गर्मियां आते ही हमारे चेहरे की रंगत डाउन हो ही जाती है। दरअसल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण का हमारी स्‍क‍िन पर बुरा असर पड़ता ह‍ै। इससे स‍िर्फ चेहरा ही नहीं, बल्‍क‍ि हमारे हाथों और पैरों पर भी धूप से काली परत जम जाती है। ऐसे में अगर आपके हाथ भी धूप से काले हाे गए हैं और आप हाथों की रंगत सुधारना चाहती हैं, तो हम आपके ल‍िए एक बहुत ही सस्‍ता नुस्‍खा लेकर आए हैं।

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि चावल के आटे से आप Hand Tanning से छुटकारा पा सकती हैं। उन्‍होंने इसका इस्‍तेमाल करने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं-

हैंड टैन‍िंग दूर कर सकता है चावल के आटे और गुलाब जल का पैक

आमतौर पर लोग टैन‍िंग टूर करने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन चावल के आटे और गुलाब जल से बना पैक भी हाथों की सफाई करने में कारगर साब‍ित हो सकता है। दरअसल, चावल का आटा त्वचा पर जमी गंदगी और डेड स्‍क‍ि‍न को साफ करता है और गुलाब जल से हमारी स्‍क‍िन फ्रेश नजर आती है।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 से 2 चम्मच गुलाब जल
  • आधा चम्मच शहद

इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें- DIY Face Mask: सनबर्न ने छीन ली है चेहरे की रंगत, तो ट्राई करें ये फेस मास्‍क

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले हाथों को साफ पानी से धो लें।
  • अब इस पैक को दोनों हाथों पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • इसके बाद हाथों को मसाज करते हुए पानी से साफ कर लें।

आप इस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर न‍ियम‍ित रूप से इस पैक का इस्‍तेमाल करेंगी तो फर्क जरूर देखने को म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- धूप से काले पड़ गए हैं हाथ? एलोवेरा, टमाटर और बेसन से ऐसे हटाएं टैनिंग

रात में अपनाएं ये नुस्‍खा

सिर्फ पैक लगाने से ही काम नहीं चलेगा। अगर आप हाथों को सॉफ्ट और सुंदर बनाना चाहती हैं तो रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें बादाम का तेल मिलाकर हाथों पर लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी और ड्राईनेस भी कम हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • चेहरे के साथ-साथ हाथों पर सनस्‍क्रीन लगाएं।
  • हाथों को स्क्रब भी करें, बस ज्‍यादा रगड़े नहीं।
  • हाथों को बार-बार मॉइश्चराइज करें
  • बाहर जाएं तो कॉटन के ग्लव्स पहनें।
  • हफ्ते में 1-2 बार ये पैक जरूर लगाएं।

तो अगर आपके हाथ भी धूप से काले हो गए हैं तो आप चावल के आटे और गुलाब जल से बने पैक का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। न‍ियम‍ित रूप से इस्‍तेमाल करने पर इसका असर जरूर देखने को म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik