New OTT Release This Week (07 to 14 July 2025): जुलाई 2025 का पहला हफ्ता मनोरंजन के दीवानों के लिए बहुत ही खास रहा है। अब दूसरे हफ्ते से भी दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। ओटीटी लवर्स को इस हफ्ते काफी कुछ अलग मिलने वाला है। इसी वीक मोस्ट अवेटेड सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 भी धमाका करने वाली है। वहीं, आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। अगर आप भी इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट के लिए एक्साइटेड हैं, तो फटाफट यहां आपको इस वीक की ओटीटी रिलीज लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए। आइए जानें, इस हफ्ते (07 to 14 जुलाई 2025) कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं?
इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट (OTT Releases This Week)
फिल्म/सीरीज | स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म |
रिलीज डेट |
आप जैसा कोई |
नेटफ्लिक्स | 11 जुलाई 2025 |
स्पेशल ऑप्स 2 | जियोहॉटस्टार | 11 जुलाई 2025 |
मूनवॉक | जियोहॉटस्टार | 8 जुलाई 2025 |
जियाम | नेटफ्लिक्स | 9 जुलाई 2025 |
नारिवेट्टा | सोनी लिव |
11 जुलाई 2025 |
आप जैसा कोई
रोमांटिक ड्रामा फिल्म्स देखने के शौकीन हैं, तो इस हफ्ते आपको आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म आप जैसा कोई जरूर देखनी चाहिए। नॉर्मल रोमांटिक ड्रामा से अलग हटकर कुछ देखना चाहते हैं, तो ये मूवी आपका दिल जीत सकती है। आर माधवन की एक्टिंग इस फिल्म में आपका दिल जीतने वाली है।
स्पेशल ऑप्स 2
इस साल की मच अवेटेड सीरीज में से एक 'स्पेशल ऑप्स 2' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। के के मेनन एक बार फिर से हिम्मत सिंह बनकर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस पैसा वसूल सीरीज को देखकर आपका पूरा हफ्ता शानदार साबित होगा।
मूनवॉक
इसी हफ्ते मलयालम फिल्म मूनवॉक भी ओटीटी पर रिलीज होगी। इसी साल यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विनोद एके ने किया है। फिल्म में टीनएज दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी दिखाई गई है। फिल्म डांस थीम पर आधारित है।
जियाम
जियाम एक एक थाई जॉम्बी-एक्शन हॉरर फिल्म है, जो आपको बहुत ज्यादा पसंद आ सकती है। कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो ये आपको जरूर पसंद आएगी। एक्शन लवर्स के लिए ये फिल्म कमाल की है। फिल्म में लीड रोल मार्क प्रिन सुपरट ने प्ले किया है।
नारिवेट्टा
नारिवेट्टा सीआरपीएफ में भर्ती हुए वर्गीस की कहानी दिखाती है। साउथ अभिनेता टोविनो थॉमस ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। इस फिल्म की कहानी वाकई कमाल की है।
यह भी देखें-जुनून से भरी मोहब्बत की कहानी है फिल्म 'सैयारा'...ट्रेलर में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जीता दिल, जानें किस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों