55 या 65 इंच TV में से कौन है बेहतर? फीचर्स के आधार पर चुनें सबसे बढ़िया विकल्प

जब भी बात 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी में से किसी एक को चुनने की होती है, तो हर कोई उलझन में पड़ जाता है। 55 इंच का टीवी जहां मध्यम आकार के कमरे और हॉल के लिए बेहतर माना जाता है, वहीं 65 इंच के टीवी को बड़े कमरे में लगाकर थिएटर का अनुभव ले सकते हैं। ऐसे में नीचे इन दोनों के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे आप अपने बजट और कमरे की जगह के अनुसार चुन सकते हैं।

55 और 65 इंच वाले टीवी
55 और 65 इंच वाले टीवी

जब बात घर के लिए एक नया टीवी चुनने की आती है, तो आज के समय में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन साइज को लेकर होता है। 55 इंच लें या बजट थोड़ा बढ़ाकर सीधे 65 इंच पर जाएं? TV सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है, बल्कि यह आपके लिविंग रूम का जरूरी हिस्सा है जहां पूरा परिवार साथ में फिल्में और मैच तो देखते ही हैं, साथ ही गेमिंग के शौकीन लोग इन पर आसानी से हाई-एंड गेम्स भी खेल सकते हैं। बता दें कि 55 इंच का टीवी मीडियम आकार के लिविंग रूम के लिए बेहतर माना जाता है, तो वहीं 65 इंच का टीवी आपको घर बैठे बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा अहसास कराता है। ऐसे में आइए इनके बीच के अंतर को विस्तार से समझते हैं-

55 और 65 इंच टीवी के बीच मूख्य अंतर

  • 55 इंच का टीवी: अगर आपका लिविंग रूम मीडियम साइज का है या आप टीवी को अपने मास्टर बेडरूम में लगाना चाहते हैं, तो 55 Inch TV का साइज बिल्कुल परफेक्ट बैठता है।
  • 55 इंच के टीवी की कीमत भी 65 इंच के मुकाबले काफी कम होती है।
  • इस 55 इंट वाले टीवी को अपने बेड और सोफा से 1.7 मीटर तक की दूरी से साफ विजुअल्स आराम से देख सकते है।
  •  65 इंच का टीवी: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं या नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो 65 इंच की बड़ी स्क्रीन आपको विजुअल्स के अंदर डुबो देगी। 
  • अगर आपका घर बड़ा है और सोफे से टीवी की दूरी 8 फीट या उससे ज़्यादा है, तो 65 इंच वाला टीवी आपके लिए बेस्ट रहेगा। 
  • इस बड़े डिस्प्ले पर आप क्रिकेट मैच और PS5 गेमिंग का बेहतरीन मज़ा ले सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H5E Series 139cm (55) 4K Ultra HD Smart LED TV

    अमेज़न के अनुसार-  55 इंच वाले इस टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन मिलता है जो हाई क्वालिटी में वीडियो पेश करता है। इस गूगल टीवी में वॉचलिस्ट फीचर है जिससे पसंदीदा कंटेंट को एक जगह पर सेव करके रखने की सुविधा मिलती है। स्लिम डिजाइन में आने वाले इस Haier टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे कमरे के किसी भी कोने से चमकदार और साफ कंटेंट देखना आसान रहता है। इस टीवी के फीचर्स और सेटिंग्स को बोलकर बदलना बेहद आसान है क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।

    हमने इसे क्यों चुना - अगर आप कम बजट में एडवांस्ड फीचर्स से लैस टीवी लेना चाहते हैं, तो यह हायर (Haier) टीवी बेहतरीन रहेगा। यह सोनी और सैमसंग के मुकाबले कम कीमत में मिलता है, जो आपके मूवी देखने के अनुभव को बेहतर करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - वॉचलिस्ट, क्रोमकास्ट बिल्ट इन, MEMC
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इसमें MEMC फीचर मिलता है।
    • यह टीवी HDR 10 को भी सपोर्ट करता है।

    कमी

    • इस टीवी में केवल 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसकी वजह से अगर आप इस पर हाई-एंड वीडियो गेम्स खेलते हैं, तो फास्ट-मोशन विजुअल्स थोड़े धुंधले नजर आएंगें।
    01
  • Haier H6E Series 165cm (65) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेज़न के अनुसार- अगर आप साफ और चमकदार विजुअल्स के साथ कंटेंट देखना चाहते हैं, तो QLED तकनीक और 4K रेजोल्यूशन वाला यह टीवी बेहतरीन रहेगा। यह HDR10 और HLG को सपोर्ट करता है जिससे बढ़िया वीडियो क्वालिटी मिलती है। यह Haier टीवी 30 वॉट तक का दमदार पावर आउटपुट प्रदान करता है, जिसमें Dolby Audio और सराउंड साउंड मिलता है, ताकि आपको गहरे बेस के साथ मूवी का मज़ा मिले। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB और Wifi दी गई है जिससे आप स्पीकर से लेकर होम थिएटर तक को वायर्ड या वायरलेस तरीके से जोड़ सकते हैं।

    हमने इसे क्यों चुना - इस टीवी को चुनने का मुख्य कारण यह है कि यह दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले कम कीमत में 65 इंच टीवी देता है। इसके अलावा, इसमें गेम मोड भी मिलता है, जिसकी वजह से आप कम बजट में भी बड़ी स्क्रीन पर आसानी से गेम खेल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्पेशल फ़ीचर - 2GB RAM, 32 GB ROM, MEMC, गेमिंग 120Hz, गेम मोड
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • MEMC तकनीक
    • 178 डिग्री का वाइड एंगल मिलता है।

    कमी

    • यह टीवी 65 इंच के बड़े स्क्रीन साइज़ में आता है, लेकिन यह केवल 30 वॉट तक की ही आवाज़ प्रदान करता है, जिसकी वजह से बड़े आकार के कमरे में आवाज़ की कमी महसूस हो सकती है।

    यह क्यों बेहतर है? 

    • 65 इंच का यह मॉडल 55 इंच के स्क्रीन साइज से इसलिए बेहतर है क्योंकि यह QLED डिस्प्ले तकनीक और बड़े स्क्रीन साइज के साथ आता है, जिसे आप अपने बड़े हॉल या कमरे में लगाकर थिएटर जैसा मज़ा ले सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED TV

    अमेज़न के अनुसार- गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह टीवी कई प्रकार के OTT ऐप्स जैसे Prime Video, Netflix, JioCinema, SonyLiv, Zee5 और YouTube को सपोर्ट करता है। इसमें HDMI और USB जैसी कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे दूसरे डिवाइसेस को कनेक्ट करना आसान हो जाता है। इस 4K LED टीवी में 4K Processor X1 का उपयोग किया गया है, जो विजुअल्स को बिना किसी रुकावट के स्मूथ चलाने और कलर्स को नेचुरल दिखाने में मदद करता है।

    हमने इसे क्यों चुना- Sony ब्रांड अपने पिक्चर और ऑडियो क्वालिटी के लिए बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में सोनी के 55 इंच के टीवी में आपको दमदार विजुअल्स के साथ-साथ शानदार ऑडियो की सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - वॉचलिस्ट, गेम मेन्यू | ALLM/
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • वॉचलिस्ट फीचर दिया गया है।
    • वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट दिया गया है।

    कमी 

    • सोनी के इस टीवी में HDMI 2.1 के एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स की कमी है, जो नए जनरेशन के गेमर्स को खटक सकती है।
    03
  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेज़न के अनुसार- 4K Processor X1 वाला यह टीवी बिना किसी रुकावट के चलता है जिससे बड़ी स्क्रीन पर भी विजुअल्स धुंधले नजर नहीं आते हैं। इस 4K LED टीवी में भी पसंदीदा कंटेंट को एक जगह रखने के लिए वॉचलिस्ट फीचर मिलता है। इसके अलावा इस Sony TV में गूगल कास्ट भी दिया गया है, जिसकी वजह से आप अपने फोन की स्क्रीन को टीवी पर आसानी से मिरर कर सकते हैं। यह टीवी 20 वॉट आउटपुट देता है जो 2 चैनल, ओपन बैफल स्पीकर और डीटीएस डिजिटल सराउंड के साथ आता है जिससे दमदारा ऑडियो का अनुभव मिलेगा।

    हमने इसे क्यों चुना- इस टीवी को चुनने की सबसे बड़ी वजह इसमें मिलने वाला Sony Pictures Core ऐप है, जो HDR फिल्मों को 80 Mbps तक की स्पीड पर स्ट्रीम करता है। इसकी वजह से मूवी लवर्स हाई क्वालिटी में कंटेंट देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - वॉचलिस्ट, गेम मेन्यू, ALLM
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • गेमिंग लवर्स के लिए गेम मेन्यू मिलता है। 
    • एप्पल यूजर्स के लिए Apple AirPlay का सपोर्ट मिलता है।

    कमी

    • यह टीवी VRR को सपोर्ट नहीं करता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग की समस्या हो सकती है।

    यह क्यों बेहतर है? 

    • यह 65-इंच मॉडल 55-इंच के मुकाबले आपको एक बहुत बड़ा व्यूइंग एरिया देता है, जिससे बड़े कमरों में सोफे से दूरी होने पर भी हर एक डिटेल बड़ी और साफ दिखाई देती है।
    04
  • Samsung 55 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    अमेज़न के अनुसार- 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस सैमसंग टीवी में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इस टीवी में वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया गया है जिससे इसे बोलकर नियंत्रित करना आसान है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K मिलता है जो बिना किसी रुकावट के विजुअल्स को प्रोसेस करता है। यह Samsung टीवी HDR 10+ को सपोर्ट करता है जिससे साफ कंटेंट देखने को मिलता है। इसमें मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग और साउंड मिररिंग की सुविधा है, जिससे आप अपने फोन के वीडियो और ऑडियो को आसानी से टीवी पर कास्ट करना आसान हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड भी दिया गया है, जिसे ऑन करने पर फिल्में को सिनेमैटिक अंदाज में दिखने को मिलेगा।

    हमने इसे क्यों चुना - अगर आप 55 इंच टीवी पर गेम खेलना चाहते है तो Samsung का यह टीवी बेहतरीन मोशन एक्सेलरेटर और ऑटो गेम मोड ALLM फीचर्स की वजह से चुना गया है, जो गेमिंग के दौरान इनपुट लैग को बहुत कम कर देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - कलर बूस्टर | कंट्रास्ट एन्हांसर 
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • वेब ब्राउज़र
    • HLG को स्पोर्ट करता है।

    कमी

    • इस टीवी में पीक ब्राइटनेस थोड़ी सीमित है, जिसकी वजह से बहुत तेज़ रोशनी वाले कमरे में कंटेंट उतना चमकदार नहीं दिखता।
    05
  • Samsung 65 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV

    अमेज़न के अनुसार- यह टीवी 30 वॉट तक का पावर आउटपुट देता है जिसमें Q-Symphony तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अगर आपके पास सैमसंग का साउंडबार है, तो टीवी स्पीकर और साउंडबार एक साथ मिलकर दमदार ऑडियो जनरेट करते हैं। स्लिम डिज़ाइन वाले इस 65 इंच के टीवी में गेम खेलने का मज़ा दोगुना हो जाता है क्योंकि यह ALLM और VRR जैसी गेमिंग तकनीकों मिलती है। इसमें खुद से लो-रेजोल्यूशन कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए 4K अपस्केलिंग भी दी गई है।

    हमने इसे क्यों चुना - अग्र आप बिना सेट-टॉप बॉक्स लगाए अलग-अलग प्रकार के कंटेंट देखना चाहते हैं, तो सैमसंग टीवी 100 से अधिक फ्री चैनल्स देता है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कई तरह के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - कलर बूस्टर, कंट्रास्ट एन्हांसर, PurColor,
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • फुटबॉल लवर्स के लिए विशेष फुटबॉल मोड मिलता है।
    •  एप्पल एयरप्ले का सपोर्ट दिया गया है।

    कमी

    • यह Tizen OS के साथ आता है, लेकिन Google TV के मुकाबले कुछ कस्टमाइज्ड ऐप्स का सपोर्ट थोड़ा कम देखने को मिलता है।

    यह क्यों बेहतर है? 

    • यह 65 इंच का टीवी अपने 55 इंच वाले मॉडल से इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ गेमिंग के लिए VRR का सपोर्ट और बेहतर ऑडियो के लिए 30W के साथ Q-Symphony फीचर दिया गया है, जो इसके छोटे मॉडल में सीमित था।

    ऐसी ही जानकारी के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

    06

55 या 65 स्क्रीन साइज वाले टीवी की तुलना

यहां पर 55 या 65 स्क्रीन साइज वाले टीवी की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है जिनको ध्यान में रखकर खुद के लिए बेहतरीन विकल्प का चयन कर सकते हैं। 

ब्रांड मॉडल्स 

डिस्प्ले फीचर्स 

ऑडियों तकनीक 

खासियत

Haier H5E Series 139cm 

HLG

डॉल्बी ऑडियो

वॉचलिस्ट

Haier H6E Series 165cm 

HDR 10

डाउन फायरिंग स्पीकर

गेमिंग 120Hz

Sony 139 cm BRAVIA 2M2 Series

4K प्रोसेसर X1

DTS:X

वॉचलिस्ट

Sony 164 cm BRAVIA 2M2 Series

4K एक्स-रियलिटी प्रो

ओपन बैफल स्पीकर

गूगल कास्ट

Samsung 55 inches

प्योर कलर

क्यू-सिम्फनी

ALLM

Samsung 65 inches 

4K अपस्केलिंग

क्यू-सिम्फनी

AirPlay

इन्हें भी पढ़ें:

इस तरह के लेख के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

निषकर्ष:

जैसे हमने आपको ऊपर ही बताया कि 55 इंच का टीवी जहां छोटे से लेकर मीडियम साइज़ वाले कमरे के लिए बेहतर है, तो वहीं 65 इंच वाले टीवी को आप बड़े आकार के कमरे में लगा सकते हैं। ये दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहतर विजुअल्स और ऑडियो देते हैं, जिन्हें आप अपने बजट और कमरे के साइज़ के आधार पर चुन सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 या 65 इंच कौन सा स्क्रीन साइज वाला टीवी बेहतर है?
    आपको बता दें कि दोनों ही स्क्रीन साइज वाले टीवी 4K रिजोल्यूशन के साथ आते हैं, जिनमें आपको कई तरह के फीचर्स देखने को मिलते हैं। इन्हें आप अपने कमरे के साइज के अनुसार चुन सकते हैं।
  • 65 इंच का टीवी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    अगर आप 65 इंच के स्क्रीन साइज वाला टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ब्रांड, रेजोल्यूशन, और पावर आउटपुट जैसे मुख्य कारणों को ध्यान में रख सकते हैं।
  • 55 या 65 इंच कौन सा स्क्रीन साइज वाला टीवी गेमिंग के लिए बेहतर है?
    गेमिंग के लिए 65 इंच के स्क्रीन साइज वाले टीवी को बेहतर माना जाता है, क्योंकि बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने का अनुभव ज्यादा शानदार होता है। हालांकि, यह जरूर देख लें कि 65 इंच वाले टीवी में ALLM , VRR के साथ HDMI 2.1 कनेक्टिविटी जरूर हो, जिससे गेमिंग कंसोल को आसानी से कनेक्ट किया जा सके।

Loading...

Loading...