क्या बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? स्मृति ईरानी के शो छोड़ने की खबरों पर फैंस के बीच मचा हंगामा, हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी

स्टार प्लस का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक बार फिर से ऑडियंस के दिलों में जगह बना चुका है। यह स्मृति ईरानी का कमबैक शो है और इसे लेकर काफी बज था। इस शो ने ऑनएयर होते ही अपने पिछले सीजन की तरह फैंस पर जादू चला दिया और टीआरपी लिस्ट में भी यह लगातार अनुपमा को टक्कर दे रहा है। शो में स्मृति ईरानी ने एक बार फिर तुलसी विरानी बनकर फैंस के साथ रिश्ता जोड़ लिया है और तुलसी-मिहिर की जोड़ी, शो के नए-नए ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, लेकिन अब खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो के बंद होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं और फैंस इन खबरों को सुनकर मायूस हो रहे हैं। क्या वाकई यह शो बंद होने जा रहा है, इसे लेकर हितेन तेजवानी ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए, आपको बताते हैं कि इन वायरल खबरों का सच क्या है?
क्या वाकई बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'?
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस शो के कई फैनपेज अपडेट शेयर कर रहे हैं कि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। स्मृति ईरानी ने शो के लिए दिसंबर तक की डेट दी थीं, ऐसे में दिसंबर या जनवरी में इस शो के ऑफएयर होने की खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि स्मृति ने शो के लिए लिमिटेड वक्त की ही डेट्स दी थीं और ऐसे में उनकी एग्जिट तय है और इसलिए शो अगले साल की शुरुआत तक बंद हो जाएगा हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी जल्द ही शो छोड़ सकती हैं, लेकिन यह सीरियल बंद नहीं होगा, बल्कि उनके जाने के बाद मेकर्स अंगद और वृंदा की कहानी पर फोकस करेंगे। बता दें कि इनमें से किसी भी खबर को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
हितेन तेजवानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बंद होने पर तोड़ी चुप्पी
View this post on Instagram
अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफएयर होने की खबरों पर शो में तुलसी के बेटे करन का किरदार निभा रहे हितेन तेजवानी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं शो के लिए भी रेगुलर शूटिंग नहीं कर रहा हूं। जो लोग सेट पर हैं, उन्हें इसे लेकर ज्यादा अपडेट होगी। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं हो रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह सीरीज पिछली बार की तरह लंबे समय तक नहीं चलेगी, शुरुआत से ही उन्हें इस बात की जानकारी थी लेकिन अभी इसे लेकर प्रोडक्शन ने क्या फैसला लिया है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।