क्या आप सोचती हैं कि एक्सरसाइज सिर्फ वजन कम करने या फिट दिखने के लिए होती है? अगर हां, तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। 30 की उम्र के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे आपकी हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग आपकी मदद कर सकती है।

The Diet Therapy की डाइटिशियन श्वेता जे. पंचाल के अनुसार, 30 की उम्र के बाद मसल्स लॉस धीरे-धीरे शुरू हो जाता है और इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म भी धीमा होने लगता है। इससे हर साल मसल मास कम होने लगता है, मेटाबॉलिज्म स्लो होने से वजन तेजी से बढ़ता है और शरीर खासकर पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है। स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग से इन समस्याओं को रोकने में मदद करती है।

ब्लड शुगर और हार्मोन बैलेंस में सुधार

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है और हार्मोन बैलेंस करती है। इससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

हड्डियों को बनाती है मजबूत

बढ़ती उम्र में बोन डेंसिटी कम होती है। ऐसे में स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है।

बढ़ाती है एनर्जी और स्ट्रेंथ

स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर ज्यादा एक्टिव और मजबूत महसूस करता है और कमजोरी और थकान कम होती है, जिससे रोजमर्रा के काम करने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें- ना डम्बल, ना मशीन, बिना वज़न के ऐसे करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज

लॉन्ग-टर्म हेल्थ के लिए है जरूरी

यह सिर्फ बॉडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि फैट गेन, डायबिटीज और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव के लिए भी जरूरी है। यह आपकी लॉन्ग-टर्म हेल्थ में निवेश है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की कैसे शुरू करें?

  • हफ्ते में 2-3 दिन हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से शुरुआत करें।
  • बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे स्क्वाट्स, पुश-अप्स, प्लैंक्स करें।
  • धीरे-धीरे वजन और इंटेंसिटी बढ़ाएं।

अगर आप 30 की उम्र पार कर चुकी हैं, तो अब अपनी फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करें। यह आपको सिर्फ आज नहीं, बल्कि आने वाले कई सालों तक हेल्दी, एक्टिव और मजबूत बनाए रखेगी।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के मेटाबोलिक हार्मोन को पावरफुल बनाती है कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shuttestock