Bad Newz OTT Release: OTT पर कब और कहां रिलीज होगी विक्की और तृप्ति की बैड न्यूज

धर्मा प्रोडक्शन की बैड न्यूज एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने जबरदस्त रोल प्ले किया है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-25, 11:12 IST
Bad Newz plot

बॉलीवुड के फेमस स्टार विक्की कौशल, पंजाबी सिंगर और स्टार एमी विर्क और एनिमल स्टार तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म को दर्शक और फैंस से मिली-जूली प्रतिक्रिया मिल रही है। ओपनिंग वीक में फिल्म ने अच्छी कमाई की है, थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ भी देखी गई है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में कॉमेडी, गाने और थोड़ी बहुत रोमांस के साथ यह एक एंटरटेनिंग फिल्म है, ऐसे में यदि आप थियेटर में मूवी देखने से ज्यादा घर पर ओटीटी में फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके साथ बैड न्यूज की ओटीटी रिलीज डेट की गुड न्यूज लेकर आए हैं।

यहां होगी बैड न्यूज रिलीज

Bad Newz release date,

थिएटर में फिल्म बैड न्यूज के रिलीज के बाद, फिल्म के प्रीमियर के दौरान इसके ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी का भी खुलासा किया है। विक्की कौशल और तृप्ति डमरी की बैड न्यूज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डेढ़ से ढाई महीने के अंदर रिलीज हो जाएगी। फिलहाल दर्शकों को अभी रिलीज डेट की जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Bad Newz का मोशन पोस्टर हुआ सोशल मीडिया पर आउट, साथ नजर आए विक्की, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क 

अक्षय कुमार के इस फिल्म का सीक्वल है बैड न्यूज

Bad Newz cast

फिल्म बैड न्यूज में विक्की कौशल, एमी विर्क, तृप्ति डिमरी, नेहा धूपिया मेन रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा अनन्या पांडे और नेहा शर्मा ने कैमियो किया है। कॉमेडी ड्रामा बैड न्यूज को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि हालही में रिलीज हुई फिल्म 2019 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल है। गुड न्यूज में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मेन रोल में थे।

सोशल मीडिया पर छाया बैड न्यूज का ये गाना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

बैड न्यूज फिल्म के कहानी और बाकी चीजों के अलावा इस फिल्म का एक गाना तौबा-तौबा सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म का गाना तौबा-तौबा तो अच्छा है ही, साथ ही फिल्म में विक्की का डांस भी कमाल का है। तौबा-तौबा में विक्की के सिगनेचर स्टेप पर लोग इंस्टाग्राम और यूट्यूब में जमकर वीडियो बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bad News एक्टर Vicky Kaushal कमाई के मामले में पत्नी Katrina Kaif से आगे या पीछे?

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।