Women's Day 2024: महिला दिवस पर अपने घर को अलग अंदाज में करें डेकोरेट यहां से लें आइडिया

Women's Day 2024 Special: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। हर संस्थान और और ऑफिस में अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, कुछ लोग अपने घर पर ही महिलाओं को स्पेशल फिल कमाने के लिए तैयारियां करते हैं। इस विमेंस डे पर अगर आप भी कुछ खास करने की सोच रही हैं और इसे घर पर ही मनाना चाहती हैं, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप अपने घर को विमेंस डे की थीम पर डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा इधर-उधर सर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी और यूनीक होम डेकोर आइडिया लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी मां, बहन, बेटी या पत्नी को सरप्राइज दे सकती हैं।
बैलून से सजाएं हॉल

अगर आप इस विमेंस डे पर अपनी मां को सरप्राइज देने की सोच रही हैं और अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो बैलून का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर के हॉल को पूरी तरह ले बैलून से डेकोरेट करके आप उन्हें खुश कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके लिए कोई थीम या कोई कॉन्ट्रास्ट को सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा हॉल की सीलिंग पर भी बैलून से सजाकर घर को खूबसूरत बना सकती हैं।
फ्रेम से सजाएं एक वॉल

अगर आप अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाकर महिलाओं को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो उनके कार्यों से संबंधित कोट्स वाले फ्रेम एक दीवार पर लगा सकते हैं। ये फ्रेम दिखने में काफी एलिगेंट होने के साथ-साथ महिलाओं को खुश करने में भी कामयाब रहेंगे। इस तरह के फ्रेम आपको ऑनलाइन-ऑफलाइन कहीं भी 500 रुपये तक के रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- इस तरह सजाएं अपना घर
मेन वॉल को बनाएं कुछ खास

आप जिस भी कमरे में विमेंस डे सेलिब्रेट करने के लिए डेकोरेशन कर रहे हैं, उसके एक दिवार को कुछ खास बनाने के लिए वहां पर हैपी विमेंस डे लिखा हुआ स्टीकर या बैंड लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो कागज के रंग-बिरंगे सजावटी बॉल्स भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Amazon, Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।