herzindagi
naagin 7

टीवी की दुनिया में महा-बदलाव! TRP को हिलाने आ रहे हैं नागिन-लाफ्टर शेफ्स सहिच ये 6 बड़े शो, देखें पूरी लिस्ट

टीवी पर कुछ ऐसे शोज आने वाले हैं जो न केवल मनोरंजन का हिस्सा बनने वाले हैं बल्कि टीआरपी पर भी सकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं। जानते हैं, उनके बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-11-07, 21:42 IST

घर पर रहकर महिलाएं टीवी के माध्यम से अपना मनोरंजन करती हैं। टीवी पर आने वाले शोज न केवल एक नई कहानी के साथ पेश होते हैं बल्कि इनका असर टीआरपी पर भी पड़ता है। हम बात कर रहे हैं आने वाले कुछ ऐसे ही शोज की, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनके पार्ट पहले भी रिलीज हो चुके हैं। अब लोग आने वाले पार्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टीवी पर ऐसी कौन से शोज आने वाले हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

टीवी पर आने वाले शोज कौन-से हैं?

बता दें कि नागिन 7 नवंबर के अंत में छोटे पर्दे पर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसकी रिलीजिंग डेट अभी आई नहीं है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में हम सबको मनोरंजित करने के लिए ये पूरी तरीके से तैयार रहेगी।

naagin 7

लक्ष्मी निवास: जी टीवी पर यह शो जल्द ही हम लोगों का मनोरंजन करने के लिए पेश होगा। यह कन्नड़ शो का रीमेक है, जिसमें अक्षिता मुद्गल और राघव तिवारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। एक नई कहानी के साथ यह शो नए कलाकारों को लेकर आ रहा है।

तोड़कर दिल मेरा: स्टार प्लस पर आ रहे शो तोड़कर दिल मेरा का इंतजार महिलाएं पलकें बिछाएं कर रही हैं। ऐसे में फैंस को इसकी रिलीजिंग डेट की जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें -जन नायगन से लेकर द राजासाब...साल 2026 में लगने वाला है एंटरटेनमेंट का तड़का, आ रही हैं साउथ की ये 7 धांसू फिल्में

लाफ्टर शेफ्स 3: जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह शो कॉमेडी शो है, जहां लोग खाना बनाकर मनोरंजन करते हैं। इसमें बड़े-बड़े अदाकारा जैसे- गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, इशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश आदि हम लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। यह कलर्स पर देखा जा सकता है।

laughter chef (2)

सहर होने को है: कलर्स पर आने वाला यह शो बेहद ही दिलचस्प कहानी के साथ पेश होने वाला है। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीजिंग डेट पता नहीं चल पाई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर दिसंबर में यह कई एपिसोड के साथ कहानी को पेश करेगा।

जगद्धात्री: 10 नवंबर को जी टीवी पर जगद्धात्री शो आने वाला है। यह शो जी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसकी कहानी घरेलू स्वाभिमानी लड़की के ऊपर है, जिसके जीवन में संघर्ष और त्याग दिखाया है।

इसे भी पढ़ें -कौन हैं मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर, जिनकी बायोपिक कर रही हैं श्रद्धा कपूर

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।