War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की फिल्म वॉर' 2 जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अगर आप भी जानना चाहती हैं, कि आखिर कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म वॉर 2 रिलीज होगी, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को देख सकती हैं।
Updated:- 2025-09-15, 13:13 IST
image

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का अधिकतर महिलाओं में काफी क्रेज देखा गया है। यह फिल्म अगस्त 14th को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  जिसके बाद से ही कुछ महिलाओं को अब इस फिल्म का ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी जानना चाहती हैं, कि आखिर कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वॉर 2' रिलीज होगी, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को देख सकती हैं।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2'

'वॉर 2' से पहले ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'वॉर'  2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ और वाणी मालिक भी थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था उस समय यह फिल्म काफी हिट भी हुई थी।  हिट होने के बाद से ही लोगों को सिनेमा घरो में 'वॉर 2' के आने का भी काफी इंतजार बढ़ गया था, लेकिन अगस्त 2025 में वो इंतजार भी खत्म हो गया था। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी काम काज के चलते नहीं जा पाई और उन्हें अब इसके ओटीटी पर आने का इंतजार है।   

1 (39)

'वॉर 2'  ओटीटी रिलीज

'वॉर 2' सिनेमा घरों में रिलीज तो हो गई है, लेकिन अभी भी लोगों को इसके ओटीटी पर आने का इंतजार बेसब्री से है। अगर आप भी ओटीटी रिलीज डेट के लिए बेताब है, तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी की फिलहाल कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी यह 25 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच में कभी भी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:   September OTT Release 2025: 'सैयारा' से लेकर 'इंस्पेक्टर झेंडे' तक! सितंबर में ओटीटी पर होगा डबल धमाका, जानें इस महीने की रिलीज होने वाली मूवीज और सीरीज की पूरी लिस्ट

नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज

14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई 'वॉर 2' फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स की बात करें, तो यह राइट यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास है, ऐसे में अगर 'वॉर 2' फिल्म ओटीटी पर आती हैं, तो उसके रिलीज होने के चांस नेटफ्लिक्स पर है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म पर 325 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन अगर इसकी कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का 371।26 ग्रॉस कलेक्शन है।  

2 (40)

यह भी पढ़ें:   हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।