खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी हम बाहर निकलते हैं, तो मेकअप लुक जरूर क्रिएट करते हैं, ताकि खूबसरत नजर आए। मेकअप का बेस क्रिएट करने के बाद हम लिपस्टिक भी अलग-अलग तरह की लगाते हैं, ताकि हम खूबसूरत नजर आएं। आप लाइट कलर के आउटफिट के साथ कौन से लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
सॉफ्ट पिंक कलर लिपस्टिक
आप हल्के रंग के कपड़ों को स्टाइल कर रही हैं, तो ऐसे में आप सॉफ्ट पिंक कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। यह लिपस्टिक शेड नेचुरल और रिफ्रेशिंग लगता है। इसलिए इसे लगाने के बाद आपका लुक भी लाइज नजर आता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
पीच कलर लिपस्टिक
अगर आपका आउटफिट मिंट ग्रीन कलर का है, तो ऐसे में आप पीच कलर लिपस्टिक को लगा सकती हैं। लिपस्टिक लगने के बाद काफी अच्छा लगता है। साथ ही इससे आफका मेकअप लुक भी खूबसूरत नजक आता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रात की पार्टी में दिखना है ग्लैमरस? फेयर स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स
न्यूड ब्राउन लिपस्टिक करें अप्लाई
आप अगर ऑफिस या फॉर्मल पार्टी के लिए लुक क्रिएट कर रही हैं और लाइट कलर आउटफिट को वियर कर रही हैं, तो ऐसे में आप न्यूड ब्राउन लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह के कलर वाली लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही हम खूबसूरत नजर आएंगे।
क्लासिक रेड लिपस्टिक करें अप्लाई
लाइट कलर आउटफिट के साथ डार्क कलर लिपस्टिक काफी अच्छी लगती है। ऐसे में आप क्लासिक रेड कलर लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका मेकअप लुक बोल्ड और अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही आप खूबसूरत दिखाई देंगी। आप इस कलर को भी ट्राई कर सकती हैं।
बेरी शेड्स लिपस्टिक करें अप्लाई
खूबसूरत नजर आने के लिए आप बेरी शेड्स वाली लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं, ताकि आपका लुक खूबसूरत नजर आए। इस तरह के लिपस्टिक शेड्स आपको मैट और ग्लॉसी दोनों में मिल जाएंगे, जिसे अप्लाई करके आप खूबसूरत दिखाई देंगी।
इस बार अप्लाई करें ये लिपस्टिक, जिसे लगाने के बाद आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप अलग शेड्स को अप्लाई कर पाएंगी। इन्हें आप पार्टी या ऑफिस में अप्लाई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
