तलाश है तो Zebronics, Portronics, boAt, Mivi और GOVO जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के विकल्प मिल जाएंगे। ये छोटे साझज के कमरों में इस्तेमाल करने के लिए काफी बढ़िया पसंद होंगे।
- क्या कम कीमत वाले साउंडबार सिर्फ टीवी से कनेक्ट होते हैं?नहीं, ऐसा नहीं है कि कम कीमत वाले साउंडबार सिर्फ टीवी से कनेक्ट हो। अगर आपके साउंडबार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है तो उसे आसानी से टैबलेट, स्मार्टफोन और प्रोजेक्टर जैसे डिवाइसेज से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
Loading...
Loading...
You May Also Like