विवियन या करणवीर नहीं, इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 का विनर बनते देखना चाहती हैं शिल्पा शिरोडकर! घर से बेघर होते ही छोड़ा 'दोनों बेटों' का साथ?

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar: बिग बॉस के घर में शिल्पा शिरोडकर का सफर कल खत्म हो गया है। इसी के साथ, घर को टॉप 6 मिल गए हैं। घर मे शिल्पा के राजमाता और उनके दो बेटों करण औव विवियन के एंगल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन, बाहर निकलने के बाद, उन्होंने इन दोनों को नहीं, बल्कि किसी और को शो का विनर बताया है।
image

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 का फिनाले अब नजदीक है। इस 19 जनवरी को शो का विनर मिल जाएगा।कल घर से शिल्पा शिरोडकर बेघर हो गईं। इसके साथ ही, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह ने टॉप 6 में जगह बनाई। शिल्पा शिरोडकर जितने भी वक्त घर में रहीं, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के साथ, उनका राजमाता और दो बेटों वाला एंगल काफी चर्चा में रहा। इस एंगल पर कई सवाल भी उठे और इसकी वजह से कई बार घर में झगड़े भी हुए। हालांकि, आखिर के हफ्तों में शिल्पा ने विवियन से दूरी बना ली थी और वह करणवीर मेहरा के करीब नजर आईं और करणवीर को उन्होंने अपना सच्चा दोस्त बताया। लेकिन, कल उनके घर से बाहर जाने पर विवियन भी काफी इमोशनल नजर आए। सभी को उम्मीद थी कि शिल्पा करणवीर या विवियन में से किसी एक को शो का विनर बनते हुए देखना चाहती हैं। लेकिन, शिल्पा ने किसी और को शो का विनर बताया है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

करणवीर या विवियन नहीं बल्कि इसे जीतते हुए देखना चाहती हैं शिल्पा शिरोडकर

अक्सर घर में विवियन डीसेना या करणवीर में से किसी एक को चुनने को लेकर, शिल्पा विवादों में घिर जाती थीं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वह इन दोनों में से किसी एक को ही जीतते हुए देखना चाहती हैं। लेकिन, शिल्पा ने इस बार भी पासा पलट दिया है। शिल्पा ने अपने लॉग आउट वीडियो में कहा है कि वह चुम को जीतते हुए देखना चाहती हैं।अपने दोनों बेटों को छोड़कर, शिल्पा ने चुम का नाम लिया, जिसने उनके सारे फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि घर में उनकी सबसे अच्छी दोस्ती चुम के साथ हुई। चुम दिल की बहुत साफ है और वह कभी किसी को हर्ट करने की कोशिश नहीं करती है। ऐसे में शिल्पा चाहती हैं कि चुम, ट्रॉफी अपने नाम करे।

करणवीर और चुम के रिश्ते पर शिल्पा ने कही यह बात

बिग बॉस के घर में करणवीर और चुम का एंगल काफी सुर्खियों में रहा है। जहां कुछ लोग इसे रियल, तो कुछ फेक मान रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने खुलकर इसे एक्सेप्ट नहीं किया। लेकिन, इशारों-इशारों में काफी कुछ कहा जा चुका है। इस एंगल को लेकर शिल्पा ने कहा कि दोनों का रिश्ता बहुत रियल है। आगे जाकर क्या होगा, यह नहीं पता लेकिन दोनों एक-दूसरे की बहुत रिसपेक्ट करते हैं।

करणवीर और विवियन संग शिल्पा के रिश्ते ने बटोरी थी सुर्खियां

बिग बॉस 18 के घर में करणवीर और विवियन संग शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते ने पूरे सीजन में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कभी शिल्पा पर विवियन का फेवर करने का तो कभी करण को धोखा देने का इल्जाम लगा। हालांकि, बाद में शिल्पा ने कहा था कि अब वह खुलकर करणवीर का साथ देंगी।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: फिनाले वीक से पहले घर से कट सकता है इन दो सदस्यों का पत्ता, वायरल हो रहे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम आपको कर सकते हैं हैरान

Bigg Boss 18 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है और आप किसे ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instargam/Colors

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP