बाजार जाने की जरूरत नहीं, माइक्रोग्रीन्स सिर्फ 7 दिनों में घर पर उगाएं

डायट में पोषक तत्व और प्रोटीन बढ़ाने के लिए अगर आप भी महंगे सुपरफूड्स खरीदती हैं, तो अब फिजूल खर्च के बजाय घर पर ही 'माइक्रोग्रीन्स' उगा सकती हैं। आइए जानते हैं इसे उगाने के सही तरीके। 
Updated:- 2026-10-18, 11:35 IST
image

आजकल लोग अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए तरह-तरह के सुपरफूड्स और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी माइक्रोग्रीन्स के बारे में सुना है? दरअसल, माइक्रोग्रीन्स किसी भी पौधे या बीज से निकलने वाले छोटे और शुरुआती अंकुरित पौधे होते हैं, जो सामान्य सब्जियों के मुकाबले बहुत ज्यादा पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके लिए आपको किसी बड़े खेत या बगीचे में जाने की जरूरत नहीं पड़ती, आप अपने घर में ही छोटी सी जगह में आसानी से माइक्रोग्रीन्स उगा सकती हैं।

बाजार से महंगे पैकेट खरीदने के बजाय अगर आप भी घर पर नेचुरल और केमिकल-फ्री माइक्रोग्रीन्स उगाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 7 दिनों के अंदर आसानी से सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स तैयार कर सकती हैं।

क्या होते हैं माइक्रोग्रीन्स और इनके फायदे?

माइक्रोग्रीन्स दालों, अनाज और सब्जियों के बीजों से उगने वाले छोटे-छोटे पौधे होते हैं, जिनमें पूरी फसल के मुकाबले ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इन छोटे पौधों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन्स हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। अगर आप इन्हें घर पर ही उगाती हैं, तो इनमें हानिकारक केमिकल्स या पेस्टिसाइड्स का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है।

This may contain: green sprouts in a wooden bowl on a table

image credit: pinterest/Microgreens Resource

घर पर सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स उगाने का आसान तरीका

सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स उगाने के लिए बस आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे -

  • सबसे पहले आप मूंग और सरसों के बीजों को पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब एक उथला बर्तन या ट्रे लें और उसमें कोकोपीट या हल्की मिट्टी भर दें।
  • अब भीगे हुए बीजों को मिट्टी के ऊपर पास-पास एक समान फैला दें। इसके बाद बीजों के ऊपर हल्की मिट्टी या कोकोपीट की एक पतली परत बिछा दें।
  • इसके बाद स्प्रे बोतल की मदद से बीजों पर हल्का पानी छिड़कें।
  • शुरुआती 2 दिनों तक ट्रे को हल्की ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें।
  • जब छोटे-छोटे पौधे मिट्टी से बाहर आने लगें, तब ट्रे को ऐसी जगह रख दें जहां दिन में कम से कम 3 घंटे की हल्की धूप मिल सके।
  • 7 से 8 दिनों के अंदर सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स लगभग 2 से 3 इंच बड़े हो जाएंगे। तब कैंची की मदद से आप इन्हें मिट्टी की सतह से थोड़ा ऊपर से काट लें और इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- सेहत को रखना है तंदुरुस्त तो गार्डन में माइक्रोग्रीन्स का पौधा लगाएं

माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल करने के शानदार तरीके

माइक्रोग्रीन्स को आप अपनी डेली डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकती हैं -

  • माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल आप सलाद, स्प्राउट्स या सूप में ऊपर से डालकर कर सकती हैं। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाएगा।
  • आप सुबह के नाश्ते में बनने वाले सैंडविच, बर्गर या वेज रोल में भी इन फ्रेश माइक्रोग्रीन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कटे हुए माइक्रोग्रीन्स को आप एक एयरटाइट डिब्बे में टिशू पेपर में लपेटकर फ्रिज में 2 से 3 दिनों के लिए आसानी से स्टोर कर सकती हैं।

This may contain: green sprouts growing out of the soil on top of a piece of paper

image credit: pinterest/Irene Harper

यह भी पढ़ें- Bedroom Gardening: बालकनी या किचन ही नहीं, बेडरूम में भी उगा सकती हैं हरे-भरे छोटे पौधे; जानें तरीका

निष्कर्ष: बाजार में मिलने वाले महंगे माइक्रोग्रीन्स खरीदने की बजाय आप कम समय में और बहुत ही कम मेहनत में घर पर केमिकल-फ्री माइक्रोग्रीन्स उगा सकती हैं। इस लेख में बताया गया तरीका सबसे आसान और बेस्ट साबित हो सकता है। इस आसान तकनीक को आज ही अपने घर में आजमाएं और पोषण से भरपूर फ्रेश माइक्रोग्रीन्स का सेवन करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।