Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

Instant vs Storage Geyser: सर्दियों के लिए बेस्ट गीजर कैसे चुनें? जानें आपके लिए कौन सा है सही

मार्केट में दो तरह के गीजर, स्टोरेज और इंस्टेंट गीजर आपका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आपको दोनों में से यदि एक चुनान है तो आपको पता होना चाहिए कि इनमें से ज्यादा बेहतर आपके लिए क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Updated:- 2025-11-14, 23:27 IST
best geyser Tips

ठंड में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। इसके लिए वह गीजर या रॉड का इस्तेमाल करते हैं। आजकल मार्केट में दो तरह के गीजर काफी चरण में हैं। इंस्टेंट गीजर और स्टोरेज गीजर, लेकिन लोगों को पता नहीं है कि उनके लिए क्या ज्यादा बेस्ट है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपके लिए कौन सा गीजर बेस्ट रहेगा। पढ़ते हैं आगे... 

इंस्टेंट व स्टोरेज गीजर में क्या अंतर है?

सबसे पहले स्टोरेज गीजर की बात करते हैं। जैसा कि नाम से पता चल रहा है ये स्टोर करने की पावर रखता है। उसके अंदर एक टैंक होता है, जिसमें स्टोर करने के लिए गीजर से पानी गर्म किया जाता है। ऐसे में आप गर्म पानी को इसके अंदर रख सकती हैं और कुछ समय में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा देर इसमें पानी को रखा जाए तो यह ठंडा भी हो जाता है।

2 (75) (1)

वहीं, अगर इंस्टेंट गीजर की बात करें तो जैसा कि नाम से पता चल रहा है यह पानी को तुरंत गर्म करके देता है। यह भी छोटे साइज का आता है और एक से 6 लीटर की कैपेसिटी में पाया जाता है। ऐसे में दोनों ही गीजरों को घर में रखा जा सकता है।

अगर स्टोरेज गीजर के फायदे की बात करें तो जिनके घर में ज्यादा सदस्य होते हैं उनके लिए यह गीजर बेहद उपयोगी होता है। ऐसे में एक बार में बहुत सारा पानी गर्म हो जाता है और घर के मौजूद लोग उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बार-बार गीजर को चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ें - लाखों की पेमेंट अब UPI से संभव! अपनी ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने के लिए ऐप में तुरंत करें ये सेटिंग, जानें आसान तरीका

वहीं, स्टोरेज गीजर के कुछ नुकसान भी हैं। इसमें गर्म होने में ज्यादा टाइम लगता है। वहीं इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है और यह दीवार पर ज्यादा जगह भी घेरता है। हालांकि कभी-कभी यह बाथरूम के लुक को भी खराब कर सकता है।

1 (84) (1)

इंस्टेंट गीजर की बात करें तो यदि आपका छोटा परिवार है तो यह गीजर आपके लिए बेस्ट है। यह तुरंत पानी को गर्म करता है और इसमें कम बिजली लगती है। हालांकि, इसमें कम मात्रा में ही पानी गर्म हो पाता है जो लोग लंबा-शावर लेना चाहते हैं या बकेट बाथ के लिए यह अच्छा ऑप्शन नहीं है।

ऐसे में यदि आपकी फैमिली में तीन से ज्यादा लोग हैं तो स्टोरेज गीजर बेहतर है, लेकिन अगर आप अकेले रहते हैं या दो लोग हैं तो इंस्टेंट गीजर आपके लिए अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें - अब विदेश यात्रा होगी और भी सुरक्षित, जानें E-Passport के लिए कैसे करें अप्लाई और क्या है पूरा प्रोसेस

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।