बड़े स्क्रीन साइज वाला दमदार टीवी तो घर पर लगा लिया लेकिन साउंड क्वालिटी अभी भी फीकी लग रही है? इस समस्या का सामाधान होगा एक प्रीमियम साउंडबार जो पूरे कमरे को दमदार ऑडियो से भर देगा। प्रीमियम Soundbars पर चर्चा करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी; जिसका मजा लोग घर पर लेना चाहते हैं। फिर चाहे आप जैसा भी कंटेंट देख रहे हों (फिल्में, स्पोर्ट्स मैच, गेमिंग या सामान्य केबल चैनल) इनके साथ मनोरंजन का डोज दोगुना बेहतर हो जाएगा। ऐसा नहीं है कि ये साउंडबार सिर्फ टीवी की ही आवाज को सही करेंगे। आप बढ़िया साउंड के लिए इन्हें स्मार्टफोन, गेमिंग कॉन्सोल, टैबलेट, प्रोजेक्टर और लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी हर आवाज को बिल्कुल असली जैसा बनाकर पूरे कमरे को साउंड से भर देगी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने तमाम विकल्पों में से आपके लिए चुने हैं कुछ लग्जरी मॉडल। इनकी बेहतरीन क्वालिटी आपका दिल जरूर जीतेगी।
इन 5 प्रीमियम Soundbar के साथ पूरा कमरा गूंजेगा दमदार आवाज से! Bose, LG और JBL के पास मिलेंगे लग्जरी मॉडल
अगर घर पर चाहिए फिल्म थिएटर जैसे साउंड का मजा तो ऐसे वैसे नहीं बल्कि प्रीमियम साउंडबार आएंगे आपके काम। JBL, Bose, LG और Samsung जैसे ब्रांड्स के पास आपको मिलेंगे ऐसे ही मॉडल जो गहरे बेस वाले हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव कराएंगे। ये कमरे के हर कोने तक साउंड को पहुंचाएंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप अपने पसंदीदा वीडियो या फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar
अमेजन ने बताई हैं कौन-सी खासियतें?
यह एक 7.1.4 चैनल वाला साउंडबार है जिसमें आसान कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं। इस पूरे सेटअप में साउंडबार के साथ सबवूफर और दो बैटरी से चलने वाले वायरलेस स्पीकर दिए गए हैं। बैटरी पर काम करने की वजह से इसके रीयर स्पीकर्स को आसानी से कमरे के किसी भी हिस्से में रखा जा सकता है। यह टीवी के अलावा स्मार्टफोन, गेमिंग कॉन्सोल और लैपटॉप से भी कनेक्ट होगा।
हमनें इसे क्यों पसंद किया?
यह JBL साउंडबार हमें इसलिए पसंद आया है क्योंकि इसके साथ आपको 3D साउंड का अनुभव होगा। यह एक डीप बेस वाला साउंडबार है जो हर तरह के ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाकर आपको हर छोटी-छोटी डीटेल को सफाई से सुनने में मदद करेगा। इसी के साथ डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी ऐसा साउंड बनाएगी जो बिल्कुल असली जैसा लगेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- साउंड आउटपुट- 880 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- स्पीकर साइज- 10 इंच
खासियतें
- गूगल असिस्टें व अमेजन ऐलेक्सा से कम्पैटिबल
- 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ
कमी
- इस साउंडबार में अलग-अलग तरह के ऑडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के साउंड मोड्स नहीं दिए गए हैं।
01LG S95TR 810W 9.1.5 Channel Dolby Atmos, True Wireless Triple Up-Firing Speaker with Up-Firing Rear Speaker, Home Theater Soundbar
अमेजन ने बताई हैं कौन-सी खासियतें?
810 Watts वाला यह साउंडबार आपको सिनेमैटिक (सिनेमा हॉल जैसे) साउंड का मजा देगा और इसमें मौजूद 9.1.5 ऑडियो चैनल डॉल्बी एटमॉस और DTS:X टेक्नोलॉजी के साथ पूरे कमरे को साउंड से भरेगा। वहीं, LG के इस साउंडबार के साथ एक सबवूफर और दो रीयर स्पीकर्स भी दिए गए हैं।
हमनें इसे क्यों पसंद किया?
इसे पसंद करने की सबसे बड़ी वजह AI टेक्नोलॉजी है जो कंटेंट के प्रकार और कमरे के साइज को अपने आप समझेगी और उस हिसाब से ही ऑडियो को सेट करेगी। यह सुविधा दमदार साउंड तो देगी ही, बल्कि आपकी मेहनत को भी बचाएगी। वहीं, वायरलेस कनेक्टिविटी वाले रीयर स्पीकर्स के साथ आपको तारों को उलझने की समस्या का सामान नहीं करना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 5 GHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
खासियतें
- ट्रिपल लेवल स्पैटिअल साउंड
- WOW ऑर्कैस्ट्रा
कमी
- पावर, सेटिंग्स व वॉल्यूम संबंधित जानकारी को आसानी से मॉनिटर करने के लिए इसमें LED डिस्प्ले नहीं मौजूद है।
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
02Bose New Smart Ultra Soundbar
अमेजन ने बताई हैं कौन-सी खासियतें?
डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी वाला यह साउंडबार म्यूजिक, फिल्मों के डायलॉग और तरह-तरह के साउंड इफेक्ट्स को सफाई से सुनने में मदद करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ व वाईफाई टेक्नोलॉजी मौजूद है और इसे आप वायरलेस तरह-तरह से अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट कर पाएंगे। Bose का यह वायरलेस साउंडबार एयरप्ले2, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और स्पॉटिफाय कनेक्ट से भी लैस है।
हमनें इसे क्यों पसंद किया?
3.1.2 चैनल वाला यह साउंडबार हमें इसलिए पसंद आया है क्योंकि यह सिंगल यूनिट सेटअप में आता है और इसे कनेक्ट करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप वॉइस कमांड से भी ऑपरेट कर पाएंगे और ट्रूस्पेस टेक्नोलॉजी पूरे कमरे को बेहतरीन साउंड से भरेगी। वहीं, आप स्पॉटिफाय कनेक्ट सुविधा के साथ आपको गाने सुनने के लिए किसी डिवाइस को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bose
- मॉडल- साउंडबार अल्ट्रा
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप
- ऑडियो चैनल- 3.1.2
खासियतें
- AI डायलॉग मोड
- HDMI eARC कनेक्टिविटी
कमी
- इसके साथ सबवूफर व रीयर स्पीकर्स नहीं दिए गए हैं, जिस वजह से अगर आपको एक होम थिएटर सेटअप करना है तो इन्हें अलग से लेना पड़ेगा।
03Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60) Real 5.1ch 1000W,Dolby Atmos/DTS:X Soundbar
अमेजन ने बताई हैं कौन-सी खासियतें?
5.1 चैनल वाले इस साउंडबार का साउंड आउटपुट 1000 Watts है और इसमें बेहतरीन साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसकी मल्टी स्टीरियो सुविधा आपके अनुभव को बेहतर बनाएगी और इसे आप टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट व गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर पाएंगे।
हमनें इसे क्यों पसंद किया?
यह Sony साउंडबार हमें इसलिए पसंद आया है क्योंकि इसके साथ आप ऑडियो की हर छोटी-छोटी डीटेल को भी बिल्कुल सफाई से सुन पाएंगे। इसके साथ आने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने का काम करेगा और गाने सुनते समय या गेम्स खेलते समय अनुभव दोगुना मजेदार बनेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- स्पीकर मैक्सिमम पावर आउटपुट- 1000 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- माउंटिंग- वॉल
खासियतें
- कलर कोडेड कनेक्शन सुविधा
- ब्राविया कनेक्ट ऐप कनेक्टिविटी
कमी
- इस पूरे साउंडबार का सेटअप पूरी तरह से वायर्ड कनेक्शन पर आधारित है जिस वजह से आपको हर चीज के लिए अलग से कनेक्शन की जरूरत होगी।
04Samsung 345 W True 3.1.2 ch Soundbar
इस साउंडबार के साथ एक सबवूफर दिया गया है और इसका कुल साउंड आउटपुट 345 Watts है। यह 3.1.2 चैनल वाला सैमसंग साउंडबार ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल व वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है। इसके तीन फ्रंट, एक सबवूफर और दो अप-फायरिंग चैनल आपको बेहतरीन साउंड का अनुभव कराएंगे। वहीं, रिमोट की मदद से इसे कंट्रोल करने में काफी सुविधा रहेगी।
हमनें इसे क्यों पसंद किया?
यह साउंडबार हमें gyro सेंसर सुविधा की वजह से पसंद आया है जो इसे रखने की पोजिश्न को समझकर अपने आप साउंड क्वालिटी को सेट करने का काम करेगी। इसकी एक खासियत यह भी है कि ऑटोमैटिक तरह से कमरे को समझकर यह ऑडियो को सेट करेगा। वहीं, अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो इसका गेम मोड प्रो रोमांचक गेम्स खेलते समय 3D साउंड बनाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- सबवूफर कनेक्टिविटी- वायरलेस
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 345 Watts
- साउंड आउटपुट- सराउंड
- वोल्टेज- 240 Volts
खासियतें
- Q-Symphony
- वायरलेस वाईफाई कनेक्टिविटी
कमी
- अगर आपको काफी हाई लेवल के सिनेमाई साउंड की तलाश है तो रीयर स्पीकर्स न होने की वजह से इसका प्रदर्शन कम पसंद आएगा।
ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने प्रीमियम क्वालिटी वाले 5 लग्जरी साउंडबार के मॉडल्स को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाने के लिए एक तालिका की मदद ली जा सकती है।
|
ब्रांड |
ऑडियो आउटपुट |
चैनल |
खासियत |
|
JBL Bar 1000 Pro |
880 Watts |
11.1 |
मल्टीबीम |
|
LG S95TR |
810 Watts |
9.1.5 |
अप-फायरिंग रीयर स्पीकर्स |
|
Bose New Smart Ultra Soundbar |
NA |
NA |
डॉल्बी एटमॉस |
|
Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60) |
1000 Watts |
5.1 |
मल्टी स्टीरियो |
|
Samsung 345 W True 3.1.2 ch Soundbar |
345 Watts |
3.1.2 |
Q-Symphony |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- प्रीमयिम साउंडबार सामान्य मॉडल से कैसे अलग होते हैं?प्रीमियम साउंडबार अपने बेहतरीन 3D ऑडियो फॉर्मेट, सराउंड साउंड, ज्यादा ऑडियो चैनल और मजबूत डेडिकेटेड सबवूफर के कारण सामान्य मॉडल्स से अलग होते हैं। वे AI-बेस्ड साउंड ऑप्टिमाइजेशन और बेहतर क्लैरिटी के साथ सिनेमा जैसा सटीक अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
- किस ब्रांड के पास प्रीमियम साउंडाबर देखने मिल सकते हैं?आपको LG, Samsung, JBL, Sony और Bose जैसे ब्रांड्स के पास प्रीमियम साउंडाबर मिल सकते हैं। ये ब्रांड्स डॉल्बी एटमॉस, दमदार बेस और क्रिस्टल-क्लियर सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी देते हैं, जो आपके घर के टीवी देखने के अनुभव को थिएटर जैसा बना देती है।
- एक प्रीमियम क्वालिटी वाला लग्जरी साउंडबार किस बजट रेंज में मिल सकता है?भारत में एक प्रीमियम क्वालिटी वाला लग्जरी साउंडबार आमतौर पर ₹35,000 से लेकर ₹50,000 या उससे अधिक की बजट रेंज में मिल सकता है। इस रेंज में आपको Bose, Sony और JBL जैसे ब्रांड्स से डॉल्बी एटमॉस, वायरलेस सबवूफर और एडवांस सराउंड साउंड वाले हाई-एंड मॉडल्स मिल सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like