भारत से नेपाल जाना भले ही आसान हो, लेकिन पहले बार यात्रा करने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह ट्रिप मुश्किल हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां के नियम आपको यात्रा के दौरान फॉलो करने पड़ते हैं, जो हर यात्री को नहीं पता होते। इसी सिलसिले में अब रेलवे ने नेपाल टूर पैकेज लाइव कर दिया है। पैकेज में आपको कुछ जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं, इसलिए आपका मुंबई से नेपाल का सफर आसान हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि यह पैकेज आपके लिए फायदेमंद होगा या नहीं। आप नेपाल पैकेज के बजट और सुविधाओं के बीच अंतर करने के बाद ही टिकट बुक करने का फैसला करें।
नेपाल टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। यात्री ध्यान रखें कि पैकेज छठें दिन आप वापसी के लिए फ्लाइ़ट लेंगे, इसलिए लास्ट दिन आपको कहीं घुमाया नहीं जाएगा। पैकेज में पहले से ही यात्रियों को कहां-कहां घुमाया जाने वाला है, तय होता है। पैकेज टिकट बुकिंग आप रेलवे का आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं।
- पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL PACKAGE EX- MUMBAI है।
- पैकेज कोड WMO018A है।
- फ्लाइट से उतरने के बाद आपको होटल तक पिक एंड ड्रॉप और घूमने के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी।
- इसमें आपको काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा।
- इस पैकेज फीस में होटल और खाने- पीने की सुविधा मिल रही है।
- 5 दिन डिनर और 5 दिन ब्रेकफास्ट दिया जाएगा, लंच के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
नेपाल टूर पैकज की फीस क्या है?
पैकेज में सुबह 11 बजे आप मुंबई से फ्लाइट लेंगे और उसी दिन दोपहर 2 बजे नेपाल पहुंचेगे। इसी तरह वापसी में काठमांडू से दोपहर 3 बजे फ्लाइट रहेगी, जो शाम को 5:50 पर मुंबई पहुंचाएगी। पैकेज से अकेले यात्रा का प्लान करते हैं, तो पैकेज फीस 67,110 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने जाती हैं, तो प्रति व्यक्ति 56,900 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ घूमने जा रहे यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 55,200 रुपये तय की गई है।
यात्री ध्यान रखें कि टूर पैकेज फीस में बच्चों के लिए अलग से फीस तय की गई है। आप अपने पैकेज फीस के साथ उन्हें साथ लेकर नहीं जा सकतीं। 4 से 10 साल के बच्चों के लिए पैकेज फीस 49,300 रुपये है। जितने बच्चे आपके साथ जाएंगे, उतने बच्चों के लिए अलग से 49,300 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढे़ं -फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific, irctc official website
