Mamitha Baiju की हिट फिल्म 'डूड' लोगों को आ रही हैं पसंद, जानें कहां देख सकती हैं आप

Dude फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के साथ ममिथा बैजू इसमें लीड रोल में नजर आई हैं। यह एक तमिल रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे थिएटर्स पर रिलीज किए जाने के बाद दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।
Updated:- 2025-12-12, 12:22 IST
dude movie ott release date announce know when and where to watch pradeep ranganathan and mamitha baiju starrer tamil movie

Dude फिल्म के ओटोटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में आई थी, जिसके बाद से ही लोग इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। जो लोग थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाएं हैं, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह तमिल मूवी है, जिसे आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में ओटीटी पर देख पाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट और कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है Dude फिल्म?

यह फिल्म 14 नवंबर 2025 यानी कल ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख पाएंगी। इस फिल्म को लगभग 25 करोड़ की लागत में बनाया गया था। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और ममिथा बैजू कपल के रोल में हैं। इस फिल्म को IMDb ने 7 रेटिंग दी है, जिसका अर्थ है दर्शकों की राय में वह काफी अच्छी है। इस फिल्म को देखने लायक बताया गया है।

dude movie ott release date announce know when and where to watch pradeep ranganathan and mamitha baiju starrer tamil movie

फिल्म की कहानी क्या है?

फैंस के रिव्यू के अनुसार, कहानी आज की जनरेशन पर आधारित है, जिसमें आपको दोस्ती और अनसुलझे प्यार की कहानी देखने को मिलेगी। कॉलेज के दिनों में गहरी दोस्ती और नोकझोंक और लड़की से प्यार का इजहार कैसे किया जाए, कहानी में आपको देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- ‘कुली’ से लेकर ‘ठग लाइफ’ तक, साल 2025 में पर्दे पर तहलका मचाने वाली हैं ये तमिल फिल्में

फिल्म हिट रही या फ्लॉप

IMDb की रेटिंग के हिसाब से फिल्म को फ्लॉप नहीं माना जा सकता। इसी के साथ ही फिल्म की रेटिंग कमाई के आधार पर भी होती है। रिपोर्टस के अनुसार इस फिल्म को बनाने में लगभग 25 करोड़ का खर्च आया था और फिल्म ने थिएटर पर रिलीज होने के बाद लगभग 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसे तमिल सिनेमा की हिट मूवीज में से एक गिना जा रहा है।

dude movie ott release date announce know when and where to watch pradeep ranganathan and mamitha baiju starrer tamil movieS

यह भी देखें- OTT Series To Watch in 2025: साल 2025 में तहलका मचाएंगी ये वेब सीरीज, तीसरी वाली का फैंस कर रहे हैं बेताबी से इंतजार

Mamitha Baiju कौन हैं?

फिल्म में नजर आ रही एक्ट्रेस ममिथा बैजू, ज्यादातर मलयालम और तमिल फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। वह उभरती हुई स्टार हैं, जिन्होंने अब तक के अपने करियर में बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन जितनी भी फिल्में हैं, उसे फैंस ने खूब प्यार दिया है। उनकी फेमस फिल्मों की लिस्ट आप ऑनलाइन देख सकती हैं। 

dude movie ott release date announce know when and where to watch pradeep ranganathan and mamitha baiju starrer tamil movieS

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।