इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कई साल पहले ऑफर हुई थी संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी', इस वजह से नहीं बनी थी बात

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' वेब सीरीज इस साल काफी चर्चा में रही। इस सीरीज में मनीषा कोईराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा समेत कई सितारे नजर आए थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 15 साल पहले यह सीरीज एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी। लेकिन, कुछ कारणों के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाईं।
Updated:- 2024-12-18, 18:04 IST
image

आजकल यूं तो ओटीटी का जमाना है और आए दिन कई वेब सीरीज आती रहती हैं। लेकिन, कुछ वेब सीरीज अपनी ऐसी छाप छोड़ती हैं कि लोगों को इसके सीक्वाल का इंतजार रहता है। संजय लीला भंसाली ने साल 2024 में वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी में डेब्यू किया। इस सीरीज के अनाउंसमेंट के साथ ही इसके चर्चे शुरू हो गए थे और जब इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी, तो लोगों को यह काफी पसंद आई। इसके सीक्वल को भी भंसाली ने कंफर्म किया था। फिल्म के भव्य सेट्स और एक्ट्रेसेस की दमदार अदायगी ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया। इस सीरीज में ऋचा चड्ढा, मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल नजर आए थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 15 साल पहले इस सीरीज के लिए, एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था पर वह कुछ कारणों से इसका हिस्सा नहीं बन पाई और अब सालों बाद उन्होंने इस बारे में बात की है। चलिए, आपको बताते हैं पूरा मामला।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को ऑफर हुई थी वेब सीरीज 'हीरामंडी'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' पहले माहिरा खान को ऑफर हुई थी। माहिरा खान ने अब बीबीसी एशियन नेटवर्स से बातचीत के दौरान इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं जब रईस फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब मेरी मुलाकात संजय ली से हुई थी और उस वक्त हीरामंडी को लेकर हमारी बातचीत हुई थी। तब इसे सीरीज के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म की तरह बनाया जाना था। मुझे स्टोरी पसंद आई थी और मैंने संजय जी से कहा था कि मैं यह जरूर करूंगी। लेकिन, उसके बाद पॉलिटिकली कई चीजें हुई और मैं उसका हिस्सा नहीं बन पाई, इस बात का मुझे आज भी अफसोस है।' माहिरा ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने यह सीरीज देखी है और उन्हें काफी पसंद भी आई है। बता दें कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को साल 2019 से बैन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भंसाली की फिल्म नहीं जानिए पाकिस्तान में मौजूद असली हीरा मंडी के बारे में

फवाद खान और माहिरा खान होते हीरामंडी के लीड एक्टर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

कुछ वक्त पहले संजय लीला भंसाली ने भी बताया था कि वह फवाद खान और माहिरा खान को 'हीरामंडी' के लीड कलाकारों के तौर पर लेना चाहते थे और इसे एक फिल्म की तरह बनाना चाहते थे। लेकिन, बाद में चीजें बदल गईं। माहिरा ने यह भी बताया कि संजय लीला भंसाली से उनकी पहली मुलाकात लगभग 15 साल पहले एक दोस्त के जरिए हुई थी

 

 यह भी पढ़ें- Bollywood Rewind: फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में संजय लीला भंसाली ने इस खास वजह से ऐश्वर्या राय को दिया था 'नंदिनी' का रोल


आपको यह दिलचस्प किस्सा कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।