क्‍या आप जानती हैं कि डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का असर सिर्फ प्यास या थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह महिलाओं के हार्मोनल संतुलन और पीरियड्स पर भी असर डाल सकता है। जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तब कई जरूरी शारीरिक प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं, जिनमें हार्मोन का संतुलन भी शामिल है। कम पानी पीने से पीरियड्स और हार्मोनल हेल्‍थ पर क्‍या असर होता है? आइए इस बारे में मैक्योर हॉस्पिटल और आस्था हॉस्पिटल, दिल्ली की एचओडी, ऑब्सटेट्रिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ को-फाउंडर डॉक्‍टर गीता जैन से जानते हैं।

डिहाइड्रेशन से पीरियड्स और हार्मोनल हेल्‍थ पर क्‍या असर होता है?

शरीर में पानी की कमी से स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोंस का बैलेंस बिगड़ सकता है। यह हार्मोंस पीरियड्स को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, देरी से आ सकते हैं या कभी-कभी पीरियड्स में बहुत ज्‍यादा दर्द भी हो सकता है।

डिहाइड्रेशन का असर ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है। जब शरीर में पानी कम होता है, तब ब्लड फ्लो थोड़ा धीमा हो सकता है, जिससे पीरियड्स के दौरान ऐंठन (क्रैम्प्स) ज्यादा महसूस हो सकती है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी से थकान, चक्कर और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण भी बढ़ सकते हैं, जो पीरियड्स के समय ज्‍यादा परेशान कर सकते हैं।

हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि सिर्फ डिहाइड्रेशन ही पीरियड्स को पूरी तरह से बिगाड़ देता है, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण फैक्टर जरूर हो सकता है। अगर लंबे समय तक शरीर में पानी की कमी बनी रहती है, तो यह ओवरऑल हार्मोनल हेल्थ पर असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में 2 दिन से भी कम आता है फ्लो? इस देसी नुस्खे को आजमाएं और फर्क देखें

इसलिए महिलाओं के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, खासकर गर्मियों में या पीरियड्स के दौरान। सही हाइड्रेशन न सिर्फ शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है, बल्कि हार्मोनल संतुलन और पीरियड्स को भी बेहतर तरीके से मैनेज करता है।

यह भी पढ़ें- Blood Clots In Periods: पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं? यह 1 बदलाव दिखे तो हो जाएं सावधान

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock