Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

'इधर-उधर भटकने से...', नागिन 7 एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर भी दिया जवाब

प्रियंका  चहर चौधरी लंबे वक्त के बाद अब 'नागिन 7' के जरिए टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस 'बिग बॉस 16' में नजर आई थीं और यहां अंकित गुप्ता संग उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। जब 'बिग बॉस 19' में प्रियंका 'नागिन 7' के लिए पहुंची थीं, तो सलमान खान ने उनसे अंकित के बारे में सवाल पूछा था और इशारों-इशारों में उन्होंने रिश्ता टूटने की बात कही थी। अब प्रियंका ने इन बातों पर खुलकर रिएक्ट किया है।
Updated:- 2025-12-26, 13:38 IST
image

प्रियंका चहर चौधरी लंबे वक्त के बाद अब 'नागिन 7' के जरिए टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। पिछले महीने बिग बॉस 19 के मंच पर एकता कपूर ने फैंस को नागिन फ्रेंचाइज की नई नागिन यानी प्रियंका चहर चौधरी से मिलवाया था और उसके बाद से ही शो को लेकर बज बना हुआ है। शो के कुछ प्रोमोज सामने आ चुके हैं और कल यानी 27 दिसंबर को इसका प्रीमियर होने जा रहा है। प्रियंका चहर चौधरी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनी थीं और यहां अंकित गुप्ता संग उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता कुबूल नहीं किया था, लेकिन इनकी फीलिंग्स साफ नजर आती थीं हालांकि, खबरे आईं थी कि बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे। नागिन 7 में प्रियंका की एंट्री का खुलासा बिग बॉस 19 के मंच पर हुआ था और जब वो एकत कपूर के साथ बिग बॉस में पहुंची थीं, तो सलमान खान ने उनसे अंकित के बारे में सवाल किया था और इशारों-इशारों में मानो उन्होंने रिश्ता टूटने की खबरों पर मुहर लगा दी थी। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है। साथ ही, प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर भी रिएक्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

क्या अलग हो गए हैं प्रियंका चहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के रास्ते?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रियंका चहर चौधरी इन दिनों अपने अपकमिंग शो नागिन 7 में बिजी हैं और हाल ही में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी। इधर एक्ट्रेस ने फिल्म विंडों को दिए एक इंटरव्यू में उनके और अंकित के रिश्ते पर खुलकर रिएक्ट किया है। जब उनसे अंकित और उनके रिश्ते पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहती...ये ठीक वक्त नहीं है, अभी मेरा शो नागिन 7 आने वाला है और मैं उसी के बारे में बात करना चाहूंगी। प्रियंका ने ये भी कहा कि वो फैंस से यही चाहती हैं कि वो इधर-उधर भटकने की जगह उनके काम को देखें। प्रियंका ने सीधे तौर पर ब्रेकअप को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उनके जवाब से साफ लग रहा है कि वो और अंकित अब साथ नहीं है और प्रियंका उस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चहर चौधरी बनीं एकता कपूर की अगली नागिन, बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान ने एक्ट्रेस से पूछा अंकित गुप्ता का हाल तो दिया यह जवाब

प्रियंका चहर चौधरी ने प्लास्टिक सर्जरी की बातों पर घुमा-फिराकर दिया जवाब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


प्रियंका चहर चौधरी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब एक्ट्रेस ने इन बातों का जवाब देते हुए कहा है कि पिछले एक साल से वो एंटी-बायोटिक्स की हैवी डोज ले रही हैं और इसी के चलते उनका वजन कम हो गया था, लेकिन चेहरा फूला हुआ नजर आ रहा था और लोगों ने इसे कुछ और ही समझ लिया हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि हर किसी को अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का हक है और ये पूरी तरह से उनकी मर्जी है।

 

यह भी पढ़ें- Naagin 7 Promo: नागिन की नई दास्तां देखने के लिए हो जाइए तैयार, प्रियंका चहर चौधरी के बाद ईशा सिंह-करण कुंद्रा का लुक भी आया सामने, जानें कब से शुरू होगा शो


'नागिन 7' कल से शुरू हो रहा है। अब देखना होगा कि इसका पहला एपिसोड क्या फैंस को पसंद आता है या प्रियंका चहर चौधरी, नागिन के तौर पर ऑडियंस के इम्प्रेस करने में नाकामयाब रहती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।