Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

ये राशियां दे सकती हैं धोखा, टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा से जानें

अगर आप राशियों में भरोसा रखते हैं तो उन राशियों के बारे में भी जान लें जो मौका आने पर धोखा दे सकती हैं। 
Updated:- 2021-09-15, 14:41 IST
image

हमारी पर्सनालिटी काफी हद तक हमारी राशि के हिसाब से मैनेज होती है और कई बार 12 राशियों के लोगों में कुछ समानताएं होती हैं तो कुछ बहुत ही अलग भी होते हैं। आपके अंदर किस राशि की खूबियां होंगी ये आपके जन्म के समय और तारीख पर निर्भर करता है। पर कुछ राशियों में इस तरह की खूबियां होती हैं कि वो औरों के लिए नुकसानदेह भी हो सकती हैं। 

आपको ये ध्यान रखना है कि यहां ये नहीं कहा जा रहा है कि ये लोग धोखेबाज होते ही हैं या इन राशियों वाले लोग अच्छे नहीं होते हैं। ये हर इंसान की पर्सनालिटी और उसके हालात पर भी निर्भर करता है। ये सिर्फ इस आधार पर कहा जा रहा है कि इन राशियों के लोगों में भरोसा तोड़ने की प्रवृत्ति हो सकती है। 

टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा ने हमें उन 5 राशियों के बारे में बताया जिन पर भरोसा करना उतना अच्छा नहीं माना जा सकता है। 

zodiac signs of back stabber

इसे जरूर पढ़ें- कोई शुभ कार्य नहीं हो पा रहा है तो मंगलवार व्रत कथा से हनुमान जी को प्रसन्न करें

1. मकर राशि 

किन कारणों से दे सकते हैं धोखा- अगर उनके करियर या उनके फाइनेंस पर खतरा हो तो। 

मकर राशि वाले लोग अपनों के खिलाफ भी खड़े हो सकते हैं अगर उनके करियर या फाइनेंस पर खतरा हो। वो पैसों के लिए लालची होते हैं और अपने नाम के आगे ज्यादा से ज्यादा पैसे जोड़ने की कोशिश करते हैं। वो अपने टारगेट को बहुत ध्यान से देखते हैं और अटैक करते हैं। वो ये सब इतनी आसानी से करते हैं कि सामने वाले इंसान को ये समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हो रहा है। 

2. कुंभ राशि

किन कारणों से दे सकते हैं धोखा-  कुंभ राशि वाले प्यार के मामलों में धोखा दे सकते हैं। 

कुंभ राशि वाले लोग प्यार के मामले में धोखा दे सकते हैं। अगर वो किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं जो उनके साथ रिश्ते में अच्छा साबित हो सकता है तो कुंभ राशि वाले अपने पार्टनर से चीटिंग भी करते हैं और उस इंसान के पीछे जाते हैं जो उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।  

3. मिथुन राशि 

किन कारणों से दे सकते हैं धोखा- दोस्तों को दे सकते हैं धोखा। 

मिथुन राशि वाले लोग अपने दोस्तों को धोखा दे सकते हैं अगर उन्हें किसी अन्य से फायदा समझ में आ रहा है और किसी प्रभावि व्यक्ति के संपर्क में वो हैं तो। मिथुन राशि वाले ऐसे लोगों के पास जाने की कोशिश करेंगे और अपने दोस्तों को छोड़ देंगे।  

zodiac according to arot

4. सिंह राशि 

किन कारणों से दे सकते हैं धोखा- अगर किसी से हुई है परेशानी तो दे सकते हैं धोखा। 

सिंह राशि वाले लोग आमतौर पर लॉयल माने जाते हैं और इनसे आप कभी धोखा न देने की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन अगर इन्हें किसी से परेशानी हुई है या फिर कोई दिक्कत है तो ये धोखा दे सकते हैं। भले ही वो इनकी प्रोफेशनल लाइफ या फिर पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ हो।  

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: चींटियों से तुलसी के पौधे को बचाने के उपाय 

 

5. कन्या राशि 

किन कारणों से दे सकते हैं धोखा- ये लोग अपनी इनसिक्योरिटी के कारण धोखा दे सकते हैं।  

जब भी इन लोगों को इनसिक्योरिटी होती है ये लोग धोखा दे सकते हैं। जब भी इन्हें लगता है कि ये किसी तरह से हार रहे हैं या फिर इन्हें वो सब नहीं मिल रहा है जो ये चाहते हैं तो इन्हें परेशानी हो सकती है। किसी भी जगह अगर इन्हें लगता है कि कोई दोस्त या रिश्तेदार हारने वाला है या इनका नाम खराब हो सकता है तो ये पाला बदल सकते हैं।  

 

ये सिर्फ राशियों के स्वभाव के आधार पर है और कई लोग इसके विपरीत भी होते हैं। आपको ये जानकारी कैसी लगी ये हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।