वायरलेस Soundbar: घर पर फिल्म देखने को दें सिनेमा जैसा अनुभव!
टीवी हो या स्मार्टफोन वायरलेस साउंडबार को अलग-अलग डिवाइसेज से आप आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। घर पर पसंदीदा फिल्में देखने के साथ-साथ गाने सुनने के लिए भी यह काफी काम आएंगे। हर डायलॉग को सफाई से सुनने की सुविधा देते हुए इनके साथ पूरा कमरा बेहतरीन साउंड से भर जाएगा और आपको मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव।
क्या नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज देखते समय ऑडियो क्वालिटी हमेशा आपको निराश कर देती है? क्या आप ऐसे ऑडियो का अनुभव लेना चाहते हैं जिसके बेहतरीन बेस के साथ पूरा कमरा गूंज उठे? तो Wireless Soundbar आपके मनोरंजन के डोज को दोगुना मजेदार बना देंगे। बड़े ब्रांड के भरोसे के साथ इनमें एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी और आसान कनेक्टिविटी के विकल्प मिल रहे हैं।
हमने आपके लिए क्यों चुनें वायरलेस साउंडबार?
मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर टीवी अपनी पतली डिजाइन की वजह से कम साउंड आउटपुट देते हैं, जिस वजह से फिल्में या स्पोर्ट्स मैच देखते समय बेहतरीन साउंड का अनुभव नहीं होता। वहीं, वायरलेस साउंडबार इस समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।
तारों की उलझने की समस्या के विपरीत सिंगल सेटअप वाले वायरलेस साउंडबार को डिवाइसेज से कनेक्ट करना बेहद आसान होता है।
स्लीक व कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले ये मॉडल छोटी टीवी यूनिट में भी आसानी से फिट हो जाएंगे और ज्यादा जगह का घेराव किए बिना पूरे कमरे को दमदार साउंड से भर देंगे।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar
120 Watts के साउंड से यह साउंडबार पूरे कमरे को दमदार ऑडियो से भर देगा। टीवी हो या स्मार्टफोन और लैपटॉप हो या गेमिंग कॉन्सोल इसे अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट करके अपने पसंदीदा ऑडियो को बनाइए और भी बेहतरीन। बेड या सोफे से बार-बार उठने की जरूरत भी नहीं होगी बैठे-बैठे रिमोट के साथ करिए इसे आसानी से कंट्रोल।
इसको लेकर अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन के मुताबिक यह Sony साउंडबार सिनेमा हॉल जैसे ऑडियो का अनुभव कराएगा। इसकी डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी साउंड की हर छोटी-छोटी डीटेल को स्पष्ट बनाकर आप तक पहुंचाएगी। वहीं, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो लैग नहीं करेगा और आप बिना रुकावट हर तरह के ऑडियो का मजा ले सकेंगे।
हमारी राय
छोटे साइज के कमरों या कम जगह वाली टीवी यूनिट में लगाने के लिए यह साउंडबार एकदम सही पसंद साबित होगा। इसका हाई क्वालिटी ऑडियो ट्रांस्मिशन धीमी आवाजों को भी आप तक सफाई से पहुंचाएगा। वहीं, दमदार सिगनल बिना रुकवाट स्ट्रीमिंग की सुविधा आपको देंगे। गाने सुनने के शौकीन लोगों के लिए तो यह साउंडबार एक सही साथी बनेगा, क्योंकि इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आपको ऐसा महसूस होगा कि आवाज स्पीकर से नहीं बल्कि आपके कमरे से आ रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Sony
स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
अधिकतम आउटपुट पावर- 120 Watts
अधिकतम ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
स्पीकर साइज- 2 इंच
खूबियां
बेस रिफ्लेक्स स्पीकर
12 इंच का सबवूफर
12 घंटे की बैटरी लाइफ
कमी
चूंकि, इसके साथ अलग से सबवूफर नहीं दिया गया है इस वजह से ज्यादा डीप बेस वाले ऑडियो की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह सही पसंद साबित नहीं होगा।
01
boAt Aavante Bar 610, 25W Signature Sound, 2.0 CH with Dual Passive Radiators, 7 HRS Battery, Sleek Design, Multi Connectivity, Bluetooth Sound Bar
दमदार ऑडियो अनुभव के लिए विदेशी ब्रांड्स की जगह एक बार भारतीय ब्रांड boAt पर भरोसा करके देखिए। फिर चाहे आप कमरे के किसी भी हिस्से में बैठे हों यह हर कोने को बेहतरीन साउंड से भरेगा। इसी के साथ बार-बार इस डिवाइस को चार्ज करने की समस्या से भी आपको निजात मिलेगा, क्योंकि 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देर तक साथ निभाएगी।
इसको लेकर अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन ने बताया है कि यह वायरलेस साउंडबार USB, ब्लूटूथ और AUX कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसे अलग-अलग डिवाइसेज से इसे कनेक्ट करने में आपको सुविधा रहेगी। अपने 2.0 चैनल के साथ यह गाने सुनने और फिल्में देखने जैसे कामों के लिए सबसे अच्छी पसंद साबित होगा। इसी के साथ स्लीक डिजाइन ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगी।
हमारी राय
अगर आपकी प्राथमिकता में बहुत ज्यादा डीप बेस वाले साउंड की नहीं है तो सामान्य सुनने के अनुभव के लिए यह boAt साउंडबार चुना जा सकता है। बैटरी पावर्ड होने की वजह से इसे आसानी से किसी भी कमरे में सेट किया जा सकता है और अलग-अलग डिवाइसेज से इसे कनेक्ट करने में भी आपको काफी सुविधा रहेगी। वहीं, महंगे विकल्पों वाली दमदार क्वालिटी आपको इसके साथ कम बजट में मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- boAt
स्पीकर टाइप- साउंडबार
अधिकतम आउटपुट पावर- 25 Watts
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
कंट्रोल- पुश बटन
खूबियां
ड्यूअल पैसिव रैडिएटर्स
2.0 चैनल
टाइप सी चार्जिंग
कमी
इस साउंडबार में HDMI कनेक्टिविटी का विकल्प नहीं दिया गया है, तो अगर आपको इसे टीवी से कनेक्ट करने की जरूरत पड़ेगी तो सिर्फ ब्लूटूथ का ही इस्तेमाल करना होगा, जिससे लैगिंग की समस्या देखने को मिलती है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar
डीप बासे ऑडियो के लिए अलग से सबवूफर की जरूरत को खत्म करते हुए यह वायरलेस साउंडबार बेहतरीन साउंड का अनुभव कराएगा। तारों के उलझने की समस्या के बिना यह JBL साउंडबार आसानी से आपके टीवी यूनिट में फिट हो जाएगा। साउंड क्लैरिटी इतनी की अब फिल्में या वेब सीरीज देखते समय एक भी डायलॉग आप मिस नहीं करेंगे और सिर्फ एक केबल के साथ यह टीवी से आसानी से कनेक्ट हो जाएगा।
इसको लेकर अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन के मुताबिक, 3.1 चैनल वाला यह साउंडबार डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ फिल्में देखने के मजे को दोगुना बेहतर बनाएगा। इसके डेडिकेटेड सेंटर चैनल साउंड को आपके लिए साफ बनाने का काम करेंगे। वहीं, वायरलेस कनेक्टिविटी इसे टीवी, स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट करने की सुविधा देगी।
हमारी राय
अगर आपके घर में एक बहुत भारी सेटअप वाले साउंडबार के लिए जगह नहीं है तो प्रीमियम ऑडियो अनुभव के लिए इस मॉ़डल पर भरोसा किया जा सकता है। रिमोट कंट्रोल साथ होने की वजह से ऑडियो या पावर को कंट्रोल करने के लिए बार-बार बेड या सोफे से उठने की भी जरूरत नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- JBL
स्पीकर टाइप- साउंडबार
अधिकतम आउटपुट पावर- 200 Watts
फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
खूबियां
HDMI ARC कनेक्शन
10 मीटर की ब्लूटूथ रेंज
मल्टी कनेक्टिविटी
कमी
अगर आपको गहरे बेस वाले ऑडियो के साथ ऐक्शन फिल्में देखने का शौक है तो यह साउंडबार शायद उतना अच्छा अनुभव न दे सके क्योंकि इसके साथ सबवूफर अलग से नहीं दिया गया है।
03
-
Mivi Fort Q18 Soundbar with 18W Bluetooth Speakers Soundbar
आसान सेटअप, अलग-अलग कनेक्टिविटी विकल्प और लंबी बैटरी लाइफ इसे आपके लिए एक किफायती और भरोसेमंद वायरलेस साउंडबार बनाती है। सिंगल यूनिट सेटअप के साथ आने वाले इस स्पीकर को फोन या टीवी से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ ऑन करना है। और यह बेहतरीन ऑडियो का अनुभव कराएगा। 18 Watts तक का साउंड आउटपुट छोटे साइज के कमरे को आसानी से बेहतरीन साउंड से भर देगा।
इसको लेकर अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन का कहना है कि यह Mivi Fort साउंडबार काफी लाइटवेट व पोर्टेबल डिजाइन वाला है, जिसे आप एक से दूसरे कमरे में आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ की वजह से फिल्में देखते समय दमदार ऑडियो में रुकावट नहीं आएगी।
हमारी राय
पोर्टेबल डिजाइन वाले साउंडबार की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प होगा। यह बजट फ्रेंडली दाम में आपको दमदार प्रदर्शन का अनुभव कराएगा इसे चार्ज करने के लिए आप किसी भी टाइप-सी चार्जर का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो आजकल लगभग हर घर में होता ही है। वहीं, अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके गाने सुन रहे होंगे तो कॉल आने पर माइक के साथ आसानी से बातें भी हो जाएंगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Mivi
मॉडल- साउंडबार
अधिकतम आउटपुट पावर- 18 Watts
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX और ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
खूबियां
Micro SD कनेक्टिविटी
बिल्ट-इन माइक
LED लाइट
कमी
इस साउंडबार के साथ रिमोट कंट्रोल नहीं दिया गया है, जिस वजहे से इसके ऑडियो या पावर को कंट्रोल करने के लिए आपको टीवी देखते समय बार-बार उठना पड़ेगा।
ऐसे ही ट्रेंडिंग उपकरणों के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख
04
Sonos Ray | Compact Soundbar for TV and Music
अगर आपको एक ऐसा अनुभव चाहिए जिसमें लगे कि आप फिल्म या गेम का हिस्सा बन गए हैं, तो Sonos कंपनी का यह वायरलेस साउंडबार आपको वैसा ही महसूस कराएगा। यह Sonos Ray का वायरलेस साउंडबार है जो पूरे कमरे को साउंड से भरेगा और हर पसंदीदा ऐप से आसानी से गाने, पॉडकास्ट, ऑडियो बुक और तरह-तरह का ऑडियो कंटेंट इससे सीधा प्ले हो जाएगा। बिना किसी तार वाले आसान सेटअप के साथ इसे अपनी टीवी यूनिट या किसी टेबल पर आप आसानी से रख सकेंगे।
इसको लेकर अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन ने बताया है कि यह वायरलेस साउंडबार अपने बेहतरीन साउंड इंजन के साथ हर डायलॉग को सफाई से सुनने में मदद करेगा। यह आपके टीवी के रिमोट से आसानी से सिंक हो जाएगा, जिस वजह से इसे ऑपरेट करने के लिए आपको अलग से रिमोट कंट्रोल की जरूरत नहीं होगी।
हमारी राय
वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस वायरलेस साउंडबार के साथ आपको आसान कनेक्टिविटी और दमदार साउंड का सही संतुलन मिलेगा। कॉम्पैक्ट व स्टाइलिश डिजाइन इसे आपके टीवी यूनिट में आसानी से फिट करेगी और हर यह ऑडियो को फटने से बचाते हुए साउंड में डूबने का मौका देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Sonos
कनेक्टिविटी- वाईफाई
ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
इनपुट वोल्टेज- 240 Volts
स्पीकर साइज- 55.9 सेंटीमीटर
खूबियां
डायनैमिक ड्राइवर
लाइटवेट व पोर्टेबल
कमी
कनेक्टिविटी के लिए इस साउंबार में सिर्फ वाईफाई दिया गया है है जिस वजह से इंटर्नेट कनेक्शन कमजोर होने पर इसे इस्तेमाल करने में परेशानी आएगी।
05
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
आसानी से समझिए इन विकल्पों के बीच का अंतर
अगर आप अपने लिए इन सभी वायरलेस साउंडबार में से किसी एक मॉडल का चुनाव करना चाहते हैं तो यह तालिका उनके बीच के अंतर को समझा देगी।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या वायरलेस साउंडबार सिर्फ टीवी से कनेक्ट होते हैं?
नहीं, ऐसा नहीं है कि वायरलेस साउंडबार सिर्फ टीवी से कनेक्ट होते हैं। इनमें आपको ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है जिसकी मदद से इन्हें आसानी से स्मार्टफोन, टैबलेट व लैपटॉप से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, कुछ मॉडल्स में तो HDMI, USB और AUX कनेक्टिविटी के विकल्प भी मौजूद होते हैं।
क्या वायरलेस साउंडबार गेमिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
हां अगर आप गेमिंग के लिहाज से एक वायरलेस साउंबार लेने की सोच रहे हैं तो यह सही फैसला रहेगा। आजकल के साउंडबार में आपको ऑडियो क्वालिटी और लो लेटेंसी की सुविधा देखने को मिल जाएगी, जिस वजह से बिना रुकावट आप गेमिंग कर सकेंगे और हर साउंड डीटेल को सफाई से सुन भी पाएंगे।
अपने घर के लिए वायरलेस साउंडबार का चयन किस आधार पर करना चाहिए?
किसी भी वायरलेस साउंडबार का चयन करने से पहले आपको इस बात को समझना होगा कि आपके घर में किस तरह का कंटेंट सबसे ज्यादा देखा जाता है और उस हिसाब से सही ऑडियो क्वालिटी वाले मॉडल के साथ जाएं। इसके अलावा आसान कनेक्टिविटी की सुविधा, टीवी यूनिट में मौजूद स्पेस और ब्रांड व बजट जैसी बातों का भी ख्याल रखें।