दिवाली का त्‍याेहार नजदीक है। इस खास मौके पर ह‍र महि‍ला चाहती है क‍ि उसका चेहरा शीशे जैसा चमकता हुआ नजर आए। इसके लिए वे पार्लर में जाकर महंगे फेशियल और स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही अपनी स्किन की देखभाल करना चाहती हैं, तो बेसन और मुलेठी से बना फेस मास्क आजमा सकती हैं।

इस मास्क में बेसन, मुलेठी पाउडर, शहद, हल्दी और कच्चे दूध या गुलाब जल का इस्तेमाल क‍िया जाता है। ये सभी चीजें आसानी से घरों में मिल भी जाती हैं। ऐसे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने इसे बनाने का तरीका बताया है और यह भी जानकारी दी है क‍ि आप इसे इस्‍तेमाल कैसे कर सकती हैं।

image credit- magnific

बेसन मुलेठी का फेस मास्‍क बनाने के लि‍ए क्‍या चाह‍िए?

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ये चीजें इकट्ठा कर लें-

  • बेसन: 2 बड़े चम्मच
  • मुलेठी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • शहद: आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी: एक चुटकी
  • कच्चा दूध या गुलाब जल: पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से

कैसे तैयार करें बेसन और मुलेठी का फेस मास्क

इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। अब इसमें बेसन और मुलेठी का पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और आधा छोटा चम्मच शहद डाल दें। इसके बाद आपको जो सही लगे, कच्चा दूध या गुलाब जल मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक क्रीमी पेस्ट बनकर तैयार हो जाए। बस ध्यान रखें कि पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही इतना गाढ़ा कि चेहरे पर ठीक से फैल ही न पाए।

चेहरे पर कैसे लगाएं बेसन और मुलेठी का फेस पैक?

फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें। अब उंगलियों या ब्रश की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर बराबर तरह से लगा लें। बस ध्‍यान रहे क‍ि इसे आंखों और होंठों के आसपास नहीं लगाना है। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर रहने दें। जब मास्क थोड़ा सूख जाए, तो उंगलियों को थोड़ा गीला करके चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाई में चेहरे की मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

image credit- adobe stock

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

इस फेस मास्क को हफ्ते में आप 2 से 3 बार लगा सकती हैं। दिवाली से पहले इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करेंगी तो फेस्‍ट‍िवल पर आपकी त्‍वचा कोर‍ियन स्‍टार्स जैसी कांच जैसी चमक सकती है।

फेस मास्क का इस्‍तेमाल करते समय इन बाताें का रखें ध्‍यान

अगर आप घर पर बने बेसन और मुलेठी के फेस मास्‍क का यूज कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • बेसन की मात्रा 2 बड़े चम्मच रखें।
  • मुलेठी पाउडर 1 बड़ा चम्मच ही लें।
  • दूध या गुलाब जल से पेस्ट तैयार करें।
  • मास्क को 15 से 20 मिनट से ज्‍यादा देर के ल‍िए न लगाएं।
  • फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • चेहरे पर कोई घाव या कट के नि‍शान ह‍ैं, तो इस्‍तेमाल करने से बचें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍क‍त है तो भी एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI