जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में आरोपी को तीन साल की जेल, रंगोली चंदेल ने जाहिर की खुशी

जायरा वसीम के साथ हुए छेड़छाड़ मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाया तीन साल जेल की सजा
Updated:- 2020-01-16, 18:54 IST
image

फिल्म दंगल से बॉलीवुड फिल्मों ने इंट्री करने वाली एक्ट्रेस जयरा वासिम इस समय चर्चा में हैं। साल 2017 में अभिनेत्री जयरा वासिम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की खबरे आई थी। जिसके बाद जयरा वासिम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तकरीबन तीन साल बाद इस फैसले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। इस फैसल के बाद कंगना राणावत की बहन रंगोली चंदेल ने भी खुशी जाहिर किया है।

इसे भी पढ़ें: ज़ायरा के साथ हुई छेड़खानी, रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती, मुंबई से गिरफ्तार हुआ दोषी

 

zaira wasim molestation case inside

दरअसल, साल 2017 में एक्ट्रेस जयरा वासिम के साथ फ्लाइट में विकास सचदेव नाम के एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ किया था। जिसके बाद जयरा वसीम ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अब कोर्ट ने सचदेव को आरोपी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। साल 2017 दिसंबर में जयरा ने इस छेड़छाड़ की जानकारी फ्लाइट के अधिकारयों के दिया तथा लेकिन उस समय फ्लाइट अधिकारयों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया था। 

 

zaira wasim molestation case INSIDE

एक्ट्रेस जयरा वसीम ने बताया था की जब मैं फ्लाइट में सो रही थी, तब सचदेव ने गलत तरीके से टच करने का कोशिश किया था। हालांकि आरोपी विकस ने इस आरोप में हमेशा इनकार ही करते रहे हैं। 

 

वही इस फैसले के आने के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत की बहन रंगोली चंदेल के खुशी जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा कि ' हमें आप पर गर्व है'। आगे चंदेल ने कहा 'आप भारत की बेटी है। आपने जो इस पूरे मामले में परेशानियां उठाईं है उसके लिए हैंड्स ऑफ।

 

इसे भी पढ़ें: जायरा वसीम से जुड़े इन 10 दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए

एक्ट्रेस जयरा वसीम आखिरी बार फिल्म द स्काय इज पिंक' में नज़र आई थी।  इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जयरा वसीम भी थी।         

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।