Bigg Boss 18 की कंटेस्टें शिल्पा शिरोडकर की इन फिल्मों को देख बन जाएगा दिन, OTT पर हैं मौजूद

90 के दशक में बॉलीवुड में खूब नाम कमाने के बाद शिल्पा शिरोडकर अब बिग बॉस में धमाल मचाने के लिए आ गई हैं। बिग बॉस में एक्ट्रेस शिल्पा की जर्नी देखने के साथ-साथ उनकी पॉपुलर फिल्में भी ओटीटी पर जरूर देख लें।
Updated:- 2024-10-08, 18:23 IST
image

टीवी के मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 18 शुरू हो गया है। बिग बॉस के इस नए सीजन में टीवी और फिल्मी दुनिया की कई नामी शख्सियतों ने हिस्सा लिया है। जिनमें से एक शिल्पा शिरोडकर भी हैं। जी हां, 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी सलमान खान होस्टेड शो में हिस्सा लिया है।

शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस का भले ही करियर स्पैन छोटा रहा है लेकिन उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर में मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, रेखा और माधुरी जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। आइए, यहां जानते हैं कि शिल्पा शिरोडकर की फिल्मों को आज कहां और किस ओटीटी पर देखा जा सकता है।

शिल्पा शिरोडकर की पॉपुलर फिल्में

शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन हम यहां उनकी पॉपुलर 7 फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार

साल 1989 में शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म भ्रष्टाचार से डेब्यू किया था। इस फिल्म में शिल्पा के साथ मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और रेखा भी अहम रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। भ्रष्टाचार फिल्म की आईएमडीबी पर 4.8 की रेटिंग है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।

किशन कन्हैया 

shilpa shirodkar net worth

इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर ने अनिल कपूर, अमरीश पुरी, रनजीत बेदी और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। किशन कन्हैया फिल्म में शिल्पा शिरोडकर ने एक्ट्रेस मंदाकिनी का झरने के नीचे नहाने वाला सीन कॉपी किया था, जिसके लिए उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है। किशन कन्हैया मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने जा रही हैं 90 के दशक की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, साउथ स्टार महेश बाबू से है खास रिश्ता

मृत्युदंड

प्रकाश झा की डायरेक्टेड इस फिल्म ने अपने समय पर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। इस फिल्म की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पुरुष प्रधान समाज के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मिलती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है। मृत्युदंड फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

आंखें

साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर, गोविंदा, चंकी पांडे और कादर खान अहम किरदारों में नजर आए थे। आंखें फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 रेटिंग मिली है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

रघुवीर

यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर के साथ सुनील शेट्टी ने स्क्रीन शेयर की थी। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 4.6 रेटिंग मिली है। शिल्पा शिरोडकर की फिल्म रघुवीर को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

shilpa shirodkar tv shows

गोपी किशन

फिल्म गोपी किशन में शिल्पा शिरोडकर ने सुनील शेट्टी के साथ काम किया था। इस फिल्म में सुनील सेट्टी ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.8 रेटिंग मिली है। शिल्पा और सुनील की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने जा रही हैं 90 के दशक की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, साउथ स्टार महेश बाबू से है खास रिश्ता

खुदा गवाह

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने खुदा गवाह में भी काम किया है। इस फिल्म में शिल्पा ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। खुदा गवाह फिल्म को आईएमडीबी पर 6.5 की रेटिंग मिली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।