आजकल हेल्दी खाने का मतलब अक्सर महंगे सुपरफूड्स को समझ लिया जाता है। एवोकाडो, ब्लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स को देखकर कई लोगों को लगता है कि अच्छी सेहत के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी पोषण के मामले में बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं?
इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन बता रही हैं कि हेल्दी डाइट का मतलब हमेशा महंगा खाना नहीं होता, बल्कि सही जानकारी के साथ बेहतर विकल्प चुनना होता है। कई देसी फूड्स में भी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए महंगे सुपरफूड्स के कुछ बजट फ्रेंडली इंडियन विकल्प जानते हैं।
एवोकाडो vs नारियल
एवोकाडो को हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन नारियल भी अच्छे फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह आसानी से मिलने वाला और किफायती विकल्प है।
कीवी vs आंवला
कीवी- लगभग ₹60 प्रति पीस
आंवला- लगभग ₹10 प्रति पीस
कीवी को विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन आंवला भी विटामिन C से भरपूर इंडियन फल है। यह आपके लिए कम कीमत में एक अच्छा पोषण विकल्प हो सकता है।
ड्रैगन फ्रूट vs पपीता
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पपीता भी फाइबर, विटामिन C और डाइजेशन में मदद करने वाले एंजाइम्स से भरपूर होता है।
ब्लूबेरीज vs जामुन
ब्लूबेरीज- लगभग ₹180 प्रति 100 ग्राम
जामुन- लगभग ₹40 प्रति 100 ग्राम
ब्लूबेरीज को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल माना जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। वहीं, जामुन भी एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ इंडियन डाइट में शामिल किया जाने वाला किफायती और हेल्दी विकल्प भी है।
ब्रोकली vs पत्तागोभी
ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं पत्तागोभी भी फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और बजट में आसानी से शामिल की जा सकती है।
क्विनोआ vs ज्वार
क्विनोआ- लगभग ₹31.80 प्रति 100 ग्राम
ज्वार- लगभग ₹11 प्रति 100 ग्राम
क्विनोआ हाई-प्रोटीन अनाज के रूप में फेमस है। वहीं ज्वार फाइबर, मिनरल्स और पौष्टिक कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है और इंडियन डाइट का हिस्सा रहा है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Superfoods: 45 के बाद भी चेहरे पर रहेगा 35 वाला ग्लो, अगर रोज खाएंगी ये 3 फूड्स
हेल्दी खाने के लिए हमेशा महंगे विदेशी सुपरफूड्स खरीदना जरूरी नहीं है। हमारी किचन और लोकल बाजार में मौजूद कई देसी फूड्स भी पोषण और बजट के अनुकूल भी होते हैं। अगली बार सुपरफूड्स खरीदने से पहले अपने आसपास मिलने वाले पौष्टिक विकल्पों पर भी जरूर ध्यान दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
