सलमान खान होस्ट कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का हर साल नया सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने आता है। दर्शक भी इस शो को अपना भरपूर प्यार देते हैं। बिग बॉस का हर सीजन करीब दो से तीन महीने चलता है। इस दौरान शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट्स घर के अंदर 24 घंटे कैमरों की निगरानी में रहते हैं। हर बार इस शो को एक नए थीम के साथ ऑन एयर किया जाता है। ऐसे में बिग बॉस के घर को अंदर से लग्जरी इंटीरियर और थीम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। घर में हर चीज को सुसज्जित तरीके से सजाया जाता है। इसकी वजह से घर देखने में बेहद आलीशान लगता है। दर्शक भी इसको देखकर खूब आकर्षित होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हाल में बिग बॉस के सीजन 18 का फिनाले हुआ है। इस बार विजेता की ट्रॉफी टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने जीती।
यह तो रही बिग बॉस के घर की खूबसूरती की बात, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शो का फिनाले हो जाने के बाद इसके घर का क्या होता है? करोड़ों रुपये की लागत से बने इस घर का क्या किया जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि बिग बॉस खत्म होने के बाद घर का क्या यूज किया जाता है।
बिग बॉस खत्म होने के बाद घर का क्या होता है ?
आपको बता दें बिग बॉस का घरकोई अस्थायी घर नहीं बल्कि यह सेट होता है। इसको बनाने में करीब दो महीने का समय लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले शो खत्म होने के तुरंत बाद इसे तोड़ दिया जाता था, लेकिन अब शो खत्म के बाद इस घर को कुछ समय के लिए बाहरी लोगों के लिए खोल दिया जाता है। हालांकि, इस दौरान पूरा घर नहीं बल्कि कुछ हिस्सों को देखने की इजाजत होती है। इसके बाद, शो की टीम और क्रू मेंबर घर चीजों को हटाकर दूसरे सीजन के लिए उसको पूरा खाली करते हैं। अब इस घर को पूरी तरह तोड़ा नहीं जाता है। इसकी जगह ढांचे को खड़ा रहने देते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के कुछ महंगे सामान को किराए पर भी दिया जाता है। साथ ही, कुछ चीजों की नीलामी हो जाती है। वहीं, कंबल जैसी वस्तु को गरीबों में भी बांट दिया जाता है। इसके अलावा, बेड, सोफे आदि को अगले सीजन के लिए भी रख लिया जाता है। घर में मौजूद बहुत-सी चीजें जैसे कि कैमरे, सोफे, बेड, कुर्सी टीवी और एसी किराए पर भी मंगाए जाते हैं। इनका किराया बहुत ज्यादा होता है। सामान हटाने के लिए 30-40 ट्रक बुलाए जाते हैं। शायद आपको सुनकर हैरानी होगी कि करोड़ों की कीमत से बने इस घर को तोड़ने में भी करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। बताया जाता है कि घर में बना जिम सलमान खानकी तरफ से होता है। उसमें रखा सभी सामना एक्टर का होता है। इसके लिए वह कोई पैसे नहीं लेते हैं।
कहां बनता है बिग बॉस का सेट ?
शुरुआत के सीजन एक से लेकर चौथे सीजन तक बिग बॉस का सेट मुंबई के लोनावला में बना था। इसके बाद, पांचवे सीजन में यह मुंबई के पास स्थित एक जगह कर्जत में बनाया गया और फिर छठवें सीजन से 12वें सीजन तक यह फिर लोनावला में बनने लगा। फिर इसके बाद के सीजन गोरेगांव फिल्म सिटी में बनाए जा रहे हैं। सीजन 18 में यह छठा मौका था जब फिल्म सिटी में बिग बॉस का सेट बना।
ये भी पढ़ें:कहां और किस हाल में हैं बिग बॉस सीजन 1 से लेकर 17 तक के विनर?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDB
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों