Sony Soundbar के ये 5 मॉडल्स देंगे नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का असली मजा!

Sony ब्रांड के पास आपको बेहतरीन क्वालिटी के Soundbar देखने मिल सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट करके गाने सुनने का अनुभव और बेहतर बन सकता है। डॉल्बी टेक्नोलॉजी के साथ हर छोटी-छोटी डीटेल को आसानी से सुना जा सकता है। यहां देखिए 5 बेहतरीन विकल्प।

Sony Soundbar के 5 बेहतरीन विकल्प
Sony Soundbar के 5 बेहतरीन विकल्प

अगर आप गाने सुनने के शौकीन हैं तो सोनी साउंडबार आपके लिए काफी बेहतरीन पसंद साबित हो सकते हैं। इनमें आपको हाई क्वालिटी हार्डवेयर और बेहतरीन प्रदर्शन का तालमेल देखने मिल जाएगा, जो हर तरह के गानों को बेहतरीन आउटपुट के साथ आपतक पहुंचा सकता है। Sony Soundbar अपने X-Balanced स्पीकर यूनिट का उपयोग करते हैं, जो साउंड को फटने से बचाते हैं और गहरे बेस वाले ऑडियो को भी काफी सफाई से आपतक पहुंचा सकते हैं। इनका 360 डिग्री वाला रिऐलिटी ऑडियो ऑब्जेक्ट बेस्ड स्पैटिअल साउंड फील्ड बनाकर कमरे के हर कोने तक साउंड को पहुंचा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए भी इनमें आपको ब्लूटूथ, USB, HDMI (ARC) और ऑप्टिकल जैसे विकल्प मिल सकते हैं; जिस कारण इन्हें आसानी से स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। सिर्फ गाने सुनने के लिए ही नहीं, बल्कि ये साउंडबार हर तरह के ऑडियो को बेहतर बनाकर आपके मनोरंजन को दोगुना मजेदार बना सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं सोनी साउंडबार के 5 दमदार विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar

    5.1 चैनल वाला यह सोनी साउंडबार 400 Watts के साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसके साथ आप तरह-तरह के ऑडियो को बढ़िया क्वालिटी में सुन सकेंगे। इस पूरे सेटअप में आपको साउंडबार, सबवूफर और दो रीयर स्पीकर्स मिल जाएंगे। यह साउंडबार अपने सराउंड साउंड से पूरे कमरे को भर सकता है, और इसके साथ आपको डायनैमिक, इमर्सिव और सिनेमैटिक साउंड का अनुभव हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ-साथ HDMI (ARC), USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा। इसे आप आसानी से स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप व टैलेबट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके साथ मिलने वाला 12 इंच का सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाकर आपको असली जैसे लगने वाले साउंड का आनंद लेने में मदद करेगा। इसके साथ मिलने वाले रिमोट की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा व म्यूजिक जैसे साउंड मोड्स को कंटेंट के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 400 Watts 
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग- फ्लोर स्टैंडिंग
    • कलर- ब्लैक
    • स्पीकर साइज- 20 मिलीमीटर

    खूबियां

    • इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ साउंडबार को वायरलेस तरह से कनेक्ट करके सीधा गाने प्ले किए जा सकते हैं।
    • USB पोर्ट से मेमोरी स्टिक कनेक्ट करके आप सीधा गाने प्ले कर सकेंगे। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 


    ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    01
  • Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar

    यह सोनी साउंडबार  3 चैनल से लैस है जो सबवूफर और दमदार रियर स्पीकर के साथ मिलकर सिनेमा हॉल जैसा शानदार सराउंड साउंड अनुभव आपको दे सकता है। इस साउंडबार के साथ मिलने रीयर स्पीकर एक वायरलेस ऐंप्लिफायर के साथ आते हैं, जो साउंड क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं। 600 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह साउंडबार हर तरह के साउंड इस तरह से आप तक पहुंचा सकता है, कि वो बिल्कुल असली जैसा लगेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI (ARC), USB और ऑप्टिकल पोर्ट का विकल्प मिल जाएगा, जिस वजह से कई तरह के डिवाइस आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। यह सोनी साउंडबार अपनी फाइन डायलॉग सेटिंग के साथ बेस को बेहतर बना सकता है और आप धीमे-से-धीमे साउंड को भी सफाई से सुन सकेंगे। रिमोट की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है और डॉलबी ऑडियो टेक्नोलॉजी सिनेमैटिक साउंड का अनुभव करा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 600 Watts 
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल, USB 
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • वूफर ड्राइवर डायमीटर- 192 मिलीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 7.5D x 90W x 5.2H सेंटीमीटर

    खूबियां

    • इसे आप स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी व लैपटॉप जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे।
    • रीयर स्पीकर वायरलेस होने की वजह से तारों के उलझने की समस्या का सामना नहीं करना होगा।
    • इसमें आपको ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक जैसे साउंड मोड्स मिल जाएंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से खुश नहीं हैं। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Sony HT-S100F 2.0 Ch Dolby Audio Soundbar

    यह स्लिम डिजाइन वाला साउंडबार है जिसका साउंड आउटपुट 120 Watts का है। 2.0 चैनल वाला यह साउंडबार डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस है, जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाकर आपके मनोरंजन को और अधिक मजेदार बना सकता है। यह Sound Bar Sony बेस रिफ्लेक्स स्पीकर वाला है, जो ऑडियो की छोटी-छोटी बारीकियों को भी आपको सफाई से सुनने में मदद करेगा। इसका बेहतरीन वायरलेस ट्रांस्मिशन आपके गाने सुनने के अनुभव को और भी बेहकर बना सकता है। इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा, जिसकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज आसानी से पेयर किए जा सकते हैं। यह साउंडबार फ्रंट-फोक्सड सराउंड प्रोसेसिंग सुविधा वाला है, जो पूरे कमरे को हाई क्वालिटी साउंड से भर सकता है। इसे आप स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप व गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 120 Watts
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 Hz 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • माउंटिंग- वॉल माउंट
    • मैक्सिम रेंज- 10 मीटर
    • कलर- ब्लैक

    खूबियां

    • इसकी बैटरी लाइफ करीब 12 घंटे तक की हो सकती है।
    • रिमोट की मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
    • स्लीक डिजाइन की वजह से यह आपके टीवी यूनिट में ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका प्रदर्शन ज्यादा पसंद नहीं आया है। 
    03
  • Sony HT-S400 2.1ch soundbar

    यह वायरलेस सबवूफर के साथ आने वाला सोनी साउंडबार है, जिसका साउंड आउटपुट 330 Watts है। यह साउंडबार डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी और S-Force PRO के साथ मिलतर सराउंड साउंड का अनुभव करा सकती है। यह साउंडबार आपको घर पर ही फिल्म थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी का अनुभव करा सकता है। इसमें दी गई डिजिटल साउंड फील्ड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वर्चुअल तरह से एक बेहतरीन साउंड फील्ड बनाती है, जिस वजह से ऐसा महसूस हो सकता है कि साउंड कमरे के हर कोने से आप तक आ रहा है। इसके बढ़िया क्वालिटी वाले स्पीकर X-Balanced स्पीकर यूनिट और नॉच एज के सात ऑडियो को साफ कर सकते हैं। यह सुविधा फिल्में देखते समय हर डायलॉग को सफाई से सुनने में मदद कर सकती है। वहीं, 160 मिलीमीटर साइज वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है। साफ डायलॉग के लिए इसमें वॉइस मोड, रात के लिए नाइट मोड और साउंड फील्ड मोड के साथ ऑडियो की क्लैरिटी को बढ़ाने की सुविधा इसमें दी गई है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 330 Watts 
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 110 Hz 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Optical, USB 
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • ऑडियो चैनल- 2.1
    • कलर- ब्लैक
    • वॉटरप्रूफ है- नहीं

    खूबियां

    • अगर आपके पास सोनी ब्राविया टीवी है तो यह उसके साथ और बेहतर साउंड का अनुभव करा सकता है।
    • OLED डिस्प्ले पर सेटिंग्स संबंधित जानकारी को आसानी से देखा जा सकता है।
    • इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी वॉइस क्वालिटी क्लीयर न होने की शिकायत की है। 


    फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर

    04
  • Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60) Real 5.1ch 1000W,Dolby Atmos/DTS:X Soundbar

    1000 Watts के दमदार साउंड आउटपुट वाला यह सोनी साउंडबार 5.1 चैनल से लैस है। इसके साथ आपको एक सबवूफर, 2 रीयर स्पीकर्स और एक ऐम्पलिफायर मिलेगा। यह साउंडबार खासकर सिनेमैटिक साउंड का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका सेंटर और 3 फ्रंट-फायरिंग स्पीकर कमरे के हर कोने से इमर्सिव क्वालिटी का साउंड आपतक पहुंचा सकते हैं। साथ ही सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाकर गाने सुनन वे गेमिंग अनुभव को मजेदार बना सकता है। इसकी मल्टी स्टीरियो सुविधा हर स्पीकर से आपके सुनने के अनुभव को बेहतर बना सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, ऑप्टिकल HDMI और USB का विकल्प मिल जाएगा। इसे सोनी ब्राविया टीवी से कनेक्ट करके आप घर पर ही फिल्म थिएटर का मजा ले सकेंगे। यह साउंडबार स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकता है। यह साउंडबार फिल्में देखने, गने सुनने या गेमिंग के लिहाज से सही पसंद हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 1000 Watts 
    • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Optical 
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • स्पीकर साइज- 35.7 इंच
    • वूफर ड्राइवर डायमीटर- 3888 मिलीमीटर
    • ऑडियो चैनल- 5.1

    खूबियां

    • डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करती है।
    • इसे रिमोट व ऐप की मदद से आसानी से ऑपरेट व कंट्रोल किया जा सकता है। 
    • सेंटर स्पीकर हर डायलॉग को सफाई से आप तक पहुंचा सकता है।

    कमी

    • इसको लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 
    05

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने Sony साउंडबार के 5 अलग-अलग मॉडल्स को देख लिया, अब एक तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को समझा जा सकता है।

मॉडल

साउंड आउटपुट

चैनल

खासियत

HT-S20R 

400 Watts

5.1

डॉल्बी डिजिटल

HT-S40R 

600 Watts

5.1

4 साउंड मोड्स

HTS100F 

120 Watts

2.1

बेस रीफ्लेक्स स्पीकर

HT-S400 

330 Watts

2.1

X-Balanced

HTS60.UC2 

1000 Watts

5.1

डॉल्बी एटमॉस

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मनोरंजन के लिहाज से सोनी साउंडबार सही पसंद क्यों हो सकते हैं?
    सोनी साउंडबार मनोरंजन के लिए बेहतरीन हैं क्योंकि ये 360 रिऐलिटी ऑडियो और Dolby Atmos के जरिए सिनेमा जैसा सराउंड साउंड अनुभव दे सकते हैं। इनकी X-Balanced स्पीकर टेक्नोलॉजी और वर्टिकल सराउंड इंजन गहरे बेस और स्पष्ट आवाज सुनिश्चित करते हैं, जो फिल्मों और गेमिंग को अधिक रोमांचक और इमर्सिव बना जाते हैं।
  • सोनी साउंडबार को किन डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है?
    सोनी साउंडबार को HDMI ARC/eARC, ऑप्टिकल केबल या ब्लूटूथ के जरिए स्मार्ट टीवी और गेमिंग कंसोल से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही, इन्हें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और म्यूजिक प्लेयर्स से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे आपको हर डिवाइस पर बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिल सकती है।
  • बढ़िया क्वालिटी के सोनी साउंडबार किस बजट में मिल सकते हैं?
    सोनी साउंडबार अलग-अलग बजट रेंज में मिल सकते हैं। सामान्य मॉडल ₹10,000 से ₹20,000 के बीच मिल जाते हैं, मिड-रेंज के लिए ₹25,000 से ₹50,000 और प्रीमियम Dolby Atmos अनुभव के लिए बजट ₹60,000 से ₹1,50,000 तक जा सकता है। आप अपनी जरूरत और कमरे के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।

Loading...

Loading...