वाराणसी, जिसे आप काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं। यह भारत का केवल एक शहर नहीं, बल्कि इसे भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है। इस शहर की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां बहने वाली गंगा नदी और उसके किनारे बसे खूबसूरत घाट हैं। आप अगर मुंबई में रहती हैं और वाराणसी के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतों और गंगा घाटों को घूमने का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। भारतीय रेलवे ने मुंबई से वाराणसी के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लाइव किया है, जिसका खर्च बहुत ज्यादा नहीं है। इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी आप इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकती हैं।

IRCTC मुंबई से वाराणसी टूर पैकेज की जरूरी जानकारी

पैकेज टिकट बुक करने से पहले यात्री इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ध्यान से पढ़ लें। रेलवे का टूर पैकेज भरोसेमंद है, लेकिन कुछ पैकेज में सभी सुविधाएं शामिल नहीं होतीं। उदाहरण के लिए, कई पैकेज में खाने की सुविधा उपलब्‍ध नहीं कराई जाती है। ऐसे में यात्रियों को पैकेज फीस देने के बाद यात्रा के दौरान खाने-पीने पर अलग से खर्च करना पड़ सकता है। 

पैकेज की खास जानकारी

  • शुरुआत की तारीख-  27 जुलाई 2026 
  • कहां घुमाया जाएगा?- वाराणसी और प्रयागराज
  • पैकेज का नाम- PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT 
  • पैकेज कोड-  WMR164
  • कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन

मुंबई से वाराणसी IRCTC टूर पैकेज की कीमत कितनी है?

पैकेज टिकट की बुकिंग आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ से कर सकती हैं। अगर आप को यह पैकेज नहीं मिल पा रहा है, तो गूगल पर सही से खोजने के लिए PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT के साथ में IRCTC Tourism लिखकर भी सर्च करें। इससे आपके सामने सीधे वही पैकेज दिखाई देगा।। इससे आपके सामने सीधा वही पैकेज खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर: 23,099 रुपये प्रति व्यक्ति
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर: 15,599 रुपये प्रति व्यक्ति
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर: 13,099 रुपये प्रति व्यक्ति

IRCTC वाराणसी टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

वाराणसी टूर पैकेज टिकट बुक करते समय यात्री ध्यान रखें कि पैकेज फीस हर यात्री के अनुसार तय की गई है। आपके साथ अगर बच्चे भी सफर कर रहे हैं, तो उनके लिए आपको अलग से फीस देनी होगी। अपनी पैकेज फीस में आप किसी अन्य यात्री को साथ नहीं ले जा सकते।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • पैकेज फीस में वापसी की ट्रेन टिकट का खर्च शामिल है।
  • प्रयागराज और वाराणसी में डीलक्स होटलों में रुकने की सुविधा का खर्च फीस में शामिल है।
  • पैकेज फीस में आपको ग्रुप के साथ शेयरिंग में शहर में घूमने के लिए AC गाड़ी या बस की सुविधा मिलती है।
  • नाश्ता और रात के खाने का खर्च पैकेज फीस में शामिल है। दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे।

रेलवे की वेबसाइट पर आपको लगभग सभी पैकेज में शहर में घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाती है। मुंबई से घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए यह पैकेज इसलिए खास है, क्योंकि उन्हें वाराणसी जाकर यात्रा से जुड़ी कोई भी तैयारी नहीं करनी होगी। सभी तैयारियां आपके लिए रेलवे पहले से ही करके रखता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, irctc official website