Jewel Thief से लेकर Khauf तक, वीकेंड पर OTT पर देखें ये लेटेस्ट रिलीज फिल्में और वेब सीरीज...घर बैठे मिलेगा एंटरटेंमेंट का फुल डोज

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म एंटरटेंमेंट का जबरदस्त जरिया बन गया है। लगभग हर हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी पर नई सीरीज और फिल्मों की भरमार आई है। खासकर, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सैफ अली खान Jewel Thief इस समय काफी चर्चा में है। इसके अलावा भी इस हफ्ते कई ऐसी इंट्रेस्टिंग सीरीज और फिल्में आई हैं, जो आपके वीकेंड को धमाकेदार बना सकती हैं। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद ये सीरीज देखकर आपको एंटरटेंमेंट का फुल डोज मिल जाएगा।
'ज्वेल थीफ- द हाइस्ट बिगिन' (Jewel Thief)
अगर आपको थ्रिलर मूवीज देखने का शौक है, तो आप सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ- द हाइस्ट बिगिन' (Jewel Thief) देख सकते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को ही रिलीज हुई है और इसमें सैफ अली खान एक ऐसे चोर की कहानी निभा रहे हैं, जो 500 करोड़ रुपये के हीरे की चोरी की साजिश रचता है। फिल्म की स्टोरीलाइन इसी हाई प्रोफाइल चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में जयदीप अहलावत ने भी दमदार रोल प्ले किया है। यह मूवी आपके वीकेंड को मजेदार बना सकती है।
यू (You)
यह नेटफ्लिक्स की मच अवेटेड सीरीज है, जिसका लेटेस्ट यानी पांचवा सीजन रिलीज हो चुका है। अगर आपने यह सीरीज के पिछले सीजन देखी है, तो आपको पता होगा कि यह सीरीज एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है। यह इस सीरीज का आखिरी सीजन बताया जा रहा है। इस सीजन में कई सीक्रेट्स का भी खुलासा होने वाला है।
खौफ (Khauf)
अगर आपको हॉरर फिल्में और वेब सीरीज पसंद हैं, तो इस वीकेंड वेब सीरीज खौफ आपको कुर्सी की पेटी बांधने पर मजबूर कर सकती है। यह सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है और यह एक हॉरर ड्रामा सीरीज है। इसमें चुम दरांग और रजत कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी एक मधु नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली नौकरी के लिए आई है और यहां वह जिस गर्ल्स हॉस्टल में रुकती है, वहां उसका कमरा हॉन्टेड होता है। आगे कहानी क्या दिलचस्प मोड़ लेती है, यह देखने के लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं।
'एल2 एम्पुरान' (L2: Empuraan)
इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह एक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट की कहानी है। उसकी जर्नी और सफर के दिलचस्प मोड़ आपके वीकेंड को इंट्रेस्टिंग बना सकते हैं।
लॉगआउट (Logout)
इस वीकेंड आप जी5 पर रिलीज हुई फिल्म लॉगआउट भी देख सकते हैं। यह कहानी मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रत्युष दुआ (बाबिल खान उर्फ प्रैटी) की है। यह डिजिटल दुनिया के कॉम्पटिशन और जोखिम समेत कई खास पहलुओं को खूबसूरती से उठाती है। फिल्म में इरफान खान के बेटे बाबिल खान लीड रोल में हैं और उन्हें काफी तारीफें भी मिल रही हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।