घूमने के शौकीन लोग अक्सर अकेले यात्रा का प्लान करते हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें जब भी यात्रा करनी होती है, उस तारीख के हिसाब से उन्हें रेलवे पर टूर पैकेज नहीं मिल पाता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रेलवे ने एक ऐसा टूर पैकेज लाइव किया है, जिससे आप कभी भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसकी टिकट किसी भी दिन के लिए बुक की जा सकती है, क्योंकि हर दिन के लिए पैकेज टिकट बुक हो जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पैकेज से दिल्ली वालों को घूमने का मौका मिलेगा। दिल्ली के लोग काफी घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, इसलिए उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- इस पैकेज में सबसे पहले आप अपने खर्च से श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप की सुविधा दी जाएगी, जिससे आप होटल तक पहुंचेंगे।
- श्रीनगर में घूमने के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी, जो आपके साथ अन्य यात्रियों को भी श्रीनगर घुमाएगी।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज का नाम KASHMIR HOLIDAY TOUR PACKAGE है।
- कोड NDH33 है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पैकेज फीस 20651 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 12513 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11369 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6959 रुपये है।
पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही है?
- श्रीनगर में अच्छी सुविधाओं वाले कमरों की सुविधा मिलेगी।
- हाउस-बोट में एक रात ठहरने का मौका मिलेगा।
- AC गाड़ी से आने-जाने की सुविधा दी जाएगी।
- खाने की सुविधा में केवल नाश्ता मिलेगा, लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- झील में शिकारा की सवारी होगी, लेकिन इसके लिए भुगतान अलग से करना होगा।
पैकेज में क्या सुविधां शामिल नहीं है?
- दिल्ली से श्रीनगर आने के लिए फ्लाइट और बस का खर्च शामिल नहीं होगा।
- टूर के दौरान गाइड की सुविधा नहीं मिलेगी।
- एयरपोर्ट से आने-जाने की सुविधा शामिल नहीं है।
- होटल में सामान उठाने-रखने (पोर्टेज) का खर्च, टिप्स, मिनरल वॉटर, लॉन्ड्री और निजी इस्तेमाल की चीजों का खर्च आपको अलग से देना होगा।
- अरु चंदनवाड़ी और बेताब वैली की यात्रा, जिसे पहलगाम में टैक्सी यूनियन द्वारा कराई जाती है, इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- सोनमर्ग में ग्लेशियर की यात्रा के लिए वाहन लगता है, जिसके अलग से पैसे देने होंगे।
- सोनमर्ग में जीरो-पॉइंट की यात्रा के लिए भी टैक्सी यूनियन द्वारा कराई जाती है, इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- गोंडोला केबल कार की सवारी के टिकट अलग से देनी होगी।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढे़ं- Spain में खेलनी है टमाटर वाली होली? 'ला टोमैटिना' उत्सव की डेट्स और पूरा ट्रैवल गाइड पढ़ें यहां
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
