जब सैफ अली खान को अमृता सिंह ने चुपके से खिला दी थी नींद की गोलियां, किसके कहने पर उठाया था यह कदम?

Saif Ali Khan Life: बॉलीवुड अभिनेता छोटे नवाब सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सैफ के बांद्रा स्थित घर में देर रात एक हमलावर ने घुसकर, उन पर हमला किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, कल वह डिस्चार्ज हो चुके हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। कुछ साल डेटिंग करने के बाद, दोनों शादी के बंधन में बंधे। सैफ और करीना के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। इससे पहले, सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। शादी के 12 साल बाद, दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे। अमृता सैफ से करीब 12 साल बड़ी थीं। ऐसे में दोनों के रिश्ते पर कई सवाल भी उठे थे। लेकिन, एक वक्त तक दोनों एक-दूसरे के साथ खूब खुश नजर आते थे और मीडिया इंटरव्यूज या अवार्ड फंक्शन्स में भी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखते थे। सैफ अली खान और अमृता सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अमृता सिंह ने एक बार सैफ के बिना बताए उन्हें नींद की गोलियां खिला दी थीं। उनके ऐसा करने के पीछे एक खास वजह थी। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
अमृता सिंह ने सैफ अली खान को क्यों खिला दी थीं नींद की गोलियां?
सैफ अली खान और अमृता सिंह से जुड़े इस किस्से का जिक्र फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' के एक गाने की शूटिंग के दौरान, सैफ को बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। सैफ अली खान से सभी को उम्मीद थी कि यह फैमिली सीन है, तो सैफ इसे एक टेक में कर लेंगे। लेकिन, उस सीन के लिए बार-बार रीटेक हो रहे थे। इसके बाद, सूरज बड़जात्या ने अमृता सिंह से बात की, तो अमृता ने उन्हें बताया कि अपनी लाइन्स को याद करने की कोशिश में सैफ पूरी रात सो ही नहीं पाते हैं। इसके बाद, सूरज बड़जात्या ने उनसे कहा कि वह सैफ को नींद की गोली दे दें ताकि वह आराम से सो पाएं। अमृता ने उनके कहने पर ऐसा ही किया और सैफ को चुपके से नींद की गोली दे दी। इसके बाद, अगले दिन सैफ ने वन टेक में पूरा सीन कर लिया और सभी ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। दरअसल, यह सैफ के करियर का शुरुआती फेज था, जब वह अपने रोल और लाइनों को लेकर काफी नर्वस रहते थे।
यह भी पढ़ें- बांद्रा वाले घर में सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट
अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं सैफ अली खान
View this post on Instagram
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह और उनके बीच लगभग 12 सालों का उम्र का फासला था। वहीं, करीना कपूर, सैफ से लगभग 10 साल छोटी हैं। सैफ और अमृता के तलाक के कई साल बाद, उन्होंने करीना से शादी की थी। सैफ और अमृता के बच्चों सारा और इब्राहम का करीना और उनके बच्चों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। जिसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Net Worth: 800 करोड़ का राजसी पटौदी पैलेस...बांद्रा में लग्जरी अपार्टमेंट..महंगी घड़ियों का शौक...ठाठ-बाठ से जिंदगी जीते हैं छोटे नवाब सैफ अली खान
आपको सैफ अली खान कितने पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।