क्या डिलीवरी के बाद आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं? यह समस्या सिर्फ आपको ही परेशान नहीं कर रही है। मां बनने के बाद हार्मोनल बदलाव के कारण कई महिलाओं को हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बालों को पोषण और जड़ों को मजबूती देना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप किचन में ही मौजूद चीजों से घर पर आसानी से हर्बल हेयर ऑयल बना सकती हैं। इस तेल के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।
होममेड हेयर ऑयल की सामग्री
- नारियल तेल- 1 कप
- करी पत्ते- एक मुट्ठी
- मेथी दाना- 1 बड़ा चम्मच
- कलौंजी- 1 बड़ा चम्मच
- लौंग- 4 से 5
होममेड हेयर ऑयल बनाने की विधि
- एक पैन में नारियल तेल डालें। इसमें करी पत्ते, मेथी दाना, कलौंजी और लौंग डाल दें।
- अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक सभी चीजों का अर्क तेल में अच्छी तरह न उतर जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर इसे छानकर एक साफ और ड्राई बोतल में भर लें।
होममेड हेयर ऑयल इस्तेमाल करने का तरीका
- हफ्ते में 2 बार इस तेल से स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह मालिश करें।
- तेल को कुछ घंटों या रातभर के लिए लगा रहने दें।
- इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।
होममेड हेयर ऑयल के फायदे
- डिलीवरी के बाद होने वाले हेयर फॉल को कम करता है।
- बालों की जड़ों को पोषण और मजबूती देता है।
- हेल्दी बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है।
- स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- बालों को नेचुरली सॉफ्ट बनाता है।
- हेयर फॉल और ड्राईनेस को कम करता है।
पोस्टपार्टम हेयर फॉल एक नॉर्मल प्रॉब्लम है, जो अक्सर हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। इस तेल को लगाने से आपको फायदा हो सकता है, लेकिन हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट और डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है। अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हों या समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
